Vinir Engineering IPO भी बहती गंगा मे हाथ धोने की तैयारी मे मतलब आईपीओ बाजार इस समय काफी गरम चल रहा है इसमे Vinir Engineering भी अपना आईपीओ लाने के लिए SEBI के पास DRHP दाखिल कर दिया है। IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने और कारोबार को आगे बढ़ाने में करेगी।
Vinir Engineering ने दाखिल किया DRHP
Bengaluru की Vinir Engineering ने IPO के लिए SEBI के पास Draft Red Herring Prospectus यानी DRHP दाखिल किया है।
कंपनी की शुरुआत 1983 में हुई थी। यह Armoured Vehicles, हथियार और गोला-बारूद, Oil & Gas Systems, Aircraft Propulsion Systems, Power और Gas Turbines, Railway Locomotives और Nuclear Energy Infrastructure के लिए जरूरी Components बनाती है।
₹149.85 करोड़ की मशीनरी खरीदेगी कंपनी
Vinir Engineering का IPO पूरी तरह Fresh Issue होगा। कंपनी 7.10 करोड़ Equity Shares जारी करने की योजना बना रही है। हर शेयर की Face Value ₹2 होगी।
IPO से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा Advanced Forging और Machining Plant तथा Machinery खरीदने में लगाया जाएगा। इसके लिए ₹149.85 करोड़ खर्च करने की योजना है।
इसके अलावा ₹35 करोड़ Working Capital की जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। कंपनी कुछ दूसरी कंपनियों को खरीदकर कारोबार बढ़ाने और दूसरे सामान्य कारोबारी कामों के लिए भी IPO की रकम का इस्तेमाल करेगी।
तीन Manufacturing Units में उत्पादन क्षमता
Vinir Engineering के पास तीन Manufacturing Units हैं।
कंपनी की Installed Forging Capacity 30,000 MTPA है, जबकि Machining Capacity 8,000 MTPA है।
कंपनी भारत के साथ-साथ अमेरिका, मैक्सिको, स्पेन, मलेशिया, कनाडा, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे देशों में भी ग्राहकों को सामान सप्लाई करती है।
FY26 में ₹204.83 करोड़ की Revenue
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की Operations से Revenue ₹204.83 करोड़ रही। इसी अवधि में कंपनी का Profit After Tax ₹24.39 करोड़ रहा।
हालांकि, FY25 के आंकड़ों में कंपनी की Profitability बेहतर दिखाई देती है। FY25 में EBITDA ₹52.42 करोड़ रहा और EBITDA Margin 25.36% था। इससे पिछले साल में EBITDA ₹46.45 करोड़ और Margin 20.24% था।
FY25 में कंपनी का PAT ₹40.46 करोड़ रहा। इसका PAT Margin 19.57% था, जबकि पिछले साल में PAT ₹28.99 करोड़ और PAT Margin 12.63% था।
IPO में Retail Investors के लिए 35% हिस्सा
कंपनी के IPO में Retail इन्वेस्टर के लिए 35% हिस्सा रखा गया है।
IPO से पहले कंपनी के कुल 21,26,29,380 Equity Shares हैं।
Vinir Engineering के शेयर NSE और BSE पर List होने की उम्मीद है। IPO के Book Running Lead Manager के तौर पर GYR Capital Advisors काम कर रहा है, जबकि KFin Technologies Registrar है।
Vinir Engineering किन सेक्टरों को सामान देती है?
कंपनी कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए Components बनाती है। इसमें Armoured Vehicles, Armaments और Ammunition, Oil & Gas Systems, Aircraft Propulsion Systems, Power और Gas Turbines, Railway Locomotives और Nuclear Energy Infrastructure शामिल हैं।
कंपनी का कारोबार भारत के अलावा कई विदेशी बाजारों में भी है।
ये भी पढ़ें :-
- Carlsberg India IPO: ₹6,600 करोड़ का IPO, ₹35,000 करोड़ तक Valuation! क्या United Breweries से होगी सीधी टक्कर?
- Jio Platforms IPO: 2G के 24 करोड़ Users और 7 करोड़ SMBs पर नजर, Growth के लिए कितना बड़ा Market?
- Orient Cables IPO Listing: ₹272 के IPO पर ₹450 में हुई Listing, शेयर ने दिया 65% से ज्यादा का फायदा
📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:
💚 Join WhatsApp Channel

1 thought on “Vinir Engineering IPO: ₹149.85 करोड़ की Machinery खरीदने की तैयारी, SEBI में DRHP दाखिल; जानें पूरा Plan”