Tata Capital IPO: ₹17,200 करोड़ का सबसे बड़ा फाइनेंशियल इशू जुलाई में आ रहा है!

Tata Capital IPO: 11 मिलियन डॉलर की वैल्यूएशन के साथ भारत की सबसे बड़ी अपर लेवल की NBFC कंपनियों में से एक Tata Capital अपना ₹17,200 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।Tata Capital ने गोपनीय तरीके से SEBI के पास 5 अप्रैल को DRHP पेपर जमा करवाया था, जिसे SEBI ने मंज़ूरी दे दी है।1.मौजूदा जानकारी के अनुसार, अगले महीने जुलाई में Tata Capital IPO के अंतिम पेपर RHP SEBI के पास जमा करवाने वाली है।Tata Sons की सब्सिडियरी कंपनी Tata Capital में, Tata Sons कि 93% की हिस्सेदारी रखती है। इस IPO के माध्यम से Tata Sons Fresh Issue और Offer for Sale जारी 6.करने वाले हैं, जिसकी फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है। इस IPO में 2.3 करोड़ इक्विटी शेयर OFS और Fresh Issue के जरिए शेयरहोल्डर्स द्वारा बेचे जाएंगे।

NBFC नियम और अनिवार्य लिस्टिंग की समयसीमा

RBI के नियम के अनुसार, अपर लेवल की NBFC कंपनी को 3 साल के अंदर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होना अनिवार्य है।NBFC-UL रेगुलेशंस के अनुसार, Tata Capital 2022 में NBFC-UL में शामिल हुआ था। IPO को नियमों का पालन करने के लिए सितंबर 2025 तक स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होना होगा।3.अगर Tata Capital IPO सफलतापूर्वक स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होता है तो यह इस साल का सबसे बड़ा फाइनेंशियल सेक्टर का IPO हो सकता है। इसके पहले Tata Group का IPO नवंबर 2023 में, मौजूदा समय में Tata Technologies का IPO लॉन्च हुआ था।

Tata Capital के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो इसका Consolidated Net Profit साल-दर-साल 31% बढ़कर ₹1,000 करोड़ हो गया।वित्त वर्ष 2025 के लिए, कंपनी ने ₹3,655 करोड़ का Net Profit दर्ज किया, जो पिछले वर्ष के ₹3,327 करोड़ की तुलना में अधिक है।5.सालाना रेवेन्यू ₹18,175 करोड़ से बढ़कर ₹28,313 करोड़ हो गया।

ये भी पढ़ें :Nestle India Bonus Share: नेस्ले इंडिया की ऐतिहासिक घोषणा – पहली बार देगा बोनस शेयर!

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, तिमाही रिपोर्ट और फाइनेंस से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य है – "सटीक जानकारी, सही समय पर – ताकि आप समझदारी से निवेश कर सकें।"

Leave a Comment