📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

Jio और BlackRock का Aladdin प्लेटफॉर्म: अब निवेश होगा स्मार्ट और आसान!

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ और विश्व की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट ब्लैकरॉक ने म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में धमाल मचाने के लिए जॉइंट वेंचर Jio Blackrock म्यूचुअल फंड को भारत में सेबी की अनुमति 26 मई 2025 में मिलने के बाद लॉन्च कर दिया है और बहुत ही तेजी से एसेट मैनेजमेंट में अपने आप को भारतीय बाजार में सुचारु रूप से चलाने के लिए Aladdin नाम का प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

क्या है जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड “अलादीन “

अलादिन एक पोर्टफोलियो प्रबंधन और जोखिम विश्लेषण प्लेटफॉर्म है, जिसका फुल फॉर्म Asset, Liability, and Debt and Derivative Investment Network है। अलादिन की इस सुविधा का लाभ विश्व की 200 से भी अधिक फाइनेंशियल फर्म इस्तेमाल करती हैं। इसके जरिए दोनों कंपनियां, जो कि 50-50 हिस्सेदारी रखती हैं, वो $21 ट्रिलियन का एसेट मैनेज करने वाले अलादिन से डिजिटल-फर्स्ट मॉडल की मदद से मोबाइल इंटरफेस को आसान बनाकर भारत में निवेश की दिशा को नया रूप देंगी।

जिओ और ब्लैकरॉक के इस कदम से ऑनलाइन निवेश को मनमर्जी जांच सकेंगे और निवेश भी अपनी सुविधा के मुताबिक कर सकेंगे।

क्यों है जिओ और ब्लैकरॉक की जोड़ी कमाल

जिओ के भारत में अकेले 45 करोड़ यूजर हैं, जो भारत में टेलीकॉम कंपनी में राज करती है। इसका नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है और ब्लैकरॉक के लगभग $11.5 ट्रिलियन एसेट अंडर मैनेजमेंट हैं, जो विश्व की टॉप मैनेजमेंट कंपनी है। भारत में जिओ का विशाल नेटवर्क और टॉप क्लास की ब्लैकरॉक की एसेट मैनेजमेंट स्किल जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड को तेजी से भारत में पैर पसारने में मदद करेगा।

लेकिन इतना आसान नहीं होगा रास्ता

भारत में पहले ही कई सारी बड़ी कंपनियां म्यूचुअल फंड को हैंडल करती हैं, जैसे कि HDFC, SBI, ICICI जैसे बड़े अन्य नाम शामिल हैं। इनको मिलाकर कुल 45 से अधिक एसेट मैनेजर कंपनियां मौजूद हैं। ये सभी जिओ ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड के कॉम्पिटीटर हैं। इसके अलावा Aladdin प्लेटफॉर्म का Groww, Zerodha, Upstox और Angel One जैसे बड़े और मशहूर फिनटेक कंपनियों से जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड अलादीन का मुकाबला रहेगा।

जिओ-ब्लैक रॉक का क्या कहना है

वे भारत में निवेश को 16 जून 2025 को लॉन्च किए गए Aladdin प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश को बेहद ही लोगों के लिए अनुकूल बनाना चाहते हैं, जो कि निवेशकों के लिए लाभदायक भी होना चाहिए। इन्होंने जिओ की विशाल डिजिटल सेवा और ब्लैकरॉक की विश्व स्तरीय निवेश की प्रतिभा को मिलकर एक बेहतर सुविधा लोगों को प्रदान करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : SBI Jan Nivesh Sip ₹250 क्या हैं ? फायदे, जोखिम ,रिटर्न और निवेश कैसे करें पूरी जानकारी in Hindi

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment