Milky Mist IPO को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें कंपनी अक्टूबर विंडो के भीतर IPO लॉन्च करने की संभावना पर फोकस करती नजर आ रही है।
Milky Mist IPO को लेकर क्या है नया अपडेट
डेयरी उत्पाद बनाने वाली Milky Mist ने IPO के लिए जुलाई 2025 में SEBI के पास अपने IPO Papers (IPO से जुड़े दस्तावेज) जमा किए थे।
अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कंपनी फिलहाल अपने IPO लॉन्च की टाइमिंग पर विचार कर रही है और अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध विंडो के भीतर IPO लाने की योजना बना रही है।
कंपनी के CEO डॉ. K. Rathnam ने NDTV Profit से कहा,हमारा आईपीओ ट्रैक पर है, हमारे फैसले में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कंपनी के इस बयान से साफ है कि वे तय रणनीति के तहत ही बाजार में कदम रखने वाले हैं।
Milky Mist ने यह भी कहा कि SEBI के पास दाखिल दस्तावेजों के अनुसार उसके पास अक्टूबर तक की विंडो उपलब्ध है और कंपनी उसी समयसीमा के भीतर IPO लॉन्च करने की दिशा में काम कर रही है।
- SpaceX IPO पर बढ़ी हलचल, निवेशक ने किया $1 बिलियन निवेश का प्लान
- Zepto IPO की तैयारी तेज, ₹8,010 करोड़ Fresh Issue के लिए भरा Updated DRHP
कंपनी का यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब शेयर बाजार में अनिश्चितता और IPO के प्रति निवेशकों की रुचि में कमी देखने को मिल रही है।
हाल के समय में कई बड़ी कंपनियों ने भी बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए अपने IPO फिलहाल टाल दिए हैं और बेहतर बाजार स्थिति का इंतजार कर रही हैं।
डेयरी कंपनी की IPO रणनीति
Milky Mist ने जुलाई 2025 में SEBI के पास जो Draft Papers जमा किए थे, उनमें OFS और Fresh Issue (नए शेयर जारी करना) दोनों शामिल थे।
कंपनी Fresh Issue के जरिए ₹1,785 करोड़ जुटाने की योजना बना रही थी, जबकि OFS के जरिए मौजूदा शेयरधारक करीब ₹250 करोड़ जुटाने वाले थे। इस तरह Milky Mist IPO का कुल आकार ₹2,035 करोड़ था।
इसके अलावा कंपनी ने IPO से पहले अपनी Balance Sheet (कंपनी की वित्तीय स्थिति का विवरण) को भी मजबूत किया है।
कंपनी ने मई में पूरी हुई Pre-IPO Placement (IPO से पहले निवेश जुटाने की प्रक्रिया) के जरिए Jongsong Investment से ₹3,570 करोड़ जुटाए थे।
अब सभी की नजर अगले कदम पर है
पिछले दो वर्षों में भारतीय शेयर बाजार में कई बड़े IPO लॉन्च हुए हैं और कंपनियों ने बाजार से बड़ी मात्रा में पूंजी जुटाई है।
हालांकि, मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों और हाल के कुछ IPO को मिले कमजोर रिस्पॉन्स के बीच कई कंपनियां अपने पब्लिक इश्यू की टाइमिंग पर दोबारा विचार कर रही हैं।
जिसमे फ्लिपकार्ट, फोनपे और क्योरफूड्स सहित कई कंपनियों ने भी अपनी संभावित लिस्टिंग को टाल दिया है, क्योंकि ये बाजार की अधिक अनुकूल परिस्थितियों का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे में अब निवेशकों की नजर Milky Mist के अगले कदम और संभावित IPO लॉन्च टाइमलाइन पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें :-
- Merritronix IPO 300 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, लिस्टिंग से पहले GMP ने खींचा ध्यान
- Zepto IPO की तैयारी तेज, अगले हफ्ते Updated DRHP दाखिल कर सकती है कंपनी
- Upcoming IPOs: 2 Mainboard IPO की होगी एंट्री, चार SME IPOs के लिए बोली लगाने का आखिरी मौका
- Kuku IPO: ₹15,000 करोड़ वैल्यूएशन के साथ शेयर बाजार में दस्तक की तैयारी
