Zepto IPO को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कंपनी के Draft Papers में बड़े निवेशकों की जानकारी सामने आई है, जिसमें Sachin Tendulkar, Abhishek Bachchan और Raamdeo Agrawal जैसे नाम शामिल हैं।
Zepto IPO से पहले किन बड़े नामों ने पैसा लगाया?
इस समय IPO बाजार में सबसे चर्चित नामों में Zepto का IPO शामिल है, जिसका निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा कई बड़े सेलिब्रिटी और दिग्गज निवेशकों ने भी कंपनी पर भरोसा जताते हुए इसमें निवेश किया है।
इनमें भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर Sachin Ramesh Tendulkar, बॉलीवुड अभिनेता Abhishek Bachchan और भारत के जाने-माने निवेशक Raamdeo Agrawal जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
इन सभी ने Zepto में IPO से पहले निवेश कर कंपनी पर भरोसा दिखाया है।
इसके अलावा नीचे दी गई सूची में शामिल कई बड़े Family Offices (पारिवारिक निवेश संस्थान) और निवेशक भी Zepto के निवेशकों में शामिल हैं।
- Motilal Oswal
- Cipla Family Office
- Jatia Family Office (Westlife Foodworld)
- Polycab Family Office
- Mankind Family Office
- Haldiram Family Office
- Delta Corp Family Office
- GE Shipping Family Office
- Kalpataru Family Office
- Mastek Family Office
- DS Group
- Ajanta Family Office
- Dixon Family Office
Sachin Tendulkar ने कितना निवेश किया?
मास्टर ब्लास्टर Sachin Tendulkar और उनकी पत्नी Anjali Tendulkar ने नवंबर 2024 में Zepto में ₹10 करोड़ का निवेश किया था।
इस निवेश के तहत दोनों को 3,144 CCPS (Compulsorily Convertible Preference Shares – ऐसे प्रेफरेंस शेयर जो बाद में इक्विटी शेयर में बदल जाते हैं) आवंटित किए गए थे। इनकी कीमत ₹31,810 प्रति शेयर निर्धारित की गई थी।
अब Zepto IPO नजदीक आ रहा है और माना जा रहा है कि यह IPO जुलाई महीने में लिस्ट हो सकता है।
- SpaceX IPO पर बढ़ी हलचल, निवेशक ने किया $1 बिलियन निवेश का प्लान
- Milky Mist IPO टला नहीं, अक्टूबर तक बाजार में एंट्री संभव
इसके बाद Sachin Tendulkar और Anjali Tendulkar के ये 3,144 CCPS लगभग 24.9 लाख Equity Shares (इक्विटी शेयर) में बदल जाएंगे।
वहीं Tracxn की 15 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, Sachin Tendulkar ने भारत और अमेरिका की कुल 14 कंपनियों में निवेश किया हुआ है।
उनकी Portfolio Companies (निवेश वाली कंपनियों) में Spinny भी शामिल है, जो एक Unicorn Company है।
Abhishek Bachchan को कितने शेयर मिलेंगे?
Zepto में निवेश करने वाले चर्चित नामों में बॉलीवुड अभिनेता Abhishek Bachchan भी शामिल हैं।
उन्होंने भी CCPS के जरिए 4,716 शेयर खरीदे थे, जिनकी कीमत ₹31,810 प्रति शेयर तय की गई थी। इस निवेश की कुल राशि लगभग ₹15 करोड़ थी।
IPO के बाद इन CCPS को Equity Shares में बदला जाएगा। इसके बाद उन्हें लगभग 37.4 लाख Equity Shares प्राप्त होंगे।
Tracxn की 13 मई 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, Abhishek Bachchan ने भारत और अमेरिका की कुल 6 कंपनियों में निवेश किया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने 2014 में Chennaiyin FC की भी शुरुआत की थी।
Raamdeo Agrawal का निवेश कितना है?
अगर इन बड़े निवेशकों में सबसे ज्यादा निवेश की बात करें तो Raamdeo Agrawal का नाम सामने आता है।
उन्होंने अलग-अलग समय पर Zepto में निवेश किया है। सबसे पहले अगस्त 2024 में उन्होंने ₹21 करोड़ का निवेश किया था। इसके बाद नवंबर 2024 में उन्होंने ₹50 करोड़ का और निवेश किया।
इस तरह Raamdeo Agrawal अब तक Zepto में कुल ₹71 करोड़ का निवेश कर चुके हैं।
Zepto IPO में Fresh Issue और OFS कितना है?
Zepto का IPO NSE और BSE पर लिस्ट होने वाला है। कंपनी ने हाल ही में अपने Updated DRHP (Draft Red Herring Prospectus) को SEBI के पास जमा किया है।
इसमें दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी OFS (Offer For Sale) के जरिए 11,34,66,566 शेयर बेचने की योजना बना रही है।
वहीं नए शेयर जारी करना के जरिए कंपनी ₹8,010 करोड़ जुटाने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें :-
