Thyrocare Technologies Bonus: 1 के बदले 2 शेयर पाने का आखिरी मौका!

अगर आप Thyrocare Technologies Bonus के 2:1 बोनस शेयर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कंपनी आज यानी 28 नवंबर से ex-bonus पर ट्रेड कर रही है, इसलिए बोनस पाने के लिए आपको आज ही इसका शेयर खरीदना होगा |

Thyrocare ने हाल ही में अपने निवेशकों को खुश करते हुए 2:1 बोनस इश्यू का ऐलान किया है। यानि जिस भी निवेशक के पास 1 शेयर होगा, उसे 2 नए बोनस शेयर मिलेंगे कुल शेयर संख्या तीन 3 शेयर की हो जाएगी।

Thyrocare ने ₹7 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड के रूप मे भी जारी किया है, जिससे निवेशकों की जेब पैसे से और भर गई है |

कंपनी की शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर देखें तो सितंबर तिमाही के अंत तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 71.06% थी।

Thyrocare Technologies एक नजर कंपनी पर

1996 में स्थापित, मुंबई स्थित Thyrocare देश की सबसे बड़ी और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन डायग्नोस्टिक और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर लैब चेन में से एक है।
कंपनी भारत के सबसे बड़े और हाईली ऑटोमेटेड Central Processing Laboratories (CPLs) में से एक चलाती है।

Thyrocare Technologies शेयर प्राइस अपडेट

27 नवंबर को सुबह Thyrocare शेयर हल्की कमजोरी के साथ ₹1,485.50 पर ट्रेड कर रहा था | ट्रेडिंग की दिन में रेंज हाई: ₹1,506.80 और लो: ₹1,482.90 रही तो वहीं Thyrocare Technologies मार्केट कैप अभी लगभग ₹7,935 करोड़ है। 52-वीक रेंज की बात करें हाई ₹1,610 और लो ₹658 रहा है |

ये भी पढ़ें:-

3dd05ff099e69005a570efd85d62c542

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment