कोर इंटेग्रा कंसल्टिंग सर्विसेज़ (Core Integra Consulting Services) मुंबई स्थित कंपनी है। कंपनी ने 5 सितंबर 2025 को SEBI के पास IPO के लिए प्राथमिक दस्तावेज जमा किए हैं। यह IPO फ्रेश इश्यू के जरिए 35 लाख इक्विटी शेयर बेचने की योजना में है। NSE इमर्ज प्लेटफार्म के जरिए यह IPO भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होते हुए दिखाई देगा।
दाखिल किए गए प्राथमिक IPO दस्तावेज के अनुसार यह इश्यू बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए होगा और इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स सहित अन्य इन्वेस्टर्स को अवसर मिलेगा।
कंपनी का बिज़नेस
2009 से कंसल्टिंग सेवाओं की शुरुआत करने वाली कोर इंटेग्रा कंसल्टिंग सर्विसेज़ एचआर से जुड़े कार्य, पेरोल प्रोसेसिंग, स्थायी भर्ती, कर्मचारियों की जरूरतें और उनके लाभ जैसी कई सेवाएँ प्रदान करती है।
कंपनी भारत के लगभग 20 राज्यों में अपनी सेवाएँ दे रही है और 500 से भी अधिक क्लाइंट्स से जुड़ी हुई है। इसके दफ्तर सोलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में स्थित हैं।
अपने प्लेटफॉर्म्स के जरिए कंपनी लगभग 30 अलग-अलग इंडस्ट्रीज को तकनीकी सुविधाएँ देती है। इसकी सहायक कंपनी Core Integra Global तकनीकी समाधान प्रदान करती है और साथ ही रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी काम करती है।
IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग
Core Integra Consulting Services IPO के लिए Purva Sharegistry (India) को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है, जबकि Marwadi Chandarana Intermediaries को रनिंग लीड मैनेजर चुना गया है।
कंपनी द्वारा IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग मुख्य रूप से इन उद्देश्यों के लिए किया जाएगा:
- लीडरशिप टीम को मजबूत बनाना
- ब्रांड की पहचान और जागरूकता बढ़ाना
- मौजूदा IT इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर
- शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए
टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स
कंपनी ने 2016 में Core Integra Global के जरिए क्लाउड-आधारित SaaS प्लेटफ़ॉर्म विकसित किए, जिनमें CoreX, Core Pay, Ctrl-F और Core-PFT शामिल हैं। ये प्लेटफ़ॉर्म कर्मचारियों और नियमों से जुड़े कार्यों को आसान बनाते हैं। इन तकनीकों से कंपनी HR-Tech और Reg-Tech क्षेत्रों में मजबूत स्थिति हासिल कर चुकी है और भविष्य में बिज़नेस को विस्तार देने में मदद मिलेगी।
वित्तीय परफॉर्मेंस
कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो FY 2023 से FY 2025 के बीच कंपनी ने 10.75% का रेवेन्यू CAGR दर्ज किया है।
Cotec Healthcare IPO Filing: निवेशकों के लिए बड़ा मौका, जुटेंगे ₹295 करोड़