Anantam Highways Trust IPO Latest Update: Anantam Highways InvIT IPO मे कुल तीन दिन मे 5.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था हालांकि इतनी सब्सक्रिप्शन के बावजूद भी इस IPO के GMP में कोई हलचल नहीं दिखी और इसका GMP अभी भी ज़ीरो पर है।
Anantam Highways Trust IPO अब भारतीय बाजार में उतर चुका है। कुल ₹400 करोड़ के इस इश्यू में 4 करोड़ यूनिट्स फ्रेश इश्यू के जरिए बेचे गए। IPO की बोली प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 से 9 अक्टूबर 2025 तक चली और अलॉटमेंट 14 अक्टूबर को तय किया गया। यह यूनिट्स 17 अक्टूबर को NSE और BSE पर लिस्ट होंगी।
IPO से पहले ही मार्केट में जबर्दस्त हलचल देखने को मिली, जब 6 अक्टूबर 2025 को Anantam Highways Trust ने अपने Anchor Investors को यूनिट्स अलॉट करते हुए लगभग ₹179.99 करोड़ जुटाए। कुल 1,79,99,850 यूनिट्स अलॉट की गईं, जिसमें 13 बड़े संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया।
इस लिस्ट में WhiteOak Capital, SBI Capital Markets, Minerva Ventures Fund, Edelweiss Life Insurance, Reliance General Insurance, Star Union Dai-ichi Life Insurance, Zuno General Insurance और Universal Sompo General Insurance जैसे दिग्गज शामिल थे।
सबसे बड़ा निवेश WhiteOak Capital ने किया, जिसने अपने Multi Asset Allocation Fund (₹19.99 करोड़), Flexi Cap Fund (₹6 करोड़) और Multi Cap Fund (₹4 करोड़) के जरिए हिस्सा लिया। वहीं Minerva Ventures Fund और Trust Investment Managers ने लगभग ₹24.99 करोड़-₹24.99 करोड़ की यूनिट्स खरीदीं, जो Anchor Placement का लगभग 13.89% हिस्सा हैं।
इसके अलावा SBI Capital Markets (Short Term) ने ₹19.99 करोड़ और Athena Enhanced Equity Fund-Core ने ₹15.99 करोड़ का निवेश किया। ये विविध भागीदारी InvIT में निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाती |
इस IPO में 75% हिस्सा QIBs और 25% हिस्सा NIIs के लिए आरक्षित रखा गया है। निवेशक इस IPO में कम से कम 150 यूनिट्स के लॉट के लिए आवेदन कर सकते थे |
Anantam Highways Trust IPO Subscription Status (Day 1, Day 2, Final)
Anantam Highways invit IPO Subscription अपडेट: InvIT का IPO कुल 5.62 गुना सबस्क्राइब हुआ है |
| तारीख | रिटेल (Retail) | QIB | NII | कुल (Total) |
| 07 अक्टूबर 2025 | – | 0.41 | 0.41 | 0.41 |
| 08 अक्टूबर 2025 | – | 0.49 | 0.96 | 0.70 |
| 09 अक्टूबर 2025 | – | 2.86 | 8.93 | 5.62 |
Anantam Highways Trust IPO GMP (Grey Market Premium)
Anantam Highways Trust IPO GMP फिलहाल 0 यानी कि पूरी तरह फ्लैट चल रहा है। मार्केट में इस वक्त न तो कोई प्रीमियम दिख रहा है और न ही डिस्काउंट यानी निवेशकों का रुख अभी सावधानी भरा और वेट-एंड-वॉच मोड में है।
| तारीख | प्राइस | जीएमपी (GMP) | % |
| 13 अक्टूबर 2025 | 98-100 | ₹0 | 0 |
| 10 अक्टूबर 2025 | 98-100 | ₹0 | 0 |
| 09 अक्टूबर 2025 | 98-100 | ₹0 | 0 |
| 08 अक्टूबर 2025 | 98-100 | ₹0 | 0 |
| 07 अक्टूबर 2025 | 98-100 | ₹0 | 0 |
| 06 अक्टूबर 2025 | 98-100 | ₹0 | 0 |
| 05 अक्टूबर 2025 | 98-100 | ₹0 | 0 |
| 04 अक्टूबर 2025 | 98-100 | ₹0 | 0 |
IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी दो बड़े कामों में करने वाली है:
पहला — कंपनी अपने प्रोजेक्ट से जुड़े SPVs को लोन देगी, ताकि वे अपने बाहरी कर्ज (external debt) को पूरा या आंशिक रूप से चुका सकें। इसमें ब्याज समेत करीब ₹376 करोड़ की राशि शामिल है। दूसरा बाकी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने सामान्य कारोबारी जरूरतों (general corporate purposes) के लिए करेगी। यानि साफ है, कंपनी इस फंड से अपने कर्ज का बोझ कम करेगी और बिजनेस को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएगी।
ये भी पढ़ें :
- SAEL IPO News: Norwegian Fund ने किया $20 Million का निवेश, कंपनी को IPO से पहले बड़ा बूस्ट
- Integris Medtech IPO: Sebi के पास फाइल हुए IPO पेपर्स, ₹925 करोड़ की Fresh Issue शामिल
कंपनी के बारे मे
इस ट्रस्ट के Sponsor हैं Alpha Alternatives Fund Advisors LLP, जबकि Investment Manager है Alpha Alternatives Fund-Infra Advisors Pvt. Ltd.। वहीं, Trustee की जिम्मेदारी Axis Trustee Services Ltd. संभाल रही है। इस इश्यू का Lead Manager है Nuvama Wealth Management Ltd.
इसके Sponsor, Alpha Alternatives Fund Advisors LLP, एक multi-strategy asset management company है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर, क्रेडिट, रियल एस्टेट, इक्विटी, कमोडिटीज़ और फिक्स्ड इनकम जैसे कई सेक्टर्स में निवेश करती है। यह Alpha Alternatives Holdings Pvt. Ltd. की एक सहायक कंपनी है।
Anantam Highways Trust के पोर्टफोलियो में 7 हाईवे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जो 271.65 किमी (1,086.60 लेन किमी) की लंबाई को कवर करते हैं। ये प्रोजेक्ट्स 5 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में फैले हुए हैं। इनमें शामिल हैं — Dhrol Bhadra Highways (DBHL), Dodaballapur Hoskote Highways (DHHL), Repallewada Highways (RHL), Viluppuram Highways (VHL), Narenpur Purnea Highways (NPHL), Bangalore Malur Highways (BMHL) और Malur Bangarpet Highways (MBHL)।
प्राइस बैंड ₹98–₹100 प्रति यूनिट तय किया गया है। अगर ऊपरी प्राइस बैंड देखा जाए, तो InvIT की वैल्यू ₹2,174 करोड़ बैठती है।
Anantam Highways Trust ने अपने ताज़ा वित्तीय नतीजों से बाजार में हलचल मचा दी है! जहां कंपनी की revenue में 63% की गिरावट आई है, वहीं profit after tax (PAT) में जबर्दस्त 357% की तेजी दर्ज की गई है — यानी कमाई भले घटी हो, मुनाफा कई गुना बढ़ गया है!
Alpha Alternatives-backed यह ट्रस्ट करीब ₹400 करोड़ का IPO ला रहा है, जिसका मकसद अपने ₹5,000 करोड़ के पोर्टफोलियो को और बढ़ाना है। इसके तहत कंपनी Dilip Buildcon की एसेट्स, थर्ड-पार्टी डील्स और फंड ट्रांसफर के जरिए ग्रोथ करना चाहती है।
