📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

Biocon Electric IPO: ₹62.57 करोड़ की Working Capital जरूरत, 59 लाख Shares का IPO; जानें पूरा Plan

Biocon Electric IPO की दिशा में बड़ा कदम उठाया हुए Carlsberg India और Vinir Engineering IPO जैसे ही अपने कंपनी के लिए सुरुआती कागजात SEBI के पास दाखिल कर दिया है। इस IPO में नए शेयर जारी करने के साथ कुछ मौजूदा शेयरधारक भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने रोजमर्रा के कारोबार की जरूरतों के लिए करेगी।

Biocon Electric ने दाखिल किया DRHP

Biocon Electric ने SEBI के पास IPO के लिए Draft Red Herring Prospectus यानी DRHP दाखिल किया है।

कंपनी IPO के जरिए कुल 59 लाख तक Equity Shares जारी करने की योजना बना रही है। इसके बाद कंपनी के शेयर BSE और NSE के Main Board पर List कराने का गुंजाइश है।

Biocon Electric IPO से पहले कंपनी के 1.50 करोड़ Equity Shares मौजूद हैं।

Fresh Issue और OFS

Biocon Electric IPO में दो हिस्से होंगे।

कंपनी 48 लाख तक नए Equity Shares जारी करेगी। इसके अलावा Promoter कुल 11 लाख तक शेयर Offer for Sale यानी OFS के जरिए बेचेंगे।

OFS में पांचों Shareholders अधिकतम 2.20 लाख शेयर तक बेच सकते हैं।

IPO में Retail निवेशकों के लिए Net Offer का कम से कम 35% हिस्सा रखने का प्रस्ताव है।

IPO की रकम कहां खर्च करेगी कंपनी?

Fresh Issue से मिलने वाली रकम का मुख्य इस्तेमाल Working Capital की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

कंपनी ने Working Capital के लिए करीब ₹6,257.45 लाख की जरूरत का अनुमान लगाया है। इसके बाद बची हुई रकम, यदि कोई होती है, तो General Corporate Purposes के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

IPO के Book Running Lead Manager के तौर पर GYR Capital Advisors Private Limited काम कर रहा है। Bigshare Services Private Limited Registrar है।

कंपनी क्या कारोबार करती है?

Biocon Electric कई तरह के Electrical Products बनाती, Process करती, Assemble करती, Market और Distribute करती है।

कंपनी के Products में PVC Insulated Wires और Tapes, Lighting Solutions, Electrical Switches और Accessories, MCBs, RCCBs और दूसरे Switchgear Products शामिल हैं।

कंपनी दूसरे Electrical Appliances का भी कारोबार करती है।

तीन Manufacturing Facilities

Biocon Electric की तीन मैन्यफैक्चरिंग फैक्टरी हैं। ये Delhi, Ghaziabad और Vasai में स्थित हैं।

कंपनी “BIOCON” Brand के तहत बिकने वाले कुछ Products के लिए Third-Party Sourcing भी करती है।

कंपनी की शुरुआत 2019 में Biocon Electric Private Limited के नाम से हुई थी। बाद में इसका नाम Biocon Electric Limited हुआ। कंपनी का Registered Office Delhi में और Corporate Office Bengaluru, Karnataka में है।

FY26 में Revenue करीब 38% बढ़ा

Biocon Electric की Revenue from Operations FY26 में 37.94% बढ़कर ₹19,673.37 लाख हो गई। FY25 में यह ₹14,262.42 लाख और FY24 में ₹13,645.24 लाख थी।

कंपनी की Total Income भी लगातार बढ़ी है। FY26 में Total Income ₹19,817.24 लाख रही, जो FY25 में ₹14,463.89 लाख और FY24 में ₹13,750.31 लाख थी।

कंपनी की Net Worth 31 मार्च 2026 तक ₹6,591.59 लाख रही। Net Worth में 28.23% की CAGR से बढ़ोतरी हुई।

South India में मजबूत Channel Network

31 मार्च 2026 तक कंपनी के कुल 1,915 Channel Partners थे। इनमें से 1,427 Channel Partners South India में मौजूद थे।

कंपनी के Biocon E-Pay Application पर 10,000 से ज्यादा Electricians Registered थे।

ये भी पढ़ें :-

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment