SME IPO Listing: किसने मारी बाज़ी, किसे हुआ 20% घाटा?

SME IPO Listing के लिए आज का दिन काफ़ी उतार-चढ़ाव भरा रहा। जहाँ Dhara Rail Projects ने बाज़ी मारी, वहीं एक IPO में निवेशकों को 20% तक का नुकसान हुआ।

आज SME IPO लिस्टिंग डे काफ़ी दिलचस्प रहा। जहाँ एक IPO ने बाज़ी मार ली, वहीं एक में 20% तक का घाटा देखने को मिला। बाकी IPOs ने मामूली या सीमित प्रीमियम के साथ बाज़ार में शुरुआत की।

आज कुल 5 SME IPOs लिस्ट हुए, जिनमें सबसे बड़ा IPO Dhara Rail Projects का रहा। अन्य IPOs थे: Admach Systems IPO,Nanta Tech IPO,Bai Kakaji Polymers IPO और Apollo Techno Industries IPO |

चलिए, एक-एक करके देखते हैं कि किस IPO का प्रदर्शन कैसा रहा।

Dhara Rail Projects IPO Listing

Dhara Rail Projects के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर ₹150 पर लिस्ट हुए। IPO प्राइस ₹126 था, यानी शेयर ने ₹24 या करीब 19% का प्रीमियम दिया।

लिस्टिंग से पहले IPO GMP ₹16.5 करीब 13% लिस्टिंग का संकेत दे रहा था | इसमे कुल 111.90 गुना सब्स्क्रिप्शन हुआ था |

कंपनी IPO से जुटाए गए पैसे का उपयोग कुछ कर्ज़ चुकाने ,Working capital जरूरतों और अन्य जरूरी कंपनी के काम के लिए करेगी। 31 दिसम्बर के दिन की लिस्टिंग मे यही सबसे मजबूत लिस्टिंग मुनाफा दिया है।

Admach Systems IPO Listing

Admach Systems की लिस्टिंग निवेशकों के लिए बहुत ही खराब और घाटे वाली रही। शेयर 31 दिसंबर को BSE SME प्लेटफॉर्म पर ₹191.20 पर लिस्ट हुआ,जबकि IPO प्राइस ₹239 था |

मतलब करीब 20% का नुकसान लिस्टिंग के समय निवेशकों को उठाना पड़ा है | इस आईपीओ मे कुल 4.13 गुना सब्स्क्रिप्शन मिला था |

Nanta Tech IPO Listing

Nanta Tech ने BSE SME पर मज़बूत शुरुआत की। लिस्टिंग प्राइस ₹234 प्रति शेयर रही जो आईपीओ प्राइस (₹209 से ₹220) के मुकाबले 6.36% प्रीमियम पर है | लिस्टिंग से पहले इस आईपीओ मे GMP ₹20 प्रति शेयर दिखा रहा था |

इस आईपीओ मे तीन दिन मे 6.43 गुना सब्स्क्रिप्शन प्राप्त हुआ था |

Bai Kakaji Polymers IPO Listing

Bai Kakaji Polymers के शेयर BSE SME पर ₹190 पर लिस्ट हुए, जो IPO प्राइस ₹186 से करीब 2% प्रीमियम पर है। आईपीओ साइज़ ₹105.17 करोड़ का था जिसमे कुल 5.71 गुना सब्स्क्रिप्शन मिल था |

कंपनी IPO से मिले पैसों का उपयोग कर्ज़ चुकाने,नए प्लांट और मशीन लगाने इसके अलावाँ बचे पैसे कंपनी के रोजमर्रा के कामों के लिए किए जाएंगे |

Apollo Techno Industries IPO Listing

Apollo Techno Industries के शेयरों ने BSE SME पर ₹145 पर लिस्ट हुआ। जो इसके आईपीओ प्राइस ₹130 से ₹15 या 11.54% की लिस्टिंग मुनाफा दिखाता है | इस आईपीओ मे कुल 50.63 गुना सब्स्क्रिप्शन मिल था | यह IPO भी अच्छे प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ।

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, तिमाही रिपोर्ट और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment