Bagmane Prime Office REIT IPO: ₹4,000 करोड़ का IPO क्यों लाया जा रहा है? निवेशकों के लिए क्या मतलब?

एक और REIT कंपनी Bagmane Prime Office REIT ने IPO के लिए SEBI के पास अपने पेपर जमा कर दिए हैं। इस IPO के जरिए Fresh issue और OFS दोनों से बड़ा फंड जुटाने की योजना बनाई गई है।

Bagmane Prime Office REIT IPO News: एक और कंपनी IPO के लिए SEBI के दरवाज़े खटखटाते हुए अपने IPO के पेपर जमा कर चुकी है।

Bagmane Prime Office REIT ने अपना आईपीओ पेपर मंगलवार को Securities and Exchange Board of India (SEBI) के पास जमा कराया है।

Bagmane Prime Office REIT के IPO में Fresh issue, यानी नए शेयर भी जारी किए जाएंगे, और साथ ही Offer for sale (OFS) के तहत मौजूदा शेयरधारक भी अपने शेयर बेचेंगे।

इस IPO के जरिए ₹1,000 करोड़ OFS से और ₹3,000 करोड़ Fresh issue से जुटाए जाने की योजना है।

Bagmane Prime Office REIT का IPO क्यों लाया जा रहा है?

IPO के फ्रेश इशू से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल मुख्य रूप से Acquisitions(अधिग्रहण) के लिए किया जाएगा। कंपनी ₹1,775 करोड़ में Bagmane Capital Tech Park की एक प्रॉपर्टी को खरीदने मे इस्तेमाल करेगी |

इसके अलावा, ₹1,025 करोड़ का इस्तेमाल Bagmane Rio में 93% हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया जाएगा। Bagmane Rio के पास 1.1 मिलियन वर्ग फुट का Bagmane Rio Business Park है।

इसके अलावाँ इस कंपनी को जानी मानी विश्व स्तरीय फर्म “Blackstone” का भी इसे समर्थन है |

REIT क्या होता है?

REIT यानी Real Estate Investment Trust एक ऐसा निवेश का तरीका होता है, जो पैसे बनाने वाले रियल स्टेट मे निवेश करता है | इससे निवेशकों को प्रॉपर्टी खरीदे बिना ही रियल स्टेट से होने वाली कमाई में हिस्सा मिल जाता है।

भारत में अभी कौन-कौन से REIT Listed हैं?

Bagmane Prime Office REIT के तहत कुल 6 कंपनियां शामिल होंगी। फिलहाल भारत में 5 लिस्टिड REITs कंपनीयां मौजूद हैं, जिनमें शामिल हैं :-

  • Mindspace Business Parks REIT,
  • Knowledge Realty Trust (KRT),
  • Embassy Office Parks REIT,
  • Brookfield India Real Estate Trust
  • और Nexus Select Trust।

30 जून 2025 तक Bagmane Prime Office REIT का कुल ऐसेट की कीमत ₹38,790 करोड़ है।

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment