Ola Electric Share Price में हाल ही में तेज़ उतार-चढ़ाव | CEO Bhavish Aggarwal की हिस्सेदारी बेचना और Loan चुकाना रही बड़ी वजह।
Ola Electric Share Price News: 23 दिसंबर को Ola Electric Mobility के शेयरों में तेजी देखने मिली इसकी वजह रही कंपनी के CEO Bhavish Aggarwal द्वारा बेचे गए शेयरों से मिले पैसे का इस्तेमाल लोन चुकाना मे करना |
Ola Electric Mobility ने 18 दिसंबर को जानकारी दी थी कि उसके प्रमोटर और CEO Bhavish Aggarwal ने अपनी खुद के शेयर का एक छोटा हिस्सा बेच दिया है, ताकि करीब ₹260 करोड़ का Promoter-level Loan (वह कर्ज होता है जो कंपनी नहीं, बल्कि प्रमोटर खुद अपने नाम से लेता है ) पूरी तरह चुकाया जा सके।
कंपनी ने यह भी साफ किया कि“शेयर बिक्री से मिले पैसों का इस्तेमाल कर्ज, उस पर लगने वाले ब्याज और अन्य चार्ज चुकाने में किया गया है। बची हुई रकम का उपयोग इस लेन-देन से जुड़े टैक्स भुगतान में समय आने पर किया जाएगा।”
कंपनी के मुताबिक,कर्ज चुकाने के बाद Promoter-level पर गिरवी रखे गए लगभग 3.93% शेयर पूरी तरह से मुक्त कर दिए गए हैं। इसके बावजूद Promoter Group की हिस्सेदारी Ola Electric Mobility मे अब भी 34.6% बनी हुई है।
Hyperservice Centres खोलने जा रही है कंपनी
23 दिसंबर को Ola Electric ने Hyperservice Centres (ऐसे Multi-Service Hubs होते हैं जहाँ ग्राहकों को एक ही जगह पर कई सेवाएँ मिलती हैं) लॉन्च करने का ऐलान किया।
इन Centres का मकसद Eligible ग्राहकों को Same-day Service Guarantee मतलब उनका काम उसी दिन पूरा करने की गारंटी दी जाती है वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा पैसे के।
कंपनी धीरे-धीरे अपने मौजूदा Service Centres को Hyperservice Centres में बदलेगी। पहला Hyperservice Centre बेंगलुरु के इंदिरानगर में पहले ही चालू किया जा चुका है।
कंपनी चाहती है कि वह भारत से शुरू होकर दुनिया के स्तर पर मुकाबला करने वाली Electric Mobility (बिजली से चलने वाली गाड़ियां ) और Clean Energy (वह ऊर्जा होती है जो कम गंदगी फैलाती है) की मजबूत कंपनी बने।
इन Hyperservice Centres के ज़रिए ग्राहक उसी दिन अपने वाहन की Servicing करा सकेंगे बिना एक्स्ट्रा पैसे के और यह पूरी तरह डिजिटल और Transparent Service जिसमे सभी प्रोसेस को देख और समझ सकेंगे |
कंपनी आने वाले हफ्तों में बेंगलुरु के बाद पूरे भारत में चुनिंदा सर्विस सेंटर को Hyperservice Centres में बदलने की योजना बना रही है।
शेयर का हाल कैसा रहा?
इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली इस कंपनी Ola के शेयर ₹36.10 तक पहुँच गए, जिससे लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। यह तेजी ऐसे समय आई जब शेयर पिछले एक महीने में करीब 26% गिर चुके थे।
23 दिसंबर को Bhavish Aggarwal की हिस्सेदारी बेचने की खबर के बाद Ola Electric के शेयरों में 4% से ज्यादा की उछाल आई थी।
इससे पहले, Bhavish Aggarwal द्वारा लगातार हिस्सेदारी बेचने के चलते कंपनी के शेयर सिर्फ तीन सत्रों मे 17% से ज्यादा गिर गए थे।18 दिसंबर को शेयर ₹30.76 के All-Time Low पर पहुँच गए थे।
कंपनी ने 20 अगस्त 2024 मे रिकार्ड हाई ₹157.4 के लेवल से अब तक 80% से ज्यादा नीचे लेवल पर आ चुका हैं। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप ₹15,446.73 करोड़ है।
पिछले 1 महीने में शेयर 14% गिरा और पिछले 6 महीनों में 19% की गिरावट के साथ Year-to-Date यानि की साल की शुरुआत से अब तक के आधार पर शेयर 59% से ज्यादा टूट चुके हैं |
ये भी पढ़ें :-
- Bondada Engineering Order: राजस्थान में ₹945 करोड़ का बड़ा सोलर EPC कॉन्ट्रैक्ट,NLC India Renewables से मिला मेगा प्रोजेक्ट
- Keystone Realtors Bandra Project: ₹3,000 करोड़ का सुपर लग्ज़री हाउसिंग लॉन्च,Rustomjee ब्रांड के तहत नया प्रोजेक्ट
