SBIPL Projects IPO भी आईपीओ कतार मे लग चुका है, कंपनी ने NSE SME के पास शुरुआती आईपीओ पपैर जमा करा चुकी है। इस IPO में नए शेयर के साथ साथ मौजदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी कम करते नजर आएंगे। हालांकि, अभी IPO की तारीख, Price Band और Lot Size की घोषणा नहीं हुई है।
SBIPL Projects ने दाखिल किया DRHP
SBIPL Projects ने 30 सितंबर 2026 को NSE SME के पास Draft Red Herring Prospectus यानी DRHP दाखिल किया।
कंपनी के IPO में कुल 74.16 लाख तक Equity Shares का Offer हो सकता है। इसमें 66 लाख तक नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि मौजूदा शेयरधारक 8.16 लाख तक के शेयर बेचेंगे।
कंपनी के शेयर NSE SME पर List होंगे।
IPO की तारीख और Price Band अभी नहीं आया
SBIPL Projects SME IPO की Opening Date और Closing Date अभी घोषित नहीं हुई है।
इसके अलावा IPO का Price Band और Lot Size भी अभी तय नहीं किया गया है। शेयर की Face Value ₹10 प्रति Equity Share है।
IPO के Registrar के तौर पर Maashitla Securities Pvt. Ltd. काम कर रही है, जबकि Hem Securities Ltd. Book Running Lead Manager है।
IPO की रकम कहां खर्च होगी?
SBIPL Projects SME IPO से मिलने वाली रकम का का उपयोग कंपनी अपनी Working Capital की समस्या को दूर करने के लिए उपयोग करेगी।
इसके लिए ₹77.50 करोड़ की रकम रखी गई है।
इसके अलावा, कंपनी मशीनरी खरीदने के लिए ₹10.88 करोड़ खर्च करेगी।
कंपनी क्या कारोबार करती है?
SBIPL Projects की शुरुआत अगस्त 2012 में हुई थी। कंपनी Minor Minerals की Extraction और Sale का कारोबार करती है।
कंपनी मुख्य रूप से Boulder Stone और दूसरे Mineral Material की बिक्री करती है। इनका इस्तेमाल सड़क और Infrastructure Projects में Granular Sub-Base यानी GSB के काम में किया जाता है।
FY26 में Total Income 12% घटी
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की Total Income ₹163.66 करोड़ रही। यह FY25 के ₹187.11 करोड़ के मुकाबले करीब 12% कम है।
कंपनी का Profit After Tax यानी PAT भी घटा है। FY26 में PAT ₹29.62 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह ₹36.31 करोड़ था। यानी Profit में करीब 18% की गिरावट दर्ज हुई।
IPO के बाद Promoter Holding घटेगी
IPO से पहले SBIPL Projects कंपनी में Promoters की हिस्सेदारी 99.87% है।
IPO के बाद यह हिस्सेदारी घटकर 69.09% रहने का अनुमान है।
कंपनी के Promoters में Surender Pal, Suramveer और Vishal Choudhary शामिल हैं।
दिए गए आंकड़ों के मुताबिक Pre-IPO EPS ₹16.97 है, जबकि Post-IPO EPS ₹12.31 बताया गया है।
Retail Investors का 35% हिस्सा
DRHP के मुताबिक Net Offer का कम से कम 35% हिस्सा Retail Individual Investors यानी छोटे निवेशकों के लिए रखा जाएगा।
हालांकि, निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि IPO की Price Band, Lot Size और Opening तथा Closing Dates अभी घोषित नहीं हुई हैं।
ये भी पढ़ें :-
- Jio Platforms IPO GMP Today: 20 साल बाद Ambani Family का बड़ा IPO, 21 अक्टूबर को खुलने की चर्चा; GMP ₹150
- Biocon Electric IPO: ₹62.57 करोड़ की Working Capital जरूरत, 59 लाख Shares का IPO; जानें पूरा Plan
- Vinir Engineering IPO: ₹149.85 करोड़ की Machinery खरीदने की तैयारी, SEBI में DRHP दाखिल; जानें पूरा Plan
📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:
💚 Join WhatsApp Channel

1 thought on “SBIPL Projects SME IPO: 74.16 लाख Shares का Offer, ₹77.50 करोड़ Working Capital के लिए; NSE SME पर Listing की तैयारी”