📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

Senior Citizen FD Rates October: Repo Rate Hike के बाद, 8.50% तक ब्याज..जाने किन बैंकों में मिल रहा है फायदा

Senior Citizen के लिए एफडी आज भी पैसे को सुरक्षित रखने और नियमित ब्याज कमाने का एक आसान तरीका है। अक्टूबर 2026 में अलग-अलग बैंकों की एफडी दरों में काफी अंतर है। कुछ छोटे वित्तीय बैंक 8.50% तक ब्याज दे रहे हैं, जबकि बड़े सरकारी और निजी बैंक इससे कम ब्याज दे रहे हैं।

एफडी कराने से पहले सिर्फ सबसे ज्यादा ब्याज वाली दर देखना ही काफी नहीं है। किस अवधि के लिए कितना ब्याज मिल रहा है, समय से पहले पैसा निकालने पर क्या नियम हैं और 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है या नहीं, इन बातों को भी देखना जरूरी है।

Senior Citizen FD Rates October मे कितना है?

अक्टूबर 2026 में Suryoday Small Finance Bank सीनियर सिटीजन को पांच साल की एफडी पर सबसे ज्यादा 8.50% ब्याज दे रहा है। वहीं Jana Small Finance Bank में दो साल से ज्यादा और तीन साल तक की एफडी पर 8.30% ब्याज मिल रहा है।

Utkarsh Small Finance Bank तीन साल की एफडी पर 8% और Bandhan Bank एक साल की एफडी पर 7.50% ब्याज दे रहा है।

बड़े बैंकों की बात करें तो PNB, ICICI Bank और HDFC Bank में अधिकतम ब्याज दर 7.10% तक है। SBI में अधिकतम दर 7.05% और Bank of Baroda में 7.25% तक है।

PNB FD Rate 7.10%

Punjab National Bank यानी PNB Senior Citizen FD पर ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 7.10% का ब्याज निवेशकों दे रहा है।

एक साल की FD पर ब्याज दर 6.75%, तीन साल पर 6.80% और पांच साल पर 6.85% है।

ICICI Bank FD Rate 7.10%

ICICI Bank में सीनियर सिटीजन के लिए अधिकतम FD Rate 7.10% है।

एक साल की जमा पर 6.75%, तीन साल पर 6.95% और पांच साल की एफडी पर 7.10% ब्याज मिल रहा है।

SBI FD Rate 7.05%

State Bank of India यानी SBI सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.05% ब्याज दे रहा है।

एक साल की FD पर 6.75%, तीन साल पर 6.80% और पांच साल पर 7.05% ब्याज मिल रहा है।

Bandhan Bank FD Rate 7.95%

Bandhan Bank की अधिकतम FD Rate 7.95% है।

एक साल की एफडी पर 7.50%, तीन साल पर 7.75% और पांच साल पर 6.60% ब्याज मिल रहा है।

HDFC Bank FD Rate 7.10%

HDFC Bank सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.10% ब्याज दे रहा है।

एक साल की एफडी पर 6.75%, तीन साल पर 6.95% और पांच साल की एफडी पर 6.90% ब्याज मिल रहा है।

Bank of Baroda FD Rate 7.25%

Bank of Baroda सीनियर सिटीजन को 555 दिन की BoB Golden Goal Deposit Scheme पर 7.25% तक ब्याज दे रहा है।

एक साल की एफडी पर 6.75%, तीन साल पर 6.75% और पांच साल पर 6.90% ब्याज मिल रहा है।

Suryoday Small Finance Bank में FD Rate 8.50%

Suryoday Small Finance Bank सीनियर सिटीजन को पांच साल की एफडी पर 8.50% ब्याज दे रहा है। यह इस सूची में दी गई सबसे ज्यादा दर है।

एक साल और तीन साल की एफडी पर 7.40% ब्याज है। 10 साल की एफडी पर भी 7.40% ब्याज मिल रहा है।

दूसरे छोटे Finance Banks की Rate

Equitas Small Finance Bank में एक साल और तीन साल की एफडी पर 7.60% ब्याज है, जबकि पांच साल पर 7.50% है।

Jana Small Finance Bank दो साल से ज्यादा और तीन साल तक की जमा पर 8.30% ब्याज दे रहा है। पांच साल की एफडी पर दर 8% है।

Ujjivan Small Finance Bank में एक साल और तीन साल की एफडी पर 7.75% और पांच साल पर 7.70% ब्याज है।

Utkarsh Small Finance Bank तीन साल की एफडी पर 8% और पांच साल पर 7.50% ब्याज दे रहा है।

Shivalik Small Finance Bank में तीन साल की एफडी पर 7.75% और पांच साल की एफडी पर 6.50% ब्याज मिल रहा है।

FD मे पैसे लगाने से पहले ध्यान रखने वाली बातें

FD में पैसा लगाने से पहले सिर्फ ब्याज दर देखना सही नहीं है। अगर आप समय पूरा होने से पहले एफडी तोड़ते हैं तो मिलने वाला ब्याज कम हो सकता है और बैंक जुर्माना भी लगा सकता है।

इसके अलावा FD से मिलने वाले ब्याज पर टैक्स के नियम भी लागू होते हैं। इसलिए निवेश करने से पहले बैंक के नियमों को जरूर समझ लें।

80 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को कुछ बैंक अतिरिक्त ब्याज भी देते हैं। उदाहरण के लिए, कुछ बैंकों में सुपर सीनियर सिटीजन के लिए अलग अतिरिक्त दर मिलती है।

अक्टूबर 2026 Senior citizen FD Rates की पूरी सूची

बैंक1 साल3 साल5 सालसबसे ज्यादा ब्याज
Punjab National Bank6.75%6.80%6.85%7.10%
ICICI Bank6.75%6.95%7.10%7.10%
State Bank of India6.75%6.80%7.05%7.05%
Bandhan Bank7.50%7.75%6.60%7.95%
HDFC Bank6.75%6.95%6.90%7.10%
Bank of Baroda6.75%6.75%6.90%7.25%*
Suryoday Small Finance Bank7.40%7.40%8.50%8.50%
Equitas Small Finance Bank7.60%7.60%7.50%7.60%
Jana Small Finance Bank—8.30%**8.00%8.30%
Ujjivan Small Finance Bank7.75%7.75%7.70%7.75%
Utkarsh Small Finance Bank—8.00%7.50%8.00%
Shivalik Small Finance Bank—7.75%6.50%7.75%

ये भी पढ़ें :-

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

1 thought on “Senior Citizen FD Rates October: Repo Rate Hike के बाद, 8.50% तक ब्याज..जाने किन बैंकों में मिल रहा है फायदा”

Leave a Comment