WOG Technologies IPO: SEBI में DRHP फाइल, ₹375 करोड़ जुटाने की तैयारी,Revenue 101% बढ़ा, Profit में उछाल

WOG Technologies IPO फ्रेश इशू और ऑफर फॉर सेल  | Environmental Engineering कंपनी ने ₹375 करोड़ के IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल कर दिया है।

WOG Technologies Limited ने अपने IPO के लिए Securities and Exchange Board of India (SEBI) के पास Draft Red Herring Prospectus (DRHP) दाखिल कर दिया है। कंपनी ने यह DRHP रविवार, 28 दिसंबर 2025 को फाइल किया।

इस IPO के ज़रिए कंपनी ₹375 करोड़ का फ्रेश इशू और 43.28 लाख एक्विटी शेयर का Offer for Sale (OFS) लाने की योजना बना रही है।

WOG Technologies IPO मे ₹375 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे साथ ही 43.28 लाख शेयर्स जिसे कंपनी के प्रोमोटर और मौजूदा शेयरधारक द्वारा बेचा जाएगा |

इसमे ₹10 प्रति शेयर की फेस वैल्यू कीमत तय की गई है जो NSE और BSE पर तय किए जाने वाले समय पर लिस्ट किया जाएगा |

WOG Technologies IPO के लिए Unistone Capital Pvt. Ltd. को रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है और Bigshare Services Pvt. Ltd. को रेजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इस IPO में Retail Investors के लिए कम से कम 35% हिस्सा आरक्षित रखा जाएगा।

WOG Technologies IPO का पैसे ?

कंपनी ने DRHP में बताए अनुसार IPO से मिलने वाले पैसे का उपयोग Working Capital Requirements के लिए ₹220.00 करोड़,Bell Cooling Towers Private Limited में अतिरिक्त 50% हिस्सेदारी का अधिग्रहण के लिए ₹45.00 करोड़ और General Corporate Purposes के लिए करने वाली है |

WOG Technologies के बारे में

WOG Technologies, WOG Group का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2010 में हुई थी। यह एक Environmental Engineering और टेक्नॉलजी कंपनी है, यानी पानी और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के तकनीकी समाधान देती है।

कंपनी Industrial (फैक्ट्रियाँ) और Municipal (नगरपालिका/सरकारी निकाय) क्लाइंट के लिए पानी और गंदे पानी (Wastewater) को साफ़ करने और संभालने का काम करती है।

कंपनी की सेवाओं में

  • Water treatment: गंदे पानी को साफ़ करना
  • Oil separation: पानी से तेल अलग करना
  • Wastewater recycling: इस्तेमाल किए गए पानी को फिर से उपयोग लायक बनाना
  • Biogas generation: कचरे से गैस बनाकर ऊर्जा तैयार करना

जैसे काम शामिल हैं |

30 नवंबर 2025 तक, WOG Group ने 179 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। ये प्रोजेक्ट्स भारत के 9 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ 16 देशों में फैले हुए हैं। इनमें South Asia, South East Asia, Central Asia, Middle East और Caribbean जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

मतलब सीधा सा मतलब है की WOG Technologies पानी साफ़ करने, दोबारा इस्तेमाल करने और कचरे से ऊर्जा बनाने का काम भारत और विदेश दोनों जगह बड़े पैमाने पर करती है।

101% की वित्तीय बढ़त

WOG Technologies का FY25 में वित्तीय प्रदर्शन बहुत मज़बूत रहा है। कंपनी का कुल बिजनस FY24 के ₹82.18 करोड़ से बढ़कर FY25 में ₹165.43 करोड़ हो गया है, यानी करीब 101% की बढ़त।

मुनाफ़े के मामले में तो उछाल और भी ज़्यादा रहा है, Net Profit (PAT) मतलब की कुल कमाई FY24 में सिर्फ़ ₹2.79 करोड़ थी , जो FY25 में बढ़कर ₹44.24 करोड़ हो गई। यानी PAT में लगभग 1,487% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई।

कुल मिलाकर कंपनी की कमाई दोगुनी हो गई और नुकसान से निकलकर भारी मुनाफ़े में आ गई, जिससे इसकी वित्तीय स्थिति काफ़ी मजबूत दिखती है।

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, तिमाही रिपोर्ट और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment