📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

Yatayat Corporation IPO: SEBI में DRHP दाखिल, 1.33 करोड़ शेयरों का प्लान जाने Fund Use, Promoters और Financials

Yatayat Corporation IPO को लेकर बड़ा अपडेट। कंपनी ने SEBI में DRHP दाखिल कर शेयर बाज़ार में उतरने की तैयारी तेज़ कर दी है।

Yatayat Corporation India Limited ने शेयर बाज़ार में उतरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने Securities and Exchange Board of India (SEBI) के पास अपना Draft Red Herring Prospectus (DRHP) दाखिल किया है, जिसके ज़रिए वह फंड जुटाने की योजना बना रही है।

Yatayat Corporation IPO कुल 1.33 करोड़ शेयर का होगा, जिसमें Fresh Issue के तहत 77.00 लाख इक्विटी शेयर,और Offer for Sale (OFS) के तहत प्रमोटर के द्वारा 56.00 लाख इक्विटी शेयर शामिल होंगे।

इसके अलावा, कंपनी ₹100 करोड़ तक का Pre-IPO Placement यानि की IPO आने से पहले ही कंपनी अपने कुछ शेयर चुनिंदा निवेशकों को बेच सकती है यदि यह प्रक्रिया पूरी होती है, तो फ्रेश इशू का साइज़ कम कर दिया जाएगा।

Yatayat Corporation IPO के शेयरों की लिस्टिंग Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange of India (NSE) दोनों पर की जाएगी।

पैसे कहाँ लगेंगे ?

IPO से जो पैसा आएगा, उसका इस्तेमाल दैनिक खर्च और बिज़नेस चलाने के लिए (Working capital) और कंपनी की आम ज़रूरतों व विकास के कामों (General corporate purposes) के लिए किया जाएगा।

इस आईपीओ के लिए Unistone Capital को मुख्य मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि Bigshare Services को रेजिस्ट्रार बनाया गया है।

कंपनी क्या करती है?

Yatayat Corporation India Limited की शुरुआत 2011 में हुई थी। यह गुजरात की एक कंपनी है, जो सामान ढोने (Logistics) और Transportation Services का काम करती है।

कंपनी 12 राज्यों में फैली 34 ब्रांच और एक गोदाम के ज़रिए अपने पूरे भारत मे ट्रांसपोर्ट का काम करती है | Yatayat Corporation को Shreyan Aggarwal,Meena Praveen Aggarwal, और Sonakshi Aggarwal द्वारा मैनेज किया जाता है।

Yatayat Corporation India Limited में मीना प्रवीन अग्रवाल की 65.38%, श्रेयण अग्रवाल की 30% और हिरानंद सावलानी HUF की 4.5% हिस्सेदारी है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मज़बूत रहा है FY23 में रेविन्यू ₹269.09 करोड़ था, जो FY24 में ₹348.34 करोड़ और FY25 में बढ़कर ₹448.13 करोड़ हो गया। इसी तरह मुनाफ़ा (PAT) भी FY23 के ₹6.40 करोड़ से बढ़कर FY24 में ₹14.95 करोड़ और FY25 में ₹30.01 करोड़ पहुँच गया।

ये भी पढ़ें :-

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment