Vishal Nirmiti IPO के लिए कंपनी ने SEBI के पास DRHP फाइल कर दिया है, जिसमें Fresh Issue और OFS दोनों शामिल हैं। इस IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल Working capital और Loan repayment के लिए किया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों में कई कंपनियां भारतीय शेयर बाजार में आने की तैयारी के तहत SEBI के पास अपने शुरुआती IPO पेपर जमा कर चुकी हैं।
इसी कड़ी में कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़ी कंपनी विशाल निर्मिति ने भी अपने IPO के लिए SEBI के पास DRHP (Draft Red Herring Prospectus) फाइल कर दिया है।
Vishal Nirmiti IPO में Fresh Issue (नए शेयर) और OFS के जरिए पुराने निवेशक अपने शेयर बेचेंगे। इसमें ₹125 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा, जबकि OFS के तहत 15 लाख शेयर कंपनी के प्रमोटर्स द्वारा बेचे जाएंगे।
इस Offer for Sale के जरिए Vaman Prestressing Company अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली है। कंपनी ने 31 दिसंबर 2025 को अपने IPO से जुड़े दस्तावेज SEBI के पास जमा किए हैं।
इस IPO के लिए Saffron Capital Advisors को Merchant Banker (IPO मैनेज करने वाली संस्था) के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि MUFG Intime India को इस इश्यू का Registrar बनाया गया है।
कंपनी ने इससे पहले 29 सितंबर 2025 को भी IPO के लिए फाइलिंग की थी, लेकिन मार्केट रेगुलेटरी कारणों से उसे वापस कर दिया गया था।
Vishal Nirmiti IPO: पैसों का इस्तेमाल
विशाल निर्मिति IPO से जुटाए जाने वाले पैसों का बड़ा हिस्सा Working Capital (रोजमर्रा के बिजनेस खर्चों ) की जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए करीब ₹65 करोड़ रखे गए हैं।
इसके अलावा, लगभग ₹20 करोड़ का उपयोग कंपनी के कुछ Term Loans (लंबी अवधि के कर्ज) के भुगतान या प्रीपेमेंट में किया जाएगा।
बाकी बची हुई राशि General Corporate Purpose (कंपनी की सामान्य जरूरतों) के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
क्या करती है Vishal Nirmiti ?
1994 में स्थापित, Vishal Nirmiti एक सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी रेलवे मॉडर्नाइजेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल फैब्रिकेशन से जुड़े काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से Manufacturing और Services का काम करती है |
विशाल निर्मिति की यूनिट्स महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में स्थित हैं। इसके प्रमुख क्लाइंट्स में Indian Railways, L&T, KEC International, Kalpataru Projects, ISC Projects और Raj Infrastructure Development शामिल हैं।
30 सितंबर 2025 तक कंपनी के पास Order Book (कंपनी के पास मौजूद काम के ऑर्डर) ₹442.31 करोड़ की थी।
कंपनी का रेवेन्यू महाराष्ट्र से 33.5%,मध्य प्रदेश से 35.9%,गुजरात से 18.8%,और हिमाचल प्रदेश से 10.3% इन अलग-अलग राज्यों से आता है।
Vishal Nirmiti कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी ने मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में ₹23.6 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले साल के ₹3.4 करोड़ की तुलना में तेज़ बढ़त दिखाता है।
इसी अवधि में कंपनी का Revenue (कंपनी की कुल कमाई) ₹242.9 करोड़ से बढ़कर ₹318.5 करोड़ हो गया, जो करीब 31.1% की बढ़त है।
टैक्स कटने के बाद का मुनाफा की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में यह ₹3.01 करोड़ रहा था वित्त वर्ष 2024 में ₹3.45 करोड़,और वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर ₹23.64 करोड़ हो गया है।
ये भी पढ़ें :-
- Veegaland Developers IPO: SEBI में DRHP फाइल, ₹250 करोड़ जुटाने की तैयारी,पैसे का उपयोग और कंपनी प्रोफाइल
- Modern Diagnostic IPO को जबरदस्त 30.87 गुना Response, GMP ने बढ़ाई उम्मीद
- Krishna Buildspace IPO: कंपनी ने SEBI के पास DRHP दाखिल किया जाने पैसा कहाँ इस्तेमाल होगा और क्या करती है कंपनी?
