📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

Stock Market Crash: Sensex 1200 अंक टूटा, ITC और Adani Ports समेत इन बड़े Stocks में भारी बिकवाली; जानें क्यों मचा हाहाकार

गुरुवार 08 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजार में अचानक भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के आखिरी घंटे में Sensex 1200 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि Nifty भी 400 अंक से ज्यादा गिरकर 22,200 के नीचे पहुंच गया। आखिर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? इसके पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं। चलिए जानते है..

कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल

शेयर बाजार में गिरावट (Stock Market Crash) की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude की कीमत करीब 2% से ज्यादा बढ़कर फिर 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई।

कच्चा तेल महंगा होने से भारत जैसे तेल आयात करने वाले देश पर दबाव बढ़ता है। इससे कंपनियों की लागत बढ़ने और महंगाई पर असर पड़ने की चिंता बढ़ सकती है। यही वजह है कि तेल की कीमतों में तेज बढ़त का असर शेयर बाजार के माहौल पर भी पड़ा।

RBI के Repo Rate फैसले से भी बाजार पर दबाव

Stock Market Crash की दूसरी बड़ी वजह RBI का Repo Rate बढ़ाने का फैसला माना जा रहा है।

Repo Rate को 5.25% से 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% किया गया है। इसके बाद कई बैंकों ने कर्ज की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

कर्ज महंगा होने से कंपनियों और आम लोगों पर ब्याज का बोझ बढ़ सकता है। इसका असर कारोबार और खर्च पर पड़ सकता है। इसी वजह से ब्याज दरों में बढ़ोतरी को शेयर बाजार के लिए दबाव वाली खबर माना गया।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

बाजार में गिरावट का तीसरा बड़ा कारण विदेशी निवेशकों की बिकवाली रही। विदेशी निवेशक जब बड़ी मात्रा में शेयर बेचते हैं तो बाजार पर सीधा दबाव बनता है।

गुरुवार को बाजार में बिकवाली बढ़ने के साथ निवेशकों का भरोसा भी कमजोर हुआ और प्रमुख सूचकांकों में गिरावट और तेज हो गई।

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की चिंता

बाजार पर विदेशी संकेतों का भी असर पड़ा। अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की चिंता के बीच वहां के बॉन्ड बाजार में भी भारी बिकवाली देखने को मिली।

अमेरिका की 30 साल की बॉन्ड यील्ड 5.71% से ऊपर पहुंच गई। बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों के बीच शेयर बाजार को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

Federal Reserve की बैठक के मिनट्स से भी पता चला कि पिछले महीने ब्याज दर बढ़ाने के मुद्दे पर अधिकारियों के बीच मतभेद था। इससे अमेरिका में आगे ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बढ़ी।

किन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट?

गुरुवार 08 अक्टूबर 2026 की Stock Market Crash में कई बड़े दिग्गज कंपनी के शेयरों मे भी हलचल बढ़ा दी, जिसका असर साफ साफ उनके Share Price को देखने मिला।

ITC, Adani Ports, IndiGo, Power Grid और Reliance Industries के शेयरों में करीब 4% तक की गिरावट आई। इन शेयरों में बिकवाली ने बाजार की गिरावट को और बढ़ाया।

हालांकि, कुछ शेयरों ने बाजार को संभालने की कोशिश भी की। Titan और IT सेक्टर के Tech Mahindra, HCL Technologies, TCS और Infosys के शेयरों में 2% तक की तेजी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें :-

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

1 thought on “Stock Market Crash: Sensex 1200 अंक टूटा, ITC और Adani Ports समेत इन बड़े Stocks में भारी बिकवाली; जानें क्यों मचा हाहाकार”

Leave a Comment