GRE Renew Enertech IPO: Solar कंपनी को BSE से In-Principle मंज़ूरी, Solar Project में लगेगा पैसा

GRE Renew Enertech IPO जल्द। Solar energy कंपनी को BSE से in-principle मंज़ूरी मिल गई है और अब SME IPO की तैयारी तेज़ हो गई है।

सोलर एनर्जी सोल्यूशंस की सेवा देने वाली GRE Renew Enertech Limited को अपने IPO के लिए Bombay Stock Exchange (BSE) से कंपनी को In-Principle Approval मिल गया है,यानी सैद्धांतिक मंज़ूरी मिल चुकी है, अब सिर्फ़ आखरी प्रक्रिया बाकी हैं।

कंपनी अपने IPO के तहत ₹10 फेस वैल्यू वाले 37,68,000 एक्विटी शेयर जारी करने वाली है। यह IPO BSE SME पर लिस्ट किया जाएगा।

कंपनी ने सितंबर 2025 में IPO के लिए दस्तावेज़ दाखिल किए थे और SEBI/Exchange से मंज़ूरी 8 दिसंबर 2025 (सोमवार) को प्राप्त हुई थी।

GRE Renew Enertech IPO का पैसा कहां इस्तेमाल होगा?

कंपनी ने बताया है कि IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से Renewable Energy प्रोजेक्ट और विस्तार के लिए किया जाएगा।

इसमे 20.09 MW (DC) RESCO Project के निर्माण के लिए ₹34.28 करोड़ खर्च किए जाएंगे | इसके अलावा, IPO की राशि का उपयोग अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी किया जाएगा।

इस आईपीओ के लिए Share India Capital Services Pvt. Ltd. को लीड मैनेजर के रूप मे शामिल किया गया है तो Maashitla Securities Pvt. Ltd. को रेजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है |

GRE Renew Enertech क्या करती है?

GRE Renew Enertech Limited सोलर एनर्जी और LED Lighting सोल्यूशंस के कारोबार में काम करती है। कंपनी Rooftop सोलर इंस्टाल करना, जमीनी सोलर प्रोजेक्ट्स और घर के अंदर और बाहर LED Lighting की सेवाएँ देती है।

हाल के सालों में कंपनी का ज़्यादा फोकस सोलर एनर्जी बिजनस पर रहा है क्यूंकी 31 मार्च 2024 तक, Lighting बिजनस का हिस्सा कंपनी के कुल कमाई का सिर्फ 4.16% रह गया है।

31 जुलाई 2024 तक, कंपनी में कुल 38 कर्मचारी कार्यरत थे इसके अलावाँ कंपनी के पास एक अनुभवी टीम भी है |

GRE Renew Enertech की कुल आय पिछले वर्षों में इस प्रकार रही है ,31 मार्च 2022 मे ₹37.12 करोड़, 2023 मे ₹53.11 करोड़ और 2024 मे ₹92.15 करोड़ | इसका मलतब है की कंपनी की Income में लगातार तेज़ से बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, तिमाही रिपोर्ट और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment