Tonbo Imaging India IPO DRHP फाइल, Order Book और Business Model आसान भाषा में

Tonbo Imaging India ने IPO के लिए SEBI के पास DRHP दाखिल कर दिया है। यह IPO खास इसलिए है क्योंकि इसमें सिर्फ OFS है और कंपनी को कोई नया पैसा नहीं मिलेगा।

Tonbo Imaging India ने सोमवार को SEBI के पास अपने IPO के लिए शुरुआती दस्तावेज (DRHP) जमा कर दिए हैं। यह कंपनी का पहला IPO होगा और इसमें सिर्फ Offer For Sale (OFS) शामिल है।

इस IPO में कंपनी के मौजूदा शेयरधारक / प्रमोटर 18,085,246 इक्विटी शेयर OFS के जरिए बेचेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि Tonbo Imaging India IPO से मिलने वाला पूरा पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा, बल्कि शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलेगा।

Tonbo Imaging India क्या करती है?

Tonbo Imaging India Ltd एक ऐसी कंपनी है जो Defence में इस्तेमाल होने वाली Advanced Camera और Sensor Technology बनाती है।

कंपनी की स्थापना 2003 में हुई थी। शुरुआत में इसे उन टेक्नोलॉजिस्ट्स ने बनाया था, जिन्हें U.S. Department of Defense और Sarnoff Corporation में काम करने का अनुभव था।

FY25 में यह कंपनी भारत से सबसे ज़्यादा Thermal Imaging Systems एक्सपोर्ट करने वाली बनी और इसके प्रोडक्ट 24 देशों की सेनाएँ/एजेंसियाँ इस्तेमाल कर रही हैं।

2012 में मौजूदा प्रमोटर्स द्वारा कंपनी खरीदने (buyout) के बाद इसका फोकस पूरी तरह Defence Product उत्पाद पर आ गया।

कंपनी के प्रमोटर के रूप मे Arvind Lakshmikumar,Ankit Kumar और Cecilia D’Souza शामिल है |

30 सितंबर 2025 तक कंपनी का ऑर्डर बुक ₹266.57 करोड़ रहा था इसके बाद 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 के बीच ₹71.68 करोड़ के नए ऑर्डर और मिले हैं मतलब, कंपनी के पास आगे के काम के लिए अच्छी-खासी ऑर्डर है।

इस कंपनी में किन-किन ने निवेश किया है?

Tonbo Imaging India में कई बड़े और जाने-माने निवेशक ने पैसे और भरोसा दिखाया है जिसमे

  • Qualcomm Ventures
  • Artiman
  • Edelweiss Value
  • Celesta Capital II LP
  • HBL Engineering
  • Tenacity Ventures
  • India Exim Bank
  • Florintree शामिल हैं |

ये भी पढ़ें :-

3dd05ff099e69005a570efd85d62c542

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment