HDFC Bank के नए MD और CEO Anup Bagchi Salary को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बैंक ने उनके लिए सालाना ₹35.90 करोड़ तक के कंपनसेशन का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ मिलने वाले एक बार के जॉइनिंग बोनस को जोड़ें तो कुल रकम ₹43.24 करोड़ तक पहुंच सकती है।
27 अक्टूबर से संभालेंगे HDFC Bank की कमान
56 साल के अनूप बागची 27 अक्टूबर को HDFC Bank के MD और CEO का पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। वह शशिधर जगदीशन की जगह बैंक की कमान संभालेंगे।
बैंक ने अनूप बागची की नियुक्ति और उनके कंपनसेशन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है। हालांकि, उनका वास्तविक कंपनसेशन प्रदर्शन की शर्तों और शेयरों के मिलने के तय समय पर निर्भर करेगा।
सालाना पैकेज ₹35.90 करोड़ तक
HDFC Bank के प्रस्ताव के मुताबिक Anup Bagchi Salary सालाना आधार पर अधिकतम ₹35.90 करोड़ तक का कंपनसेशन मिल सकता है।
इसमें ₹8.97 करोड़ की फिक्स्ड सैलरी और ₹26.92 करोड़ तक का परफॉर्मेंस-लिंक्ड वेरिएबल कंपनसेशन शामिल है।
फिक्स्ड सैलरी में ₹3.32 करोड़ की बेसिक सैलरी, ₹1.66 करोड़ के हाउसिंग बेनिफिट्स, ₹54 लाख का कार अलाउंस और दूसरे अलाउंस, रिटायरमेंट बेनिफिट्स और सुविधाएं शामिल हैं।
₹7.35 करोड़ का जॉइनिंग बोनस भी
अनूप बागची को एक बार का ₹7.35 करोड़ का जॉइनिंग बोनस भी मिलेगा। इसमें ₹3.19 करोड़ के Restricted Stock Units और ₹4.16 करोड़ के ESOP शामिल हैं।
इन दोनों का लाभ चार साल में मिलेगा। इस जॉइनिंग बोनस को जोड़ने पर अनूप बागची का कुल पैकेज ₹43.24 करोड़ तक पहुंच सकता है।
Variable कंपनसेशन में कैश और ESOP
अनूप बागची के ₹26.92 करोड़ तक के वेरिएबल कंपनसेशन में ₹8.88 करोड़ कैश के रूप में दिए जाएंगे। वहीं ₹18.04 करोड़ ESOP के जरिए दिए जाएंगे।
यानी उनके पैकेज का एक बड़ा हिस्सा बैंक के प्रदर्शन और शेयर से जुड़ा रहेगा।
पिछली नौकरी से करीब दोगुना होगा पैकेज
बागची का HDFC Bank में प्रस्तावित सालाना कंपनसेशन ICICI Prudential Life Insurance में वित्त वर्ष 2026 के उनके अनुमानित पैकेज से करीब 90% ज्यादा है।
ICICI Prudential Life Insurance में उनका FY26 पैकेज करीब ₹18.9 करोड़ बताया गया है। इसके मुकाबले HDFC Bank का प्रस्तावित सालाना पैकेज ₹35.90 करोड़ तक है।
दूसरे बड़े बैंकरों से कितना ज्यादा?
HDFC Bank के FY26 के स्टैच्युटरी सालाना रिटर्न के मुताबिक शशिधर जगदीशन को कुल ₹28.65 करोड़ का कंपनसेशन मिला था।
बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा को ₹26.32 करोड़ मिले।
वहीं Kotak Mahindra Bank के अशोक वासवानी को FY26 में ₹17.24 करोड़ और ICICI Bank के संदीप बख्शी को करीब ₹10.64 करोड़ सैलरी मिले।
इस प्रस्तावित पैकेज के आधार पर अनूप बागची देश के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंक CEO बन सकते हैं।
RBI से मिल चुकी है मंजूरी
अनूप बागची की नियुक्ति और कंपनसेशन के प्रस्ताव को RBI पहले ही मंजूरी दे चुका है। इसके बाद HDFC Bank ने शेयरधारकों की मंजूरी के लिए ई-वोटिंग शुरू कर दी है।
ई-वोटिंग 8 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगी। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद बागची 27 अक्टूबर को बैंक की कमान संभालेंगे।
ये भी पढ़ें :-
- Starlink India Entry: 20 Gateway Sites तैयार, फिर भी लॉन्च में देरी क्यों? Elon Musk ने लगाए गंभीर आरोप
- Marico Plix Deal: ₹1,012 करोड़ में खरीदी 24.09% अतिरिक्त हिस्सेदारी, अब कंपनी के पास 84.09% हिस्सा
- Viceroy Hotels: Zerodha के कामथ ब्रदर्स ने खरीदी 6.72% हिस्सेदारी, ₹105 करोड़ के राइट्स इश्यू के बीच बड़ा निवेश
📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:
💚 Join WhatsApp Channel

1 thought on “Anup Bagchi Salary: HDFC Bank CEO को ₹43 करोड़+ Salary, बन सकते हैं सबसे महंगे बैंकर”