📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

Akums Drugs Block Deal: 72.78 लाख शेयरों का ₹311.5 करोड़ का सौदा और शेयर में 4% से ज्यादा की हलचल

आज शेयर बाजार में Akums Drugs & Pharmaceuticals के शेयर फोकस में रहे। ब्लॉक डील के चलते शेयर में 4% से ज्यादा की तेज़ हलचल देखने को मिली।

Akums Drugs Block Deal News Hindi: 22 December को फोकस में Akums Drugs & Pharmaceuticals के शेयर रहे, जिनमें 4 प्रतिशत से अधिक की हलचल देखने को मिली। शेयर में यह तेज़ी ब्लॉक डील के कारण रही।

Akums Drugs & Pharmaceuticals ने ब्लॉक डील में करीब 72.78 लाख शेयर, जो की कंपनी के कुल हिस्सेदारी का 4.62 प्रतिशत हिस्सा था ,यह डील ₹428 प्रति शेयर की दर से पूरी की गई है और यह डील करीब ₹311.5 करोड़ रही।

ब्लॉक डील बड़े वॉल्यूम के सौदे होते हैं, जो आमतौर पर ऑफ-मार्केट मे किए जाते हैं। हालांकि, फिलहाल इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इस डील में खरीदार कौन था और विक्रेता कौन।

कंपनी का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब ₹6,936 करोड़ है।

कंपनी में कौन-कौन है हिस्सेदार

सितंबर तिमाही के अंत तक Akums Drugs के प्रमोटर्स के पास कंपनी में 75.26 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। म्यूचुअल फंड्स की कंपनी में 6.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Franklin India Opportunities Fund के पास 4.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Clarus Capital I की हिस्सेदारी 1.38 प्रतिशत रही है।

करीब 73,000 रिटेल निवेशकों के पास 30 सितंबर तक कंपनी में 4.6 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

इसके अलावा, Ruby Qc Investment Holdings Pte. Ltd. के पास सितंबर तिमाही के अंत में कंपनी की 4.62 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूद थी।

F&S रिपोर्ट के अनुसार Akums Drugs के वित्त वर्ष 2023 के दौरान रेवेन्यू, प्रोडक्शन कैपेसिटी और क्लाइंट्स की संख्या के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी CDMO कंपनी रही है |

कंपनी के पास 15 अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं। अब तक 1,500 से ज्यादा ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे चुकी है।कंपनी की ओर से 144 से अधिक पेटेंट्स के लिए आवेदन किया जा चुका है।

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment