Tenneco Clean Air India IPO GMP Today: ऑटोमोबाइल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी Tenneco Clean Air India Limited का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) 12 नवंबर से खुला हुआ है जिसमे आज सुबह तक IPO का GMP ₹85 पर ट्रेड करता नजर आया।
वहीं, सब्सक्रिप्शन की बात करें तो दूसरे दिन यानी 14 नवंबर 2025 (सुबह तक) यह इश्यू कुल 6.69 गुना सब्सक्राइब हुआ है जिसमे 14 नवंबर 2025 तक यानि की आज निवेश करने का आखरी दिन है |
इस IPO के जरिए कंपनी लगभग ₹3,600 करोड़ जुटा रही है , यह पूरा इश्यू Offer for Sale (OFS) के रूप में पेश किया गया है , यानी इसमें कंपनी को नई पूंजी नहीं मिलेगी। इस आईपीओ मे प्रमोटर Tenneco Mauritius Holdings अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच रहा है।
कंपनी ने पहले अपने DRHP में ₹3,000 करोड़ का इश्यू बताया था, लेकिन इसे आईपीओ खुलने से पहले बढ़ाकर ₹3,600 करोड़ कर दिया।
Tenneco Clean Air India IPO GMP (Grey Market Premium) आज
मार्केट में इस वक्त Tenneco Clean Air India IPO को लेकर जोरदार चर्चा बनी हुई है। ग्रे मार्केट में इस IPO का सेंटिमेंट फिलहाल सकारात्मक दिख रहा है। 14 नवंबर की सुबह तक, Tenneco Clean Air India IPO GMP ₹83 पर ट्रेड कर रहा है।
अगर हम ऊपरी प्राइस बैंड ₹397 के आधार पर देखें, तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹480 प्रति शेयर हो सकता है। यानी निवेशकों को लगभग 20.91% तक के संभावित लिस्टिंग गेन की उम्मीद है, जो 19 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्टिंग के समय देखने को मिल सकती है।
आप नीचे दिए गए GMP ट्रेंड टेबल में Tenneco Clean Air India IPO का रोज़ाना ग्रे मार्केट प्रीमियम और अनुमानित लिस्टिंग गेन ट्रेंड देख सकते हैं। यह टेबल प्रतिदिन अपडेट किया जाता है ताकि निवेशक मार्केट सेंटीमेंट को आसानी से ट्रैक कर सकें।
| तारीख | IPO प्राइस | जीएमपी (GMP) | % | अनुमानित मुनाफा |
| 14 नवंबर 2025 | 397 | ₹83 | 20.91% | ₹3071 |
| 13 नवंबर 2025 | 397 | ₹85 | 21.41% | ₹3145 |
| 12 नवंबर 2025 | 397 | ₹85 | 21.41% | ₹3145 |
| 11 नवंबर 2025 | 397 | ₹61 | 15.37% | ₹2257 |
| 10 नवंबर 2025 | 397 | ₹55 | 13.85% | ₹2035 |
| 09 नवंबर 2025 | 397 | ₹67 | 16.88% | ₹2479 |
| 08 नवंबर 2025 | 397 | ₹66 | 16.62% | ₹2442 |
| 07 नवंबर 2025 | 397 | ₹87 | 21.91% | ₹3219 |
Tenneco Clean Air India IPO Subscription Status (Day 1, Day 2, Final)
Tenneco Clean Air India IPO के प्रति निवेशकों की रुचि धीरे-धीरे बढ़ती नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 14 नवंबर 2025 को सुबह 12 बजे तक इस इश्यू को कुल 6.69 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है।
कैटेगरी देखें तो, रिटेल निवेशकों के हिस्से में यह इश्यू 2.57 गुना, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB – Ex Anchor) से 4.85 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में सबसे ज़्यादा रुचि देखने को मिली है, जहां सब्सक्रिप्शन 18.76 गुना तक पहुंच गया है।
यह पब्लिक इश्यू कुल 9.07 करोड़ इक्विटी शेयरों का है, जिसमें से 3.17 करोड़ शेयर रिटेल इन्वेस्टर्स, 4.53 करोड़ शेयर QIBs और 1.36 करोड़ शेयर NIIs के लिए आरक्षित हैं।
कंपनी ने इस इश्यू से पहले एंकर इन्वेस्टर्स को ₹397 प्रति शेयर के भाव पर 2,72,04,030 शेयर आवंटित किए हैं।
आइए जानते हैं कि इस आईपीओ को पहले दिन, दूसरे दिन और फाइनल दिन तक कितना सब्सक्रिप्शन मिला — रिटेल, QIB और NII कैटेगरी में निवेशकों का रुझान कैसा रहा।
| तारीख | रिटेल (Retail) | QIB | NII | कुल (Total) |
| 12 नवंबर 2025 | 0.37 | 0.01 | 1.16 | 0.44 |
| 13 नवंबर 2025 | 1.53 | 2.46 | 7.57 | 3.09 |
| 14 नवंबर 2025 | 2.57 | 4.85 | 18.76 | 6.69 |
प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डिटेल्स
Tenneco Clean Air India IPO का प्राइस बैंड ₹378 से ₹397 प्रति शेयर तय किया गया है। न्यूनतम आवेदन साइज 37 शेयरों का एक लॉट होगा, यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,689 का निवेश करना होगा। IPO का अलॉटमेंट 17 नवंबर 2025 को होना है, जबकि लिस्टिंग 19 नवंबर 2025 को BSE और NSE पर तय की गई है।
इस इश्यू का लीड मैनेजर JM Financial Ltd. है और रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी MUFG Intime India Pvt. Ltd. को सौंपी गई है।
वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की राजस्व (Revenue) में करीब 11% की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन शुद्ध लाभ (PAT) में 33% की बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी की प्रमोटर होल्डिंग IPO से पहले 97.25% है, जो इश्यू के बाद घटकर 74.79% रह जाएगी।
कंपनी का बिजनेस और ऑपरेशन
Tenneco Clean Air India Limited (TCAIL) वाहन उद्योग में एक प्रमुख नाम है, जो क्लीन एयर, पावरट्रेन और एडवांस्ड राइड टेक्नोलॉजी सिस्टम्स बनाती है। इसके प्रमुख उत्पादों में एग्जॉस्ट सिस्टम्स, कैटेलिटिक कन्वर्टर्स, मफलर्स, मैनिफोल्ड्स, और सस्पेंशन पार्ट्स जैसे शॉक एब्जॉर्बर्स व स्ट्रट्स शामिल हैं।
इन तकनीकों की मदद से वाहनों का उत्सर्जन कम, फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर और ड्राइविंग अनुभव स्मूद बनता है।
कंपनी की स्थापना 2018 में हुई थी और यह Tenneco Inc. (यूएस-आधारित कंपनी) की सब्सिडियरी है। मार्च 2025 तक इसके पास 12 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं — जिनमें से 7 Clean Air & Powertrain Solutions और 5 Advanced Ride Technology फैसिलिटीज हैं, जो भारत के 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में फैली हुई हैं।
ये भी पढ़ें
