OYO IPO: Prism ने ₹6,650 करोड़ के IPO के लिए Confidential Filing क्यों की?

OYO IPO एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि इसकी Parent Company Prism ने ₹6,650 करोड़ के IPO के लिए Confidential Route से SEBI के पास आवेदन किया है। 2021 में रुका IPO अब Profit Growth और बेहतर Market माहौल के साथ दोबारा पटरी पर आता दिख रहा है।

OYO की मुख्य कंपनी Prism ने ₹6,650 करोड़ के IPO के लिए सेबी के पास चुपचाप गोपनीय तरीके सुरुआती पेपर जाम कर चुकी है |

कंपनी की कुल कीमत मौजूदा समय मे करीब $7–8 Billion (₹58,000 से ₹66,000 करोड़) बताई जा रही है। इसके पहले Prism ने SEBI के पास Draft Red Herring Prospectus (DRHP) दाखिल करा चुकी है यह इस कंपनी का दूसरा प्रयास है आईपीओ मार्केट मे उतारने का |

Prism IPO को इससे पहले 20 दिसंबर को शेयरधारकों या प्रोमोटर द्वारा ₹6,650 करोड़ तक नए शेयर जारी करने की मंज़ूरी दी थी।

IPO के लिए शुरुआत में ICICI Securities, Axis Capital, Goldman Sachs और Citibank को मुख्य मैनेजर के रूप मे शामिल किया गया था लेकिन बाद मे और बैंक को भी जोड़ा गया।

IPO का सफ़र अब तक कैसा रहा?

OYO ने पहली बार 2021 में IPO लाने की कोशिश की थी और तब ₹8,430 करोड़ जुटाने का प्लान था। लेकिन Russia–Ukraine युद्ध, दुनिया भर के मार्केट मे अस्थिरता और निवेशकों का कमजोर रुझान के चलते IPO वापस ले लिया गया।

अब मार्केट मे पहले से सुधार और बेहतर होने के बाद कंपनी फिर से IPO की तैयारी कर रही है।

Prism कंपनी के बारे मे

Prism, OYO की मुख्य (Parent) कंपनी है और इसका पूरा बिज़नेस Hotel और Hospitality सेक्टर से जुड़ा है। 2021 के बाद से कंपनी ने भारत और विदेशों में अपने कारोबार को काफ़ी तेज़ी से बढ़ाए हैं। OYO में अब भी SoftBank सबसे बड़े शेयरधारक में से एक बना हुआ है।

कंपनी की वित्तीय वर्ष 2026 के तिमाही जून मे कुल मुनाफा ₹200 करोड़ से ज़्यादा का रहा था, वहीं कुल कमाई ₹2,019 करोड़ जिसमे साल-दर-साल 47% की बढ़त हुई है |

इसका मतलब है की कंपनी अब मुनाफे में आ चुकी है, कमाई तेज़ी से बढ़ रही है और इसी मज़बूती के दम पर IPO फिर से लाने की तैयारी की जा रही है।

Confidential Route क्यों चुना?

हाल के सालों में कई नए स्टार्टअप जैसे Meesho और Swiggy ने भी Confidential Route यानि गोपनीय तरीके से आईपीओ का रास्ता अपनाया है। इससे कंपनी को सहूलियत मिलती है , बाजार की प्रतिक्रिया पहले सुरुआती समय मे टाल सके ताकि सही समय पर IPO लॉन्च किया जा सके |

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment