BCCL IPO: ₹1,300 करोड़ का इश्यू, 2026 में लिस्टिंग की तैयारी और Coal India बेचेगी 10% हिस्सेदारी

कोल सेक्टर से जुड़ा बड़ा IPO | Bharat Coking Coal (BCCL) करीब ₹1,300 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में, 2026 में लॉन्च किए जाने की संभावना।

BCCL IPO DRHP: कोल सेक्टर मे कई दशकों का अनुभव रखने वाली Bharat Coking Coal (BCCL) के IPO को लेकर अटकलें तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCL का IPO करीब ₹1,300 करोड़ के साइज का हो सकता है और इसे 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि अगले दो हफ्तों के अंदर इस IPO को लेकर बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है। इस IPO में Bharat Coking Coal का वैल्यूएशन इस समय करीब ₹13,000 करोड़ आंका जा रहा है।

BCCL IPO लाने का कारण

यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें पैरेंट कंपनी Coal India अपनी 10 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेचेगी। इसके तहत Coal India करीब 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने वाली है।

BCCL IPO में कोई भी नए शेयर नहीं बेचे जाएंगे। इसका मतलब यह है कि IPO से मिलने वाला पूरा पैसा Coal India के पास जाएगा।

इस IPO में हिस्सेदारी कम करने का मकसद बाजार में लिस्टिंग के जरिए पारदर्शिता बढ़ाना और कंपनी की वैल्यू को बढ़ाना है। हालांकि, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग से जुड़ी कई जानकारियां IPO लॉन्च के करीब घोषित की जाएंगी।

IPO को कौन संभालेगा

BCCL IPO की पूरी प्रक्रिया को संभालने के लिए ICICI Securities और IDBI Capital Markets and Securities को मुख्य वित्तीय प्रबंधक नियुक्त किया गया है। वहीं, KFin Technologies को रजिस्ट्रार बनाया गया है, जो निवेशकों को शेयर आवंटन की प्रक्रिया पूरी करेगा।

मई 2025 में BCCL ने SEBI के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। इसके बाद सितंबर में SEBI ने Bharat Coking Coal के DRHP को मंजूरी दे दी थी।

इसी बीच Coal India की एक और पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Central Mine Planning & Design Institute (CMPDI) ने भी अपने प्रस्तावित IPO के लिए SEBI के पास DRHP दाखिल किया है।

सूत्रों ने PTI को बताया कि BCCL के बोर्ड में छह स्वतंत्र निदेशकों (Independent Directors) के पद फिलहाल खाली हैं, जिन्हें जल्द से जल्द भरना जरूरी है। ये नियुक्तियां पूरी होने के बाद ही कंपनी फाइनल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर पाएगी।

SEBI के नियमों के मुताबिक, IPO से पहले सभी स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति अनिवार्य होती है। BCCL, Coal India के तहत एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।

Bharat Coking Coal (BCCL) क्या करती है

Bharat Coking Coal भारत में कोकिंग कोल की बड़ी कंपनी के रूप में जानी जाती है। कोकिंग कोल एक तरह का कच्चा माल होता है, जिसका इस्तेमाल स्टील निर्माण में किया जाता है।

BCCL एक पुरानी कंपनी है, जो 1972 से इस क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कंपनी कोयला निकालने का काम मुख्य रूप से झारखंड के झरिया कोलफील्ड और पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोलफील्ड से करती है। ये दोनों क्षेत्र कोयले के लिए काफी प्रसिद्ध माने जाते हैं।

कंपनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए वित्त वर्ष 2023-24 में Bharat Coking Coal ने 39.11 मिलियन टन कोकिंग कोल और 1.99 मिलियन टन नॉन-कोकिंग कोल का उत्पादन किया है।

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, तिमाही रिपोर्ट और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment