Payment segment की बड़ी Fintech कंपनी BharatPe IPO लाने की तैयारी में है। IPO से पहले कंपनी Pre-IPO Funding और Loan के जरिए अपने बिजनस को मजबूत बना रही है।
पेमेंट के बिजनस के मशहूर नामों में से एक BharatPe भी अपना IPO लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी Pre-IPO फंड राउन्ड के जरिए पैसे जुटाने की योजना बना रही है।
MediaNama के अनुसार, BharatPe IPO से पहले Neo Group से ₹45 करोड़ का लोन उठा रही है। यह पैसा ₹1,200 करोड़ के बड़े Pre-IPO फन्डिंग प्लान का हिस्सा है, ताकि IPO से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत किया जा सके।
इस बारे में BharatPe के Chief Executive Officer (CEO) Nalin Negi ने PTI को अगस्त 2025 मे बताया है कि कंपनी अपने IPO से पहले फंड जुटाएगी।
मतलब साफ है कि कंपनी अभी उधार लेकर अपना बिजनस मजबूत कर रही है, ताकि IPO के समय कंपनी मजबूती के साथ और बेहतर स्थिति में नजर आए।
BharatPe कंपनी ने यह फाइलिंग Registrar of Companies (RoC) के साथ की है।
एक और फाइलिंग में कंपनी ने साफ किया है कि इस Fintech कंपनी के बोर्ड ने मंज़ूरी दे दी है कि कंपनी ग्रोथ और विस्तार के लिए ₹1,200 करोड़ तक का लोन , एक बार में या हिस्सों में, जुटा सकती है।
BharatPe IPO का क्या प्लान है ?
अक्सर नई Startup और Fintech कंपनियां IPO लॉन्च करने से पहले फंड जुटाने की कोशिश करती हैं, और BharatPe भी उसी रास्ते पर चलते हुए यह फैसला ले रही है।
कंपनी ने IPO के लिए जरूरी इनवेस्टमेंट बाँकर्स से बातचीत शुरू कर दी है, जो IPO को मार्केट में बिना किसी परेशानी के लाने में मदद करते हैं।
पिछले साल 2025 में कंपनी की तरफ से यह साफ कर दिया गया था कि वह 2025 में IPO लॉन्च नहीं करेगी, लेकिन अगर बाजार की परिस्थितियां सुधरती हैं तो आगे IPO लाया जाएगा लेकिन 2025 मे नहीं आएगा।
अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि BharatPe का IPO वित्तीय वर्ष 2027 में आ सकता है। इससे पहले Pine Labs और Groww जैसी कंपनियां भी अपना IPO ला चुकी हैं, जो Fintech सेगमेंट से आती हैं।
कंपनी क्या करती है
BharatPe की स्थापना 2018 में हुई थी। यह कंपनी लोगों को और बिजनस को पेमेंट से जुड़ी सुविधा देने का काम करती है | कंपनी ने भारत का पहला Unified Payments Interface (UPI) Interoperable QR code लॉन्च किया था।
इसका गुरुग्राम मे हेडऑफिस है जिसे Peak XV, Tiger Global, Beenext, Steadfast Capital और Ribbit Capital जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन मिला हुआ है।
अगर वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो FY25 में कंपनी ₹141 करोड़ के मुनाफे में है, जबकि FY24 में कंपनी को ₹209 करोड़ का नुकसान हुआ था। वहीं FY25 में कंपनी की कुल कमाई बढ़कर ₹1,734 करोड़ तक पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें :-
- Tonbo Imaging India IPO DRHP फाइल, Order Book और Business Model आसान भाषा में
- OYO IPO: Prism ने ₹6,650 करोड़ के IPO के लिए Confidential Filing क्यों की?
- IPO Performance 2025 Analysis: क्यों आधे IPO लिस्टिंग के बाद फिसले?
