String Metaverse Bonus Share का ऐलान, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा

String Metaverse Bonus Share को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने Bonus Share (बोनस शेयर) जारी करने की घोषणा की है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है।

कंपनी ने Bonus Share का किया ऐलान

String Metaverse Limited, जो BSE में लिस्टेड है, ने 5 जून 2026 को अपने शेयरधारकों के लिए Bonus Share का ऐलान किया है।

इसके तहत शेयरधारकों को हर 9 इक्विटी शेयर (Equity Shares) के बदले 2 Bonus Equity Shares दिए जाएंगे।

कंपनी के अनुसार यह फैसला SEBI द्वारा निर्धारित Minimum Public Shareholding (MPS) यानी न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी 25% के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लिया गया है।

String Metaverse Bonus Share रिकॉर्ड डेट कब है ?

कंपनी ने इस Bonus Share के लिए रिकॉर्ड डेट 19 जून 2026 तय की है। जो भी शेयरधारक इस तारीख से पहले अपने डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर रखेंगे, उन्हें Bonus Share का लाभ मिलेगा।

इस प्रस्ताव को 4 जून 2026 को हुई Voting Process (मतदान प्रक्रिया) के जरिए मंजूरी दी गई, जिसमें अधिकांश शेयरधारकों ने Bonus Share के पक्ष में वोट किया।

निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

इस Bonus Share का लाभ पाने के लिए निवेशकों के पास कम से कम 9 इक्विटी शेयर होने चाहिए। यदि आप रिकॉर्ड डेट 19 जून 2026 से पहले अपने अकाउंट में कंपनी के शेयर रखते हैं, तो आपको हर 9 शेयर पर 2 Bonus Shares मिलेंगे।

String Metaverse Limited में इसी साल अप्रैल 2026 में Stock Split (स्टॉक स्प्लिट – एक शेयर को कई हिस्सों में बांटना) भी किया गया था।

इसके तहत String Metaverse Limited के ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर घटकर ₹1 फेस वैल्यू का हो गया था। यानी इस कंपनी के एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा गया था।

हालांकि, इससे कंपनी की कुल वैल्यू या निवेश की कुल कीमत पर कोई असर नहीं पड़ता है।

String Metaverse से जुड़ी प्रमुख बातें

String Metaverse Limited में 22 अप्रैल 2026 के अनुसार सबसे अधिक हिस्सेदारी प्रमोटर्स (Promoters) की है। प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 78.15% रही, जबकि मार्च तिमाही (Q4) में यह 81.79% थी।

वहीं, पब्लिक यानी रिटेल निवेशकों (Retail Investors – छोटे निवेशक) की हिस्सेदारी 21.48% रही, जो पहले 18.20% थी।

₹10 से भी कम कीमत वाले इस Penny Stock (कम कीमत वाला शेयर) ने पिछले 5 वर्षों में 4182% का रिटर्न दिया है।

वहीं, BSE के आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 वर्षों में इस शेयर ने 8854% का रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में कंपनी ने 6935% का रिटर्न दिया है।

हालांकि, पिछले 6 महीनों में शेयर में 56% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 36% की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :-

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment