इतना बड़ा निवेश क्यों? Amazon और Microsoft का भारत में निवेश पीछे की असली वजहें

हालही मे भारत मे कई बड़े निवेश हुए है जिसमे Amazon और Microsoft का नाम शामिल है लेकिन सवाल ये उठता है की इतना बड़ा निवेश आखिर क्यों हो रहा है?

क्यूंकी भारत तेजी से दुनिया की सबसे आकर्षक टेक डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। चाहे Amazon हो, Microsoft या दुनिया की कोई भी बड़ी कंपनी सबकी नजर आज भारत पर टिकी हुई है। वजह साफ है तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, बड़ी युवा आबादी और सरकार की डिजिटल-फ्रेंडली नीतियाँ।

तेज़ GDP ग्रोथ और बढ़ती खपत ने बदल दिया खेल

भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अनुमान है कि FY 2030-31 तक यह तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है।


FY 2024-25 में 6.4% की मजबूत GDP ग्रोथ और अगले वर्षों में 6.3–6.8% की अनुमानित ग्रोथ भारत को दुनिया की सबसे तेज़ बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाती है।

इस तेज़ गति का सबसे बड़ा कारण है बढ़ती निजी खपत। 2031 तक भारत में कंज्यूमर स्पेंडिंग 5.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच सकती है, जिसमें से 55% खर्च मिडिल क्लास करेगी।

युवा आबादी बना सबसे बड़ा फायदा

भारत की जनसंख्या संरचना ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। 2024 तक लगभग 65% आबादी 15–64 वर्ष की उम्र में है यानी दुनिया का सबसे बड़ा युवा वर्कफोर्स भारत के पास है।

भारत का औसतन उम्र सिर्फ 28.4 वर्ष है और 2036 तक यह युवा अनुपात अपने चरम पर होगा। टेक कंपनियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है क्योंकि युवा आबादी मतलब बड़ा टैलेंट पूल, तेज़ डिजिटल अपनापन और विशाल बाजार।

सरकारी सुधारों ने तैयार किया ग्लोबल-फ्रेंडली इकोसिस्टम

पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने कई बड़े कदम उठाए जैसे मेक इन इंडिया,डिजिटल इंडिया,नियामक प्रक्रियाओं को सरल बनाना और विदेशी निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना ये सभी नीतियाँ भारत के पक्ष मे झुकती नजर आ रही है |

इन सुधारों ने विदेशी कंपनियों का भरोसा बढ़ाया है और भारत को एक स्थिर, तेज़ और डिजिटल-रेडी बाजार में बदल दिया है।

किन सेक्टर्स में आएगा सबसे बड़ा बदलाव?

टेक दिग्गजों के अरबों डॉलर के निवेश का सीधा असर कई सेक्टर्स पर दिखेगा जिसमे AI और डेटा सेंटर सेक्टर,क्लाउड कंप्यूटिंग,लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स, आईटी और टेक सर्विसेज और डिजिटल पेमेंट और फिनटेक ये सेक्टर्स आने वाले वर्षों में सबसे तेज़ गति से विस्तार देख सकते हैं।

Amazon और Microsoft की टक्कर में भारत के अपने टेक दिग्गज

Amazon और Microsoft की सीधी टक्कर भारत के दिग्गज से रहेगी जिन्होंने अपना लोहा पूरे विश्व मे मनवा रखा है उन कंपनीयों मे

  • TCS
  • Infosys
  • Wipro
  • HCL Technologies
  • Tech Mahindra
  • LTI Mindtree
  • Cognizant
  • IBM India जैसे बड़े नाम शामिल है |

आम लोगों की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा?

इतना बड़ा निवेश सिर्फ कंपनियों के लिए नहीं आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी बदलेगी:

  • नई नौकरियाँ: AI, IT, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स में लाखों रोजगार
  • तेज़ डिजिटल सेवाएँ: पेमेंट, डिलीवरी और क्लाउड सर्विसेज बेहतर होंगी
  • छोटे कारोबारों की मदद: 1.5 करोड़ MSMEs को AI टूल्स और एक्सपोर्ट सपोर्ट
  • किफायती टेक्नोलॉजी: क्लाउड और डेटा सेवाएँ और सस्ती हो सकती हैं

ये बदलाव धीरे-धीरे हर भारतीय की डिजिटल लाइफस्टाइल को प्रभावित करेंगे।

भारत की अर्थव्यवस्था को कितना फायदा?

नए निवेशों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर धीरे धीरे साल दर साल दिखाई देगा जिसमे GDP में तेज़ उछाल,भारत का AI हब के रूप में उभरना ,एक्सपोर्ट मे ग्रोथ,स्टार्टअप इकोसिस्टम का मजबूत होना और इंफ्रास्ट्रक्चर मे बूम जैसे उन्नति शामिल है |

अगर ऐसे ही भारत आगे बढ़ता रहा तो भारत की डिजिटल क्षमता आने वाले दशक में नई ऊंचाइयों पर पहुँच सकती है।

ये भी पढ़ें :

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, तिमाही रिपोर्ट और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment