📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

TCS Q2 Results 2026: ₹13,884 करोड़ Profit के बावजूद शेयर क्यों फिसला? ₹..Dividend के पीछे पूरी कहानी

TCS Q2 Results 2026: देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने 8 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे जारी किए। कंपनी के नतीजों में मुनाफे और कमाई दोनों में बढ़त देखने को मिली। साथ ही शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड (Interim dividend) का भी ऐलान किया गया है।

TCS Q2 Results 2026 मे मुनाफा और कमाई कैसी रही?

जुलाई-सितंबर तिमाही में TCS का net profit ₹13,884 करोड़ रहा। पिछली तिमाही में यह ₹13,349 करोड़ था। यानी तिमाही आधार पर मुनाफा करीब 4% बढ़ा है।

वहीं कंपनी की revenue ₹73,188 करोड़ रही, जो पिछली तिमाही के ₹72,275 करोड़ के मुकाबले 1.3% ज्यादा है।

सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का net profit 15% बढ़कर ₹13,884 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का profit ₹12,017 करोड़ था। Revenue भी एक साल पहले के ₹65,799 करोड़ से बढ़कर ₹73,188 करोड़ हो गई।

Estimates के मुकाबले कैसे रहे TCS के नतीजे?

TCS के Q2 नतीजे बाजार के अनुमान से थोड़ा बेहतर रहे।

आंकड़ाTCS का नतीजाअनुमान
Net Profit₹13,884 करोड़₹13,788 करोड़
Revenue₹73,188 करोड़₹73,026 करोड़

कंपनी का profit अनुमान से करीब ₹96 करोड़ ज्यादा रहा, जबकि revenue भी अनुमान से करीब ₹162 करोड़ ऊपर रही।

TCS ने ₹12 का Interim Dividend दिया

नतीजों के साथ TCS ने शेयरधारकों के लिए ₹12 प्रति शेयर के interim dividend का ऐलान किया है। यानी कंपनी के शेयर रखने वाले पात्र निवेशकों को हर शेयर पर ₹12 का dividend मिलेगा।

कर्मचारियों की संख्या 5.98 लाख के पार

TCS अपने कर्मचारियों की training और जरूरी skills को बेहतर बनाने पर भी लगातार निवेश कर रही है। कंपनी के मुताबिक सितंबर तिमाही में कर्मचारियों के learning hours पिछली तिमाही के मुकाबले 17% बढ़कर 1.71 करोड़ घंटे हो गए।

कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या अब 5.98 लाख से ज्यादा हो गई है। TCS के चीफ HR ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल के मुताबिक कर्मचारियों की training और skills पर लगातार काम किया जा रहा है।

TCS Share Price और Market Cap

8 अक्टूबर 2026 को TCS Share Price 0.21% गिरकर ₹2,076 पर बंद हुआ।

Screener के मुताबिक कंपनी का market cap करीब ₹7,49,781 करोड़ है। वहीं stock P/E 13.7 बताया गया है।

ये भी पढ़ें :-

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment