Fujiyama Power Systems IPO Subscription: रिटेल 0.21 और NII 0.07 गुना, GMP भी ज़ीरो पर

Fujiyama Power Systems IPO Details : फुजियामा पावर आईपीओ में निवेशकों की दिलचस्पी काफी कमज़ोर रही। पूरा इश्यू सिर्फ 0.12 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया। रिटेल निवेशकों ने 0.21 गुना, जबकि NII कैटेगरी में तो सब्सक्रिप्शन सिर्फ 0.07 गुना दर्ज हुआ।

फुजियामा पावर आईपीओ जीएमपी भी ज़ीरो पर बना हुआ है, यानी ग्रे मार्केट में इस IPO को लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिख रहा। QIB कैटेगरी ने तो अपना खाता तक नहीं खोला, जिससे स्पष्ट है कि संस्थागत निवेशकों में इस ऑफर को लेकर भरोसा बेहद कमजोर रहा।

नोएडा की सोलर एनर्जी कंपनी Fujiyama Power Systems Limited ने आईपीओ 13 नवंबर से शुरू किया था और निवेशक इसमें 17 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।

कंपनी का यह ₹828 करोड़ का बुक-बिल्ट इश्यू फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों को शामिल करता है।

कंपनी ₹600 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी, जबकि प्रमोटर्स और शुरुआती निवेशक ₹228 करोड़ के शेयर बेचेंगे। आईपीओ का लॉट साइज 65 शेयरों का है।

इस इश्यू की बुक-रनिंग लीड मैनेजर Motilal Oswal Investment Advisors Ltd है, जबकि MUFG Intime India Pvt Ltd रजिस्ट्रार की भूमिका निभा रही है।

इस आईपीओ के अलॉटमेंट की प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 को पूरी होने की उम्मीद है। वहीं कंपनी के शेयर 20 नवंबर 2025 को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू में 50% हिस्सा QIBs, 35% NII, और 15% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है।

IPO से पहले, कंपनी ने 12 नवंबर को 15 एंकर इन्वेस्टर्स से ₹246.9 करोड़ जुटाए। इसमें बड़े नाम जैसे Nippon India Mutual Fund, Tata MF, BNP Paribas, ValueQuest, Societe Generale, Astorne Capital और Citigroup Global Markets Mauritius शामिल रहे।

इसके अलावा, प्रमोटर्स ने IPO लॉन्च से पहले ValueQuest को अपनी 1.17% हिस्सेदारी बेच दी थी।


Fujiyama Power Systems IPO Details: Price Band & Issue Size

Fujiyama Power Systems IPO की पूरी जानकारी हिंदी में

क्या Fujiyama Power Systems IPO आपके लिए एक बढ़िया मौका साबित हो सकता है ?.आइए जानते हैं इस पब्लिक इश्यू से जुड़ी पूरी जानकारी, जैसे कि इसका प्राइस बैंड, इश्यू साइज और किस तारीख तक आप इसमें निवेश कर सकते हैं।

IPO Date13 नवंबर 2025 – 17 नवंबर 2025
Price Band₹216 – ₹228  प्रति शेयर
Issue Size₹828 करोड़
Total Shares3,63,15,789 शेयर
Sale TypeOffer For Sale/Fresh Issue
Face Value₹1 प्रति शेयर
Listing BSE,NSE
Market Capitalization₹6,986.17 करोड़

Fujiyama Power Systems IPO GMP (Grey Market Premium) आज

फिलहाल Fujiyama Power Systems IPO के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की शुरुआत नहीं हुई है। बाजार में इस समय कोई एक्टिव ट्रेडिंग देखने को नहीं मिल रही है, यानी वर्तमान में लिस्टिंग गेन या लॉस का कोई अनौपचारिक संकेत नहीं है।

InvestorGain के अनुसार, 14 नवंबर सुबह तक इस IPO का GMP ₹0 दर्ज किया गया, जो फिलहाल फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा करता है।

आप नीचे दिए गए GMP ट्रेंड टेबल में Fujiyama Power Systems IPO का रोज़ाना ग्रे मार्केट प्रीमियम और अनुमानित लिस्टिंग गेन ट्रेंड देख सकते हैं। यह टेबल प्रतिदिन अपडेट किया जाता है ताकि निवेशक मार्केट सेंटीमेंट को आसानी से ट्रैक कर सकें।

तारीख IPO प्राइसजीएमपी (GMP)%अनुमानित मुनाफा
14 नवंबर 2025228₹0 0.00%₹0 
13 नवंबर 2025228₹0 0.00%₹0 
12 नवंबर 2025228₹0 0.00%₹0 
11 नवंबर 2025228₹0 0.00%₹0 
10 नवंबर 2025228₹0 0.00%₹0 
Source:Investorgain.com


Fujiyama Power Systems IPO Dates

Fujiyama Power Systems IPO की ओपन और क्लोज़िंग डेट्स 13 -17 नवंबर 2025 हैं। निवेशक इस अवधि में एप्लाई कर सकते हैं। नीचे दी गई टेबल में आपको ओपनिंग, क्लोजिंग, एलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट्स की पूरी जानकारी दी गई है।

IPO Open13 नवंबर 2025
IPO Close17 नवंबर 2025
Allotment18 नवंबर 2025
Refund19 नवंबर 2025
Share Transfer (Demat Account)19 नवंबर 2025
Listing Date20 नवंबर 2025

Fujiyama Power Systems IPO का उद्देश्य (Objective of IPO)

कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपने विस्तार और कर्ज चुकाने में करेगी। Fujiyama Power Systems लगभग ₹180 करोड़ मध्य प्रदेश के रतलाम में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने में खर्च करेगी।

वहीं ₹275 करोड़ कंपनी अपने कुछ कर्जों के रीपेमेंट या प्रीपेमेंट के लिए इस्तेमाल करेगी। बाकी राशि सामान्य कॉर्पोरेट उपयोग में जाएगी।


Fujiyama Power Systems IPO Lot Size

अगर आप Fujiyama Power Systems IPO में निवेश करना चाहते हैं तो कंपनी ने एक लॉट में कितने शेयर रखे हैं और मिनिमम व मैक्सिमम कितने लॉट तक एप्लाई किया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

ApplicationLot SizeAmountShares
Retail (Min)1₹14,82065
Retail (Max)13₹1,92,660845
S-HNI (Min)14₹2,07,480910
S-HNI (Max)67₹9,92,9404,355
B-HNI (Min)68₹10,07,7604,420

Fujiyama Power Systems कंपनी क्या काम करती है

2017 में स्थापित Fujiyama Power Systems Limited सोलर इंडस्ट्री में तेजी से उभरती हुई कंपनी है, जो रूफटॉप सोलर सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम्स के निर्माण और समाधान में विशेषज्ञ है।

Fujiyama Power Systems ने समय के साथ अपना बिज़नेस मॉडल काफी मजबूत बनाया है। आज इसके पास 522 से अधिक प्रोडक्ट्स (SKUs) का एक विशाल पोर्टफोलियो है, जिसमें सोलर इन्वर्टर, पैनल और बैटरियां शामिल हैं। इसका लक्ष्य ग्राहकों की अन्य OEMs पर निर्भरता को कम करते हुए, एक ही प्लेटफॉर्म पर सम्पूर्ण सोलर सॉल्यूशन उपलब्ध कराना है।

कंपनी के पास वर्तमान में चार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं — ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), परवाणू (हिमाचल प्रदेश), बावल (हरियाणा) और दादरी (उत्तर प्रदेश)। इस मजबूत उत्पादन नेटवर्क के कारण कंपनी देशभर में तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप ₹6,986.17 करोड़ है। इसके प्रमोटर्स में पवन कुमार गर्ग, योगेश दुआ और सुनील कुमार शामिल हैं।
IPO से पहले प्रमोटर्स की होल्डिंग 99.67% थी, जो इश्यू के बाद घटकर 87.88% रह जाएगी — यानी कंपनी अब पब्लिक इन्वेस्टर्स को भी अपनी ग्रोथ में शामिल करने जा रही है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन : शानदार ग्रोथ का रिकॉर्ड

फाइनेंशियली, Fujiyama Power Systems ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी की रेवेन्यू FY23 में ₹6,641 मिलियन से बढ़कर FY25 में ₹15,407 मिलियन पहुंच गई — यानी करीब 67% की वृद्धि।

EBITDA भी ₹516 मिलियन से बढ़कर ₹2,485 मिलियन हुआ, जिससे मार्जिन 7.8% से 16.1% पर पहुंच गए।
वहीं PAT (Profit After Tax) छह गुना बढ़कर ₹244 मिलियन से ₹1,563 मिलियन हो गया, जिससे नेट प्रॉफिट मार्जिन 3.7% से बढ़कर 10.2% पर पहुंच गया।

कुल मिलाकर, कंपनी ने FY25 में अपने मुनाफे में 245% की छलांग लगाई है — जो निवेशकों के लिए एक मजबूत संकेत है।

ये भी पढ़ें

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment