LIC ने ACC और NBCC में हिस्सेदारी बढ़ाई ,10% के पार पहुंचाई LIC की हिस्सेदारी

सरकारी बीमा दिग्गज LIC ने एक बार फिर अपने पोर्टफोलियो में दमदार दांव लगाया है। कंपनी ने अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC Ltd. और सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी NBCC (India) — दोनों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है।

LIC ने पिछले कुछ महीनों में ओपन मार्केट से ACC के 37.82 लाख से अधिक शेयर खरीदे हैं। इन खरीदों के बाद LIC की कुल होल्डिंग बढ़कर 1,98,97,064 शेयर यानि 10.596% हिस्सेदारी हो गई है |

पहले LIC के पास 8.582% होल्डिंग थी। यह अतिरिक्त खरीद 20 मई 2025 से 25 नवंबर 2025 के बीच हुई है।

ACC का हाल—शेयर दबाव में, लेकिन सेक्टर में मजबूत ब्रांड

अडानी ग्रुप की ये प्रमुख सीमेंट कंपनी कंस्ट्रक्शन और इंफ्रा सेक्टर में बड़ी खिलाड़ी है। लेकिन शेयर का परफॉर्मेंस हाल में कमजोर रहा पिछले 1 साल में 15% से ज्यादा गिरावट ,पिछले 6 महीने में 3% की गिरावट लेकिन 3 महीने में हल्की बढ़त के साथ 5 साल में सिर्फ 9% रिटर्न दिया है |

आज के ट्रेड (28 नवंबर) में ACC का शेयर 0.6% फिसलकर ₹1,855.85 के लो तक गया। यह अब भी अपने 52-वीक हाई ₹2,324.95 से लगभग 20% नीचे ट्रेड कर रहा है।

NBCC (India) में भी बढ़ी LIC की हिस्सेदारी — अब 4.48% होल्डिंग

LIC ने PSU कंपनी NBCC में भी ओपन मार्केट से 30,24,672 शेयर खरीदे हैं, जो वोटिंग कैपिटल का 2.07% हिस्सा है।

अब LIC की होल्डिंग बढ़कर 12,08,91,590 शेयर यानि 4.477% हिस्सेदारी हो गई है | पहले LIC के पास 6.548% हिस्सेदारी थी। परसेंटेज घटने का कारण है— NBCC का वोटिंग कैपिटल 18 करोड़ से बढ़कर 27 करोड़ शेयर हो जाना।

LIC ने साफ कहा है कि इन खरीदों में न तो प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट था,न राइट्स इश्यू,और न ही कोई ऑफ-मार्केट ट्रांसफर शामिल था। सारी खरीदें सीधे ओपन मार्केट से की गईं।

NBCC का शेयर—लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर

NBCC ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए 1 साल में 18% रिटर्न,1 महीने में 6% उछाल और 5 साल में जबरदस्त 575% तेजी दिखाई है |

आज के ट्रेड में शेयर 1% चढ़कर ₹118.55 के हाई तक गया। यह अभी भी अपने 52-वीक हाई ₹130.60 से लगभग 9% नीचे चल रहा है।

ये भी पढ़ें:-

Satish Kumar: सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।