Canara HSBC Life IPO Listing: GMP सिर्फ ₹2 और अनुमानित लिस्टिंग ₹108

Canara HSBC Life IPO Listing: IPO 10 अक्टूबर को खुला था और अब Day 2 तक सब्सक्रिप्शन अपडेट आ गया है। कुल IPO वैल्यू ₹2,517.50 करोड़ है, जो पूरी तरह Offer-for-Sale (OFS) के तहत 23.75 करोड़ शेयर बेचने के लिए जारी किया गया।

रिटेल निवेशकों की प्रतिक्रिया पहले दिन के मुकाबले थोड़ी धीमी रही। Day 2 तक IPO की सब्सक्रिप्शन लगभग 0.09 गुना रही। रिटेल कैटेगरी में 0.14x, QIB (Ex Anchor) में 0.03x और NII में 0.05x सब्सक्रिप्शन रिकॉर्ड किया गया।

आज के GMP अपडेट के अनुसार, Canara HSBC Life Insurance IPO का GMP ₹2 प्रति शेयर चल रहा है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में शेयर ₹108 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं, यानी IPO प्राइस ₹106 के मुकाबले लगभग 1.89% का प्रीमियम। मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि लिस्टिंग पर निवेशकों को लगभग ₹280 का मुनाफा मिल सकता है।

मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी घटाने (Stake Dilution) के लिए है, और MD & CEO Anuj Mathur के अनुसार, ग्रोथ प्लान्स के लिए कंपनी के पास पर्याप्त Internal Funds भी मौजूद हैं।

आज IPO 10 अक्टूबर खुल चुका है और 14 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा, एलॉटमेंट 15 अक्टूबर को होने की उम्मीद है और 17 अक्टूबर को BSE और NSE पर लिस्टिंग तय है। शेयर की प्राइस बैंड ₹100-106 (फेस वैल्यू ₹10) रखी गई है। IPO का Lead Manager SBI Capital Markets Ltd. है और Kfin Technologies Ltd. इसके Registrar.

इस IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल शेयरधारकों की हिस्सेदारी घटाने (dilution) के लिए किया जाएगा। कंपनी का नेट प्रॉफिट FY25 में ₹116.98 करोड़ रहा, जो FY23 के ₹113.31 करोड़ से थोड़ा बढ़ा है। साथ ही, Solvency ratio 216% पर मजबूत बना हुआ है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

FY25 के लिए कंपनी की total income ₹234.01 करोड़ रही, जो पिछले साल के ₹240.88 करोड़ के मुकाबले थोड़ी कम है। वहीं profit after tax ₹116.98 करोड़ तक बढ़ा, जो FY24 के ₹113.32 करोड़ से थोड़ा ज्यादा है। EBITDA भी बढ़कर ₹149.91 करोड़ हो गया, पिछले साल के ₹146.56 करोड़ की तुलना में। FY25 में कंपनी का Gross Written Premium ₹8,027.46 करोड़ रहा, जो FY24 के ₹7,128.7 करोड़ की तुलना में बढ़ा है।

इस OFS के जरिए Canara Bank, Punjab National Bank और HSBC Insurance अपने शेयर बेचेंगे, जिसके बाद Canara Bank की हिस्सेदारी 51% से घटकर 36.5%, PNB की हिस्सेदारी 23% से घटकर 13%, और HSBC Insurance की हिस्सेदारी 26% से घटकर 25.5% हो जाएगी।

Bancassurance चैनल में फिलहाल Canara Bank, HSBC और सात Regional Rural Banks की हिस्सेदारी लगभग 90% है, जबकि Alternative Channels का शेयर सिर्फ 8% है।

Canara HSBC Life Insurance Co.Ltd. कंपनी का परिचय

2007 में शुरू हुई Canara HSBC Life Insurance आज देश की तेजी से बढ़ती प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक बन चुकी है। इसे Canara Bank और HSBC Insurance (Asia-Pacific) Holdings Limited ने मिलकर प्रमोट किया है। कंपनी का फोकस लोगों को हर तरह के life insurance solutions देने पर है – चाहे वो term plan, saving plan, retirement plan, या group protection plan हो। इसके साथ ही कंपनी सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) भी चलाती है।

कंपनी के पास इस समय 20 individual products, 7 group plans और 2 rider options मौजूद हैं। इन सभी प्लान्स की खासियत ये है कि ये न सिर्फ protection और guaranteed income देते हैं, बल्कि मार्केट से जुड़ी growth opportunities भी प्रदान करते हैं। यानी निवेशकों को यहां flexibility, customization, और smart investment options — तीनों का बढ़िया कॉम्बिनेशन मिलता है।

Distribution Channels की बात करें, तो Bancassurance कंपनी का core channel है। इसके जरिए कंपनी को पूरे भारत में 15,700 से ज्यादा शाखाओं तक पहुंच मिलती है। सिर्फ Canara Bank के साथ पार्टनरशिप ही 117 मिलियन ग्राहकों तक पहुँच का रास्ता खोलती है, जिनकी संख्या 9,849 शाखाओं (31 मार्च 2025 तक) के माध्यम से है। यही जबर्दस्त नेटवर्क कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है।

Canara HSBC की यह मजबूत bancassurance नेटवर्क और multi-channel distribution ही कंपनी को देशभर में लोकप्रिय बनाती है। 31 मार्च 2025 तक कंपनी का देश के लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में लगभग 1.81% मार्केट शेयर है और इसका solvency ratio 2.06 times तक पहुंच चुका है — जो बैंक-प्रमोटेड इंश्योरेंस कंपनियों में तीसरे नंबर पर आता है।

कंपनी में Canara Bank की 51% हिस्सेदारी है, जो 31 मार्च 2025 तक कुल संपत्तियों के आधार पर भारत का चौथा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। वहीं INAH के पास कंपनी में 26% हिस्सेदारी मौजूद है।


Canara HSBC Life IPO Details: Price Band & Issue Size

Canara HSBC Life IPO का प्राइस बैंड और इश्यू साइज कंपनी द्वारा घोषित कर गया नीचे दर्शाया गया है। आइए जानते हैं इस पब्लिक इश्यू से जुड़ी पूरी जानकारी, जैसे कि इसका प्राइस बैंड, इश्यू साइज और किस तारीख तक आप इसमें निवेश कर सकते हैं।

IPO DateOctober 10, 2025 – October 14, 2025
Price Band₹100 – ₹106  प्रति शेयर
Issue Size₹2,517.50 करोड़
Total Shares23,75,00,000 शेयर
Sale TypeOffer For Sale
Face Value₹10 प्रति शेयर
Listing BSE,NSE
Market Capitalization₹ – करोड़


Canara HSBC Life IPO IPO Dates

Canara HSBC Life IPO की ओपन और क्लोज़िंग डेट्स 10 अक्टूबर और 14 अक्टूबर हैं। निवेशक इस अवधि में एप्लाई कर सकते हैं। नीचे दी गई टेबल में आपको ओपनिंग, क्लोजिंग, एलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट्स की पूरी जानकारी मिलेगी।

IPO Open10 October, 2025
IPO Close14 October, 2025
Allotment15 October, 2025
Refund15 October, 2025
Share Transfer (Demat Account)16 October, 2025
Listing Date17 October, 2025


Canara HSBC Life IPO Lot Size

अगर आप Canara HSBC Life IPO में निवेश करना चाहते हैं तो पहले इसका लॉट साइज जानना जरूरी है। Retail Investors को IPO में आवेदन करने के लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर ₹14,840 की जरूरत होगी। IPO का Listing Date 17 अक्टूबर तय किया गया है, और यह BSE और NSE पर लिस्ट होगा। और मिनिमम व मैक्सिमम कितने लॉट तक एप्लाई किया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

ApplicationLot SizeAmountShares
Retail (Min)1₹14,840140
Retail (Max)13₹1,92,9201,820
S-HNI (Min)14₹2,07,7601,960
S-HNI (Max)67₹9,94,2809,380
B-HNI (Min)68₹10,09,1209,520

Canara HSBC Life IPO Subscription Status (Day 1, Day 2, Final)

Canara HSBC Life IPO Subscription Status: Canara HSBC Life IPO को लेकर निवेशकों का रिस्पॉन्स क्या रहा, यह सब्सक्रिप्शन स्टेटस से साफ पता चलता है। आइए जानते हैं कि इस आईपीओ को पहले दिन, दूसरे दिन और फाइनल दिन तक कितना सब्सक्रिप्शन मिला — रिटेल, QIB और NII कैटेगरी में निवेशकों का रुझान कैसा रहा।

तारीख रिटेल (Retail)QIBNIIकुल (Total)
10 अक्टूबर 20250.140.030.050.09
13 अक्टूबर 2025
14 अक्टूबर 2025


Canara HSBC Life IPO GMP (Grey Market Premium)

मार्केट में इस वक्त Canara HSBC Life IPO GMP (Grey Market Premium) 1.89 यानि की 280 का मुनाफा दिखाई दे रहा है। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का प्रीमियम निवेशकों की शुरुआती भावना दिखाता है। आइए जानते हैं कि आज के दिन इसका GMP कितना चल रहा है और लिस्टिंग गेन की कितनी संभावना दिख रही है।

तारीख IPO प्राइसजीएमपी (GMP)% मुनाफा अनुमानित मुनाफा
13 अक्टूबर 2025106₹108 1.89%₹280
12 अक्टूबर 2025106₹108 1.89%₹280
11 अक्टूबर 2025106₹108 1.89%₹280
10 अक्टूबर 2025106₹108 1.89%₹280

Canara HSBC Life IPO Allotment Status Check: आईपीओ ऑलॉटमेंट कैसे चेक करें और लिंक ?

Canara HSBC Life IPO में एप्लाई करने के बाद अब निवेशकों को एलॉटमेंट का इंतज़ार है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस से आप Canara HSBC Life IPO Allotment Status आसानी से चेक कर सकते हैं। हमने ऑफिशियल लिंक भी शेयर किया है जिससे आप सीधे रिजल्ट देख सकते हैं।

अलाट्मन्ट प्रक्रिया अभी सुरू नहीं हुई है .. Canara HSBC Life IPO Allotment Status चेक करने के लिए बने रहे 15 October, 2025 तक बने रहे |

ये भी पढ़ें :

Satish Kumar: सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।