Anmol Industries ने ₹1,800 करोड़ के IPO के लिए SEBI के पास DRHP दस्तावेज जमा किए हैं। इस IPO की सबसे खास बात यह है कि इससे जुटाई जाने वाली पूरी रकम कंपनी के पास नहीं जाएगी।
दरअसल, Anmol Industries का पूरा IPO OFS यानी ऑफर फॉर सेल पर आधारित होगा। कंपनी इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी। मौजूदा शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे और बिक्री से मिलने वाली रकम उन्हें मिलेगी।
फिर IPO क्यों ला रही है Anmol Industries?
Anmol Industries IPO क्यों ला रही है, जबकि कंपनी को इससे कोई पैसा नहीं मिलेगा? इसका सीधा जवाब है कि इस IPO में कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।
The Baijnath Choudhary & Family Trust, जिसके पास Anmol Industries की करीब 84% हिस्सेदारी है,यह पूरा IPO OFS के जरिए है, जिसमें नए शेयर जारी नहीं होंगे। IPO में बेचे जाने वाले शेयर्स की फेस वैल्यू ₹5 प्रति शेयर होगी |
Anmol Industries का बिजनेस कितना बड़ा है?
Anmol Industries करीब 70 अलग-अलग ब्रांड्स के तहत बिस्कुट, कुकीज और केक जैसे प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी के पास इन प्रोडक्ट्स की करीब 188 अलग-अलग वैरायटी हैं।
31 मार्च 2026 तक कंपनी के प्रोडक्ट्स 24 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 4,266 पिन कोड्स में उपलब्ध थे। कंपनी की पहुंच करीब 21 लाख रिटेल आउटलेट्स तक थी।
कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में 1,005 डायरेक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स और 3,533 सब-डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हैं। इन्हें 444 सुपर स्टॉकिस्ट्स के जरिए सर्विस किया जाता है।
Anmol Industries भारत के अलावा दुनिया के 31 देशों में अपने प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट भी करती है।
₹600 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू सिर्फ Dream Lite से
कंपनी के करीब 70 ब्रांड्स में Dream Lite एक अहम ब्रांड है। FY26 में अकेले Dream Lite ने ₹600 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू दिया।
कंपनी ने पिछले तीन वित्त वर्षों में 18 नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं।
FY24 से FY26 के बीच Anmol Industries का रेवेन्यू CAGR 21.54% रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, लिस्टेड साथियों के बीच यह कंपनी की सबसे तेज रेवेन्यू ग्रोथ थी।
FY26 में मुनाफे में तेज बढ़ोतरी
Anmol Industries के फाइनेंशियल नतीजों में भी ग्रोथ देखने को मिली है। FY24 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू ₹1,422.8 करोड़ था, जो FY26 में बढ़कर ₹2,101.8 करोड़ हो गया।
इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹126.2 करोड़ से बढ़कर ₹190.9 करोड़ हो गया। यानी मुनाफे में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
पूर्वी भारत में मजबूत मौजूदगी
Anmol Industries ने पिछले कुछ वर्षों में पूर्वी भारत में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 में कंपनी बिक्री के आधार पर पूर्वी भारत के बिस्कुट और कुकीज मार्केट में तीसरे स्थान पर थी। इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 11% से 14% के बीच थी।
2018 में भी IPO लाने की थी तैयारी
Anmol Industries इससे पहले भी IPO लाने की तैयारी कर चुकी है। साल 2018 में कंपनी ने ₹750 करोड़ का IPO लाने की योजना बनाई थी।
हालांकि, उस समय बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए कंपनी ने IPO लाने का फैसला वापस ले लिया था।
अब FY26 में मजबूत फाइनेंशियल प्रदर्शन के बाद कंपनी ₹1,800 करोड़ के IPO के साथ बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है।
Britannia, ITC और Mrs Bectors से मुकाबला
भारत में पैकेज्ड फूड्स और बिस्कुट का बाजार लगातार बढ़ रहा है। Anmol Industries इसी बाजार में Britannia Industries, ITC और Mrs Bectors जैसी कंपनियों के साथ मुकाबला करती है।
26 सितंबर 2026 तक दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, Britannia Industries का मार्केट कैप करीब ₹1,18,929 करोड़, ITC का करीब ₹3,37,071 करोड़ और Mrs Bectors का करीब ₹6,618 करोड़ है।
वहीं Anmol Industries IPO अभी प्री-लिस्टिंग स्टेज में है। इसलिए कंपनी का मौजूदा मार्केट वैल्यूएशन अभी उपलब्ध नहीं है।
FAQs
Anmol Industries का IPO कितना बड़ा है?
Anmol Industries ने ₹1,800 करोड़ के IPO के लिए DRHP जमा किया है।
Anmol Industries के IPO से कंपनी को पैसा क्यों नहीं मिलेगा?
क्योंकि पूरा IPO OFS पर आधारित है। इसमें कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
Anmol Industries के कितने ब्रांड हैं?
कंपनी के पोर्टफोलियो में करीब 70 ब्रांड्स और 188 SKU हैं।
Dream Lite ने FY26 में कितना रेवेन्यू दिया?
FY26 में Dream Lite ने अकेले ₹600 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू दिया।
ये भी पढ़ें :-
- SBI Share: NSE IPO खुलते ही शेयर में 1% की तेजी
- RentoMojo IPO Listing: शेयर 19% प्रीमियम पर लिस्ट
- NSE IPO: Radhakishan Damani की ₹6,980 करोड़ की हिस्सेदारी, शेयर में ₹10 की तेजी से इतना होगा फायदा
View Comments (0)