LG Electronics India Ltd का IPO आखिरकार शेयर मार्केट में उतरा और निवेशकों को उनके मन मुताबिक रिटर्न से काफी आगे बढ़ते हुए धमाकेदार लिस्टिंग के साथ मार्केट में पैर पसारने का मौका मिला। मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को कंपनी के शेयर NSE पर ₹1,710.10 प्रति शेयर के भाव से लिस्ट हुए, जो IPO के ₹1,140 प्रति शेयर मूल्य से 50% का शानदार प्रीमियम दर्शाता है।
लिस्टिंग के तुरंत बाद LG Electronics India Ltd का शेयर ₹1,650 पर ट्रेड करने लगा, यानी शुरुआती प्रीमियम से थोड़ी गिरावट के बावजूद निवेशकों को अभी भी लाभ कमाने का मौका दिखाई दिया। BSE पर भी शेयर ₹1,715 के प्रीमियम पर खुला और उसके बाद ₹1,650 के आसपास ट्रेड होते हुए दिखाई दिया।
ग्रे मार्केट से तुलना:
लिस्टिंग से पहले LG India के अनलिस्टेड शेयर ₹1,560 पर ट्रेड कर रहे थे, यानी ₹410 या 37% का ग्रे मार्केट प्रीमियम बन चुका था। इसका मतलब है कि निवेशकों की मार्केट में जबर्दस्त उत्सुकता थी और उम्मीदें काफी ऊंची थीं, जिसका असर लिस्टिंग के बाद साफ दिखाई दे रहा है।
LG Electronics India Ltd की कंपनी की मजबूत पकड़ प्रीमियम सेगमेंट में लीडर बनी हुई है, जिसमें वॉशिंग मशीन: 36.9%, एसी: 27.2%, टीवी: 62.9% और रिफ्रिजरेटर: 43.2% पूरे भारत में मार्केट कवर करती हैं। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि LG के प्रोडक्ट्स में ग्राहकों का भरोसा कितना मजबूत है।
जिसे भी LG Electronics India IPO का अलॉटमेंट मिला है, उसकी तो बल्ले बल्ले हो गई है! IPO का GMP रॉकेट की तरह भाग रहा था निवेशकों में Listing से पहले ही जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। सब्सक्रिप्शन के समय ही निवेशकों ने इस IPO में बहुत बड़ी रुचि दिखाई थी, जिसके कारण IPO कुल 54 गुना सब्सक्राइब हुआ |
कल 13 अक्टूबर 2025 को Successful Bidders के Demat Accounts में शेयर क्रेडिट हुए थे और 14 अक्टूबर 2025 यानि की आज ये शेयर NSE और BSE पर लिस्ट हुए |
LG Electronics India Ltd. ने इतिहास रच दिया है! यह IPO भारत का पहला ऐसा IPO बन गया जिसने कुल सब्सक्रिप्शन वैल्यू 4 लाख करोड़ रुपये के पार कर दी। IPO की सब्सक्रिप्शन की बात करें तो, यह IPO 54 गुना सब्सक्राइब हुआ। इश्यू साइज ₹11,607 करोड़ था, जबकि कुल बोलियां करीब ₹4.5 लाख करोड़ रुपये की आईं।
LG Electronics India IPO Listing : दिलचस्प मामला
इस IPO में एक दिलचस्प मामला भी सामने आया। BSE में लिस्टेड Winro Commercial India Limited ने इस IPO में ₹748.5 करोड़ का आवेदन किया, जबकि कंपनी का मार्केट कैप केवल ₹30.16 करोड़ है।
Winro ने इस IPO के तहत 65.65 लाख शेयरों के लिए ₹1,140 प्रति शेयर की दर से बोली लगाई थी। यह आवेदन Qualified Institutional Bidder (QIB) कैटेगरी में किया गया।
11 अक्टूबर को कंपनी की एक फाइलिंग में बताया गया कि उसे LG Electronics India से 37,482 शेयर अलॉट हुए, जिसकी कुल वैल्यू ₹4.27 करोड़ है।
LG Electronics IPO Details: Price Band & Issue Size
| IPO Date | October 7, 2025 – October 9, 2025 |
| Price Band | ₹1080 – ₹1140 प्रति शेयर |
| Issue Size | ₹11,607.01 करोड़ |
| Total Shares | 10,18,15,859 शेयर |
| Sale Type | Offer For Sale |
| Face Value | ₹10 प्रति शेयर |
| Listing | BSE,NSE |
| Market Capitalization | ₹77380.05 करोड़ |
कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू के साथ ₹1,080 से ₹1,140 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। रिटेल इन्वेस्टर्स 14,820 रुपये (13 शेयर) और इसके मल्टीप्ल में आवेदन कर सकते थे। इस IPO में कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भी ₹108 प्रति शेयर की दर से डिस्काउंट ऑफर किया था। IPO के बाद LG Electronics Inc. की हिस्सेदारी 100% से घटकर 85% हो जाएगी।
LG Electronics IPO Dates
| IPO Open | 07 October, 2025 |
| IPO Close | 09 October, 2025 |
| Allotment | 10 October, 2025 |
| Refund | 13 October, 2025 |
| Share Transfer (Demat Account) | 13 October, 2025 |
| Listing Date | 14 October, 2025 |
LG Electronics IPO Lot Size
| Application | Lot Size | Amount | Shares |
| Retail (Min) | 1 | ₹14,820 | 13 |
| Retail (Max) | 13 | ₹1,92,660 | 169 |
| S-HNI (Min) | 14 | ₹2,07,480 | 182 |
| S-HNI (Max) | 67 | ₹9,92,940 | 871 |
| B-HNI (Min) | 68 | ₹10,07,760 | 884 |
फाइनेंशियल्स की बात करें तो, LG Electronics India ने वित्तीय वर्ष 2024–25 में 14% रिवेन्यू और 46% प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया। कंपनी ने कुल ₹1,511 करोड़ का मुनाफा कमाया और ₹2,093 करोड़ (₹185 प्रति शेयर) का डिविडेंड भी शेयरधारकों को दिया।
इस साल के पहले क्वार्टर में कंपनी की कमाई ₹6,409 करोड़ रही और ₹680 करोड़ प्रॉफिट रिपोर्ट किया। ऑपरेटिंग इनकम ₹958 करोड़ रही, और मार्जिन 14.94% दर्ज किया गया। जून 30 तक कंपनी के पास ₹3,606 करोड़ कैश बैलेंस भी था। यानी, फाइनेंशियल्स में कंपनी ने न सिर्फ मजबूत प्रदर्शन किया बल्कि शेयरधारकों को भी जबर्दस्त रिटर्न दिया।
इस IPO में कोई फ्रेश इश्यू नहीं था, इसलिए जो भी राशि जुटाई गई, वह सीधे शेयरहोल्डर्स को ही वितरित की जाएगी।
LG Electronics IPO GMP (Grey Market Premium)
IPO का GMP फिलहाल ₹430 यानी कि 37.72% चल रहा है अगर आईपीओ मे इसी तरह की तेजी दिखाई देती है तो निवेशकों को लगभग ₹5590 का मुनाफा मिल सकता है |
| तारीख | IPO प्राइस | जीएमपी (GMP) | % | अनुमानित मुनाफा |
| 14 अक्टूबर 2025 | 1140 | ₹430 | 37.72% | ₹5590 |
| 13 अक्टूबर 2025 | 1140 | ₹430 | 32.46% | ₹4810 |
| 12 अक्टूबर 2025 | 1140 | ₹370 | 32.46% | ₹4810 |
| 11 अक्टूबर 2025 | 1140 | ₹391 | 34.30% | ₹5083 |
| 10 अक्टूबर 2025 | 1140 | ₹395 | 34.65% | ₹5135 |
| 09 अक्टूबर 2025 | 1140 | ₹380 | 33.33% | ₹4940 |
| 08 अक्टूबर 2025 | 1140 | ₹300 | 26.32% | ₹3900 |
| 07 अक्टूबर 2025 | 1140 | ₹298 | 26.14% | ₹3874 |
| 06 अक्टूबर 2025 | 1140 | ₹318 | 27.89% | ₹4134 |
| 05 अक्टूबर 2025 | 1140 | ₹250 | 21.93% | ₹3250 |
| 04 अक्टूबर 2025 | 1140 | ₹228 | 20.00% | ₹2964 |
LG Electronics IPO Subscription Status (Day 1, Day 2, Final)
LG Electronics IPO Subscription अपडेट: LG Electronics का IPO निवेशकों के लिए खुला जिसेमे 54.02 गुना सबस्क्राइब हुआ है जिसमे QIB निवेशकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कुल 166.51 गुना सब्स्क्रिप्शन प्राप्त हुआ |
| तारीख | रिटेल (Retail) | QIB | NII | कुल (Total) |
| 07 अक्टूबर 2025 | 1.05 | 0.49 | 3.30 | 1.38 |
| 08 अक्टूबर 2025 | 1.91 | 2.59 | 7.60 | 3.33 |
| 09 अक्टूबर 2025 | 3.55 | 166.51 | 22.44 | 54.02 |
LG Electronics India कंपनी का परिचय
LG Electronics India दो बड़े सेक्शन में काम करती है – होम अप्लायंसेस और एयर सॉल्यूशंस, और होम एंटरटेनमेंट। कंपनी ने मेड इन इंडिया कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में अपना धमाकेदार दबदबा बना लिया है, सिर्फ मोबाइल फोन को छोड़कर। भारत में LG का नाम कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में टॉप पर है – जैसे वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, पैनल टीवी, इन्वर्टर एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव। कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, यह ऑफ़लाइन मार्केट में अपने वैल्यू मार्केट शेयर के हिसाब से सबसे आगे है। LG की यह डबल स्ट्रैटेजी – हाई डिमांड प्रोडक्ट + ऑफ़लाइन मार्केट में मजबूत पकड़ – इसे इंडियन कंज्यूमर्स की पहली पसंद बनाती है। यानी जब भी घर की जरूरत या एंटरटेनमेंट चाहिए, निवेशकों और ग्राहकों की नजर LG पर ही रहती है।
LG Electronics India का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹77,380.05 करोड़ है। 1997 में स्थापित, यह कंपनी होम अप्लायंसेस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स (मोबाइल फोन को छोड़कर) बनाने और बेचने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स भारत और विदेश दोनों में B2C और B2B कस्टमर्स को बेचती है और साथ ही अपने सभी प्रोडक्ट्स के लिए इंस्टॉलेशन, रिपेयर और मेंटेनेंस सर्विस भी देती है।
ये भी पढ़ें : Tata Motors Demerger 2025: शेयरधारकों को मिलेगा दोनों कंपनियों में हिस्सा ,CV और PV व्यवसाय अब अलग होंगे, पूरी जानकारी
