📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

अब PhonePe-Google Pay से निकाल सकेंगे PF का पैसा? EPFO की तैयारी, जानें कब मिलेगी सुविधा

PF का पैसा निकालने के लिए अब Online Claim करने और रकम Bank Account में आने का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन आने वाले समय में यह प्रक्रिया आसान हो सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) UPI के जरिए PF की रकम निकालने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। आइए पूरी खबर जान लेते हैं की कैसे ये सुविधा काम करेगी और कब से करेगी ?

UPI से कैसे निकाल सकेंगे PF का पैसा?

EPFO की योजना के तहत यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पोर्टल को अंशधारकों (Shareholders) के UPI खातों से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इससे PF की रकम निकालने की प्रक्रिया पहले से आसान हो सकती है।

इस सुविधा के शुरू होने के बाद BHIM, PhonePe और Google Pay जैसे UPI ऐप का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा किस तरह काम करेगी और इसके लिए क्या प्रक्रिया होगी, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फिलहाल यह योजना परीक्षण चरण मे हैं यानि की इसपर अभी शुरुआती काम किया जा रहा है। इस खबर पर एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से Moneycontrol की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है।

दिसंबर 2026 तक लॉन्च होने की उम्मीद

रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO इस सुविधा को दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, यह संभावित समयसीमा है। सुविधा की शुरुआत और इससे जुड़े अंतिम नियमों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अभी PF से पैसा निकालने के लिए अंशधारकों को UAN पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता है। इसके बाद रकम बैंक खाते में आने तक इंतजार करना होता है। नई सुविधा शुरू होने पर इस प्रक्रिया में आसानी हो सकती है।

PF का 75% तक पैसा निकालने की सुविधा

प्रस्तावित योजना के तहत PF खाते में जमा रकम का 75% तक हिस्सा निकाला जा सकेगा, जबकि 25% रकम खाते में बनाए रखनी होगी।

शिक्षा, शादी, बीमारी या घर बनाने जैसी जरूरतों के समय PF का पैसा लोगों के लिए मददगार होता है। ऐसे में UPI के जरिए रकम निकालने की सुविधा शुरू होने पर अंशधारकों को सहूलियत मिल सकती है।

EPFO के पास 26 लाख करोड़ रुपये का भण्डार

रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO का कुल कोष करीब 26 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। संगठन के पास 30 करोड़ से ज्यादा अंशधारक हैं, जबकि करीब 7.5 करोड़ सक्रिय योगदानकर्ता बताए गए हैं।

इतने बड़े स्तर पर अंशधारकों को सेवाएं देने के लिए PF निकासी की प्रक्रिया को आसान बनाना अहम है। UPI से निकासी की प्रस्तावित सुविधा इसी दिशा में एक कदम हो सकती है।

ये भी पढ़ें :-

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

1 thought on “अब PhonePe-Google Pay से निकाल सकेंगे PF का पैसा? EPFO की तैयारी, जानें कब मिलेगी सुविधा”

Leave a Comment