📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

TCS Coastal Cloud Acquisition: ₹700 मिलियन की बड़ी डील से Salesforce क्षमता हुई और मजबूत

भारत की दिग्गज आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिकी Salesforce कंसल्टिंग फर्म Coastal Cloud का अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

यह डील लगभग 700 मिलियन डॉलर (ऑल-कैश) की है और TCS के 2004 की लिस्टिंग के बाद से सबसे बड़ी खरीदों में से एक मानी जा रही है।

डील ListEngage MidCo, जो TCS की अमेरिका स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, के माध्यम से पूरी की जाएगी। यह अधिग्रहण 31 जनवरी 2026 तक होने की उम्मीद है, बशर्ते सभी नियामक मंजूरी मिल जाएं।

Coastal Cloud कौन है? क्यों है यह TCS के लिए इतनी महत्वपूर्ण?

2012 में स्थापित और फ्लोरिडा मुख्यालय वाली Coastal Cloud दुनिया की सबसे बड़ी Pure-Play Salesforce पार्टनर कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास 400+ ग्राहक मौजूद हैं जिसका Salesforce Ventures प्रमुख समर्थक है |

2024 में कंपनी ने $132 मिलियन का रेवेन्यू दर्ज किया तो वहीं सितंबर 2025 तक 12 महीनों का रेवेन्यू $141 मिलियन रहा जो इसकी मजबूती का एक सबूत है |

TCS के अनुसार, यह अधिग्रहण होने के बाद कंपनी दुनिया की टॉप-5 Salesforce कंसल्टिंग और एडवाइजरी फर्मों में शामिल हो जाएगी।

TCS की आक्रामक अधिग्रहण रणनीति जारी

TCS पारंपरिक रूप से ऑर्गेनिक ग्रोथ पर भरोसा करता रहा है, लेकिन पिछले एक साल से कंपनी आक्रामक अधिग्रहण मोड में दिख रही है। अक्टूबर में TCS ने ListEngage MidCo को $72.8 मिलियन में खरीदा था।

कंपनी ने AI और क्लाउड क्षेत्र में मजबूती बनाने के लिए अगले छह वर्षों में $6.5 बिलियन निवेश कर 1 GW डेटा सेंटर क्षमता बनाने का वादा किया है।

शेयर मार्केट में क्या असर दिखा?

इस डील की घोषणा के बाद TCS का शेयर हल्की तेजी के साथ बंद हुआ ,11 दिसंबर को शेयर की कीमत ₹3,193.90 के साथ 0.15% की मामूली बढ़त देखाई दी | हालांकि, साल 2025 में अब तक TCS के शेयर में 23% की गिरावट देखी जा चुकी है।

वहीं TCS का P/E Ratio 23.37 पर चल रहा है अगर 52-Week High की बात करें तो यह ₹4,494.90 तक गया था और 52-Week Low ₹2,866.60 तक रहा है |

मार्केट विशेषज्ञों का मानना है कि Coastal Cloud का अधिग्रहण TCS के Salesforce बिज़नेस को नई दिशा देता है, लेकिन शेयर पर इसका बड़ा प्रभाव आने वाले क्वार्टर्स में देखा जाएगा।

700 मिलियन डॉलर की Coastal Cloud डील से यह साफ है कि TCS AI, क्लाउड और Salesforce कंसल्टिंग में अपनी वैश्विक पकड़ मजबूत करना चाहती है।

ये भी पढ़ें :-

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment