Modern Diagnostic IPO को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और तीसरे दिन ही सब्सक्रिप्शन मजबूत स्तर 126.89 गुना पर पहुंच गया है।
तीसरे दिन 2 जनवरी 2026 को Modern Diagnostic IPO को 12:34 बजे तक कुल 126.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। जिसमे रीटेल Category में यह IPO 125.81 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं QIB कैटेगरी में 21.43 गुना और NII Category में रिकॉर्ड 270.31 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया है।
₹135.89 करोड़ की यह कंपनी 31 दिसंबर 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुली थी और 2 जनवरी 2026 को इस IPO में अप्लाई करने का आखिरी दिन है। इस IPO का कुल साइज करीब ₹37 करोड़ है, जिसमें 40,99,200 शेयर शामिल हैं।
इस IPO की Listing SME स्टॉक एक्सचेंज BSE SME प्लेटफॉर्म पर होने वाली है। इस IPO का Price Band ₹85 से ₹90 तय किया गया है। शेयरों की Allotment (किसे कितने शेयर मिले) 5 जनवरी 2026 को होने वाली है, जबकि Listing 7 जनवरी 2026 में तय की गई है।
IPO में अप्लाई करने के लिए कम से कम 2 Lot खरीदने होंगे, जिसमें कुल 3,200 शेयर शामिल हैं। इनकी कुल कीमत लगभग ₹2,88,000 बनती है।
Modern Diagnostic IPO GMP
Modern Diagnostic SME IPO का लेटेस्ट GMP ₹13.5 बताया जा रहा है, जिसे 2 जनवरी 2026 सुबह 11 बजे अपडेट किया गया है। मौजूदा GMP के आधार परअनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब ₹103.5 मानी जा रही है |
इस हिसाब से प्रति शेयर अनुमानित मुनाफा करीब 15.00% बनता है। अगर किसी निवेशक को एक लॉट अलॉट होता है, तो अनुमानित मुनाफा करीब ₹21,600 हो सकता है।
जब IPO की शुरुआत हुई थी, तब इसमें करीब 11% के आसपास का Grey Market Premium देखने को मिल रहा था, जो 30 दिसंबर 2025 के आसपास दर्ज किया गया था।
किस से कितना फंड जुटाया ?
Modern Diagnostic IPO ने Anchor Investors (IPO से पहले बड़े निवेशक) से ₹10.45 करोड़ जुटाए हैं। पब्लिक इश्यू से पहले, कंपनी ने 30 दिसंबर को 11.61 लाख शेयर नौ एंकर निवेशकों को अलॉट करके यह रकम जुटाई थी।
इन एंकर निवेशकों में 360 ONE Prime, Aarth AIF Growth Fund, Sunrise Investment Trust, Ekamya Pragati Scheme, Mastergrowth 369 Focused Equity Fund और Nine Alps Opportunity Fund शामिल हैं। Modern Diagnostic IPO की Anchor बीड तारीख 30 दिसंबर 2025 थी।
Modern Diagnostic IPO पैसे का उपयोग
कंपनी इस IPO से मिलने वाले खर्चों के बाद बची रकम का इस्तेमाल कई कामों में करने का प्रस्ताव रखती है। करीब ₹20.69 करोड़ का उपयोग Capital Expenditure (डायग्नोस्टिक सेंटर और लैब के लिए मेडिकल इक्विपमेंट खरीदने) में किया जाएगा।
लगभग ₹8 करोड़ Working Capital Requirement (रोज़मर्रा के बिज़नेस खर्च पूरे करने) के लिए इस्तेमाल होंगे। करीब ₹1 करोड़ कुछ पुराने Borrowings (कर्ज) चुकाने में लगाए जाएंगे।
इसके अलावा बची हुई राशि General Corporate Expenses (कंपनी के सामान्य खर्च) में खर्च की जाएगी।
Modern Diagnostic के बारे मे
Modern Diagnostic & Research Centre Limited (MDRC) की स्थापना 1985 में हुई थी। यह भारत की एक डायग्नोस्टिक चेन है, जो पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी से जुड़ी कई तरह की जांच सेवाएं प्रदान करती है।
गुरुग्राम स्थित यह कंपनी 8 राज्यों में कुल 21 सेंटर चलाती है, जिनमें 18 लैबोरेटरी और 3 डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :-
- Krishna Buildspace IPO: कंपनी ने SEBI के पास DRHP दाखिल किया जाने पैसा कहाँ इस्तेमाल होगा और क्या करती है कंपनी?
- Bagmane Prime Office REIT IPO: ₹4,000 करोड़ का IPO क्यों लाया जा रहा है? निवेशकों के लिए क्या मतलब?
- BharatPe IPO News: IPO से पहले Neo Group से ₹45 करोड़ का Loan,क्यों उठा रही है लोन?
- Tonbo Imaging India IPO DRHP फाइल, Order Book और Business Model आसान भाषा में
