Kalpataru Order Book, Transrail Lighting और Insolation Energy की ऑर्डर बुक में भी जोरदार बढ़त

इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और ऊर्जा सेक्टर से जुड़ी तीन कंपनियाँ—Kalpataru Projects, Transrail Lighting और Insolation Energy—ने हाल के कारोबारी अपडेट्स के साथ बाजार का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। बड़े ऑर्डर, तेज़ बुकिंग और मजबूत गाइडेंस ने इन कंपनियों के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

Kalpataru Projects: ₹64,682 करोड़ की दमदार ऑर्डर बुक

Kalpataru Projects International Ltd (KPIL), देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल है।
10 दिसंबर को इसका शेयर ₹336.05 पर खुला और 1.62% की गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा था।

कंपनी को जल जीवन मिशन से ₹1,000 करोड़ की राशि प्राप्त होनी है, जो कि इसकी कुल ऑर्डर बुक का लगभग 10% हिस्सा है।

KPIL की मार्केट कैप वर्तमान में ₹20,025 करोड़ है। शेयर 24.4 के PE पर ट्रेड हो रहा है, जबकि इंडस्ट्री PE 18.2 है।
जून 2023 की लिस्टिंग से अब तक शेयर ने 120% रिटर्न दिया है।

कंपनी ने अपनी गाइडेंस में बताया था कि FY26 के लिए ₹28,000–₹30,000 करोड़ के नए ऑर्डर्स की उम्मीद है।
सितंबर 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर ₹64,682 करोड़ पर पहुँच गई है |

इस कंपनी के शेयर ने 52-हफ्तों का उच्च स्तर ₹457.40 को छुआ और 52-हफ्तों मे ₹328.00 लो पर रहा |

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि Kalpataru Order Book लगातार बढ़ती बढ़ रही है और सेक्टर में मजबूत कैपेक्स इसे लॉन्ग-टर्म ग्रोथ ट्रैक पर बनाए रखे हुए है। हालांकि, शेयर की मौजूदा ऊँची वैल्यूएशन के चलते निकट अवधि में उतार-चढ़ाव संभव है।

Transrail Lighting को मिले ₹822 करोड़ के नए ऑर्डर

Transrail Lighting Ltd ने भी ताज़ा अपडेट में लगभग ₹822 करोड़ के नए ऑर्डर्स हासिल किए हैं। 10 दिसंबर को इसका शेयर ₹579.70 पर खुला।

कंपनी के FY26 के ऑर्डर इनफ्लो ₹5,110 करोड़ को पार कर चुके हैं, साथ ही ₹2,000 करोड़ से अधिक के L1 ऑर्डर्स भी कन्फर्म हैं।

यह तेजी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाज़ारों में मजबूत मांग का संकेत देती है। लाइटिंग और इलेक्ट्रिकल उपकरण सेक्टर में कंपनी की पकड़ लगातार मजबूत होती दिख रही है।

इसके शेयर 52-हफ्तों का उच्च स्तर ₹855.80 और 52-हफ्तों का ₹394.55 निचले स्तर को छुआ है |

Insolation Energy: सौर ऊर्जा क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ती कंपनी

Insolation Energy Ltd सोलर पैनल और मॉड्यूल निर्माण में सक्रिय है। कंपनी की मार्केट कैप लगभग ₹2,908 करोड़ है।

सबसे बड़ी बात—कंपनी के पास कुल 2,375 MW की मजबूत ऑर्डर बुक है जिसमे 1,750 MW सोलर मॉड्यूल ऑर्डर्स और 625 MW EPC प्रोजेक्ट्स के ऑर्डर्स शामिल है |

कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर भी काम कर रही है ताकि तेजी से बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

Insolation Energy का शेयर 20.1 के PE पर ट्रेड हो रहा है, जो कि इंडस्ट्री PE 24.9 से कम है—यानी वैल्यूएशन के लिहाज़ से यह तुलनात्मक रूप से सस्ता दिख रहा है।

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, तिमाही रिपोर्ट और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment