Tag Archives: HCL Tech Q2 Results 2025

HCL Tech Q2FY26 Results: कंपनी ने किया ₹4,235 करोड़ का मुनाफा और ₹12 का डिविडेंड घोषित

HCL Tech Q2FY26 Results ने किया धमाका: Q2FY26 में 10% की बढ़त, शेयरहोल्डर्स के लिए ₹12 का Interim Dividend का ऐलान!

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCL Technologies ने अपने Q2FY26 (जुलाई-सितंबर 2025) के नतीजे जारी कर दिए हैं, और इस बार कंपनी ने निवेशकों को खुश करने वाला शानदार प्रदर्शन दिखाया है।

मुनाफे में बढ़त, रेवेन्यू में तेजी

कंपनी ने ₹4,235 करोड़ का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल (Q2FY25) के बराबर है। लेकिन तिमाही आधार पर देखें तो मुनाफे में 10.2% की जबर्दस्त बढ़त हुई है, क्योंकि पिछली तिमाही (Q1FY26) में कंपनी का मुनाफा ₹3,843 करोड़ था।

रेवेन्यू की बात करें तो HCL Tech ने ₹31,942 करोड़ का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया, जो 10.7% साल-दर-साल (YoY) और 5.25% तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) की बढ़त दर्शाता है।

शेयरहोल्डर्स के लिए खुशखबरी – ₹12 का Interim Dividend

कंपनी ने निवेशकों को एक और तोहफा दिया है। HCL Tech ने ₹12 प्रति शेयर का Interim Dividend घोषित किया है (प्रति इक्विटी शेयर, फेस वैल्यू ₹2)। इसका रिकॉर्ड डेट 17 अक्टूबर 2025 तय किया गया है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 28 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। ये HCL Tech का लगातार 91वां क्वार्टर है जब कंपनी ने डिविडेंड घोषित किया है — जो इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।

कंपनी मैनेजमेंट का बयान

HCL Tech की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने कहा, “हम चुनौतीपूर्ण बिजनेस माहौल के बावजूद अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और नई तकनीकों में निवेश कर रहे हैं ताकि भविष्य में और अधिक ग्रोथ हासिल कर सकें। हमारे कर्मचारियों को अपस्किल करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

हेडकाउंट और एट्रिशन रेट

कंपनी ने इस तिमाही में 3,489 नए कर्मचारियों और 5,196 फ्रेशर्स को जोड़ा है। सितंबर 2025 के अंत तक HCL Tech का कुल कर्मचारी बल 2,26,640 तक पहुंच गया है। एट्रिशन रेट में भी हल्की कमी आई है — अब यह 12.6% है, जबकि पिछले साल यह 12.9% था।

नए डील्स और भविष्य की दिशा

इस तिमाही में कंपनी ने $2,569 मिलियन के नए कॉन्ट्रैक्ट्स साइन किए हैं, जिनमें अमेरिका, यूके और यूरोप की बड़ी डील्स शामिल हैं। कंपनी ने FY26 के लिए अपनी Revenue और Margin Guidance को जैसा का तैसा रखा है, और अब लोकल हायरिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही है ताकि H-1B वीजा पर निर्भरता घटाई जा सके।

ये भी पढ़ें :