Midwest Ltd IPO ने मार्केट में जबर्दस्त हलचल मचा दी है। 16 अक्टूबर को इश्यू के दूसरे दिन तक यह 6.04 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल इनवेस्टर्स ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि NII कैटेगरी में सबसे ज्यादा 15.65 गुना बुकिंग देखने को मिली। वहीं QIB इनवेस्टर्स ने अब तक 0.59 गुना और एम्प्लॉई सेक्शन ने 6.15 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है।
जहां Midwest IPO का GMP ₹175.5 तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग पर निवेशकों को करीब 16.48% तक का प्रीमियम और अनुमानित ₹2,457 का मुनाफा मिल सकता है।
कंपनी ने कुल 31,17,460 शेयर ऑफर किए हैं जिसमे QIB के लिए 8,87,572 शेयर,NII के लिए 6,65,681 शेयर और Retail Investors के लिए 15,53,255 शेयर मौजूद है |
Midwest IPO का प्राइस बैंड ₹1014 से ₹1065 प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि मार्केट लॉट 14 शेयरों का है।
IPO में ₹250 करोड़ के फ्रेश इश्यू और ₹201 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल हैं।
रिटेल निवेशकों के लिए 35% कोटा, QIB के लिए 50%, और HNI के लिए 15% हिस्सा आरक्षित है। Midwest के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 24 अक्टूबर 2025 को होने की उम्मीद है, जबकि IPO अलॉटमेंट की तारीख 20 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
Midwest IPO GMP (Grey Market Premium)
मार्केट में इस वक्त Midwest IPO GMP (Grey Market Premium) 16.48% यानि फ्लैट है , ₹2457 का मुनाफा दिखाई दे रहा है। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का प्रीमियम निवेशकों की शुरुआती भावना दिखाता है। आइए जानते हैं कि इसका GMP कैसा चलते आ रहा है और लिस्टिंग गेन की कितनी संभावना दिख रही है।
| तारीख | IPO प्राइस | जीएमपी (GMP) | % मुनाफा | अनुमानित ₹मुनाफा |
| 16 अक्टूबर 2025 | 1065 | ₹175.5 | 16.48% | ₹2457 |
| 15 अक्टूबर 2025 | 1065 | ₹175.5 | 16.48% | ₹2457 |
| 14 अक्टूबर 2025 | 1065 | ₹145 | 13.62% | ₹2030 |
| 12 अक्टूबर 2025 | 1065 | ₹0 | 0.00% | ₹0 |
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस: बढ़ती कमाई और मुनाफे से निवेशकों में उत्साह
कंपनी के वित्तीय आंकड़े भी काफी मजबूत दिख रहे हैं। FY 2025 में Midwest ने ₹626.2 करोड़ की रेवेन्यू पर ₹133.3 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछले साल के ₹100.32 करोड़ के मुकाबले शानदार बढ़ोतरी है। 2024 के मुकाबले 2025 में कंपनी की रेवेन्यू भी ₹603.33 करोड़ से बढ़कर ₹643.14 करोड़ तक पहुंच गई। यानी कंपनी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है — और लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए ये एक मजबूत संकेत है।
फंड का उपयोग: विस्तार और डेब्ट रीपेमेंट पर फोकस
कंपनी अपने फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कई अहम कामों में करेगी — ₹130.3 करोड़ से क्वार्ट्ज फैसिलिटी के Phase-II विस्तार के लिए Midwest Neostone में निवेश,₹25.7 करोड़ इलेक्ट्रिक डंप ट्रक खरीदने में,₹3.2 करोड़ चुनिंदा माइनिंग साइट्स पर सोलर एनर्जी इंटीग्रेशन में,और करीब ₹56 करोड़ से अपने कर्ज़ की भुगतान करेगी। बाकी राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए रखी जाएगी।
- Rubicon Research IPO Listing: पहले ही दिन 28% का जबरदस्त मुनाफा, निवेशकों में खुशी की लहर!
- Lenskart IPO: ₹8,000 करोड़ का जबर्दस्त इश्यू जल्द लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल और मार्केट अपडेट
Midwest IPO Details: Price Band & Issue Size
Midwest IPO इस पब्लिक इश्यू से जुड़ी पूरी जानकारी, जैसे कि इसका प्राइस बैंड, इश्यू साइज और किस तारीख तक आप इसमें निवेश कर सकते हैं।
| IPO Date | October 15, 2025 – October 17, 2025 |
| Price Band | ₹1014 – ₹1065 प्रति शेयर |
| Issue Size | ₹451 करोड़ |
| Total Shares | 42,34,740 शेयर |
| Sale Type | Fresh Issue,Offer For Sale |
| Face Value | ₹5 प्रति शेयर |
| Listing | BSE,NSE |
| Market Capitalization | ₹3851.02 करोड़ |
Midwest Ltd. कंपनी का परिचय
कंपनी प्रोफाइल: 40 साल पुराना अनुभव और इंटरनेशनल मौजूदगी
1981 में स्थापित Midwest Limited का भारत के नेचुरल स्टोन इंडस्ट्री में 40 साल से ज़्यादा का अनुभव है। कंपनी ग्रेनाइट, क्वार्ट्ज, और रियर अर्थ मिनरल्स की एक्सप्लोरेशन, माइनिंग, प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट के काम में सक्रिय है। Midwest के पास तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 16 ग्रेनाइट माइन्स हैं और दो बड़ी प्रोसेसिंग यूनिट्स भी हैं।
कंपनी का सबसे मशहूर प्रोडक्ट है Black Galaxy Granite, जो अपनी चमकदार गोल्डन फ्लेक्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है। Midwest अपने प्रोडक्ट्स को 17 देशों में एक्सपोर्ट करती है, जिनमें चीन, इटली और थाईलैंड प्रमुख हैं।
इसके प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट्स में MP Steneko AB (Sweden), GI-MA Stone (Italy) और Xiamen Group (China) जैसे नाम शामिल हैं और जून 2025 तक कंपनी में कुल 1,326 कर्मचारी कार्यरत हैं।
Midwest IPO Subscription Status (Day 1, Day 2, Final)
Midwest IPO Subscription Status: Midwest IPO को लेकर निवेशकों का रिस्पॉन्स क्या रहा, यह सब्सक्रिप्शन स्टेटस से साफ पता चलता है। आइए जानते हैं कि इस आईपीओ को पहले दिन, दूसरे दिन और फाइनल दिन तक कितना सब्सक्रिप्शन मिला — रिटेल, QIB और NII कैटेगरी में निवेशकों का रुझान कैसा रहा।
| तारीख | रिटेल (Retail) | QIB | NII | कुल (Total) |
| 15 अक्टूबर 2025 | 1.69 | 0.52 | 4.39 | 1.94 |
| 16 अक्टूबर 2025 | 5.03 | 0.59 | 15.65 | 6.04 |
| 17 अक्टूबर 2025 | – | – | – | – |
Midwest IPO Dates
Midwest IPO 15 October, 2025 खुलेगा और बंद 17 October, 2025 को होगा हैं। निवेशक इस टाइम में एप्लाई कर सकते हैं। नीचे दी गई टेबल में आपको ओपनिंग, क्लोजिंग, एलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट्स की पूरी जानकारी मिलेगी।
| IPO Open | 15 October, 2025 |
| IPO Close | 17 October, 2025 |
| Allotment | 20 October, 2025 |
| Refund | 23 October, 2025 |
| Share Transfer (Demat Account) | 23 October, 2025 |
| Listing Date | 24 October, 2025 |
Midwest IPO Lot Size
अगर आप Midwest IPO में निवेश करना चाहते हैं तो पहले इसका लॉट साइज जानना जरूरी है। Retail Investors को IPO में आवेदन करने के लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर 1 लॉट यानि ₹14,910 की जरूरत होगी। IPO का Listing Date 24 अक्टूबर तय किया गया है, और यह BSE,NSE पर लिस्ट होगा। और मिनिमम व मैक्सिमम कितने लॉट तक एप्लाई किया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
| Application | Lot Size | Amount | Shares |
| Retail (Min) | 1 | ₹14,910 | 14 |
| Retail (Max) | 13 | ₹1,93,830 | 182 |
| S-HNI (Min) | 14 | ₹2,08,740 | 196 |
| S-HNI (Max) | 67 | ₹9,98,970 | 938 |
| B-HNI (Min) | 68 | ₹10,13,880 | 952 |