📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

Ashok Leyland Merger: शेयर 6% चढ़ा, नए 52-Week हाई पर पहुंचा—जानें पूरी खबर

भारत की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल कंपनी Ashok Leyland Merger को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी के शेयर आज बढ़िया तेजी के साथ नए हाई पर पहुंच गए, क्योंकि बोर्ड ने अपनी फाइनेंस आर्म के मर्जर को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले का सीधा असर निवेशकों की सेंटिमेंट पर दिखा और स्टॉक ने मजबूत रैली दिखाई।

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि Hinduja Leyland Finance (HLFL) को NDL Ventures में मर्ज करने के प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। मर्जर स्कीम के तहत Hinduja Leyland Finance के 10 शेयरों पर NDL Ventures के 25 पूरी तरह चुकता शेयर अलॉट किए जाएंगे।

कंपनी ने यह भी बताया कि इस मर्जर की अप्रूव्ड डेट — यानी “Appointed Date” — 1 अप्रैल 2026 रहेगी, जब तक कि NCLT या अन्य अथॉरिटी कोई नई तारीख न तय कर दे।

Ashok Leyland Merger का यह कदम कंपनी की फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को और मजबूत करने की ओर देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में फंडिंग और बिज़नेस विस्तार आसान हो सकता है।

शेयर 52-वीक हाई पर, ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी जोरदार उछाल

बाज़ार में मर्जर की खबर फैलते ही Ashok Leyland के शेयरों में जोरदार खरीदारी शुरू हो गई। NSE पर स्टॉक ने 6.25% की बढ़त के साथ ₹158.27 का नया 52-वीक हाई छू लिया। BSE पर भी शेयर ₹158.20 तक उछला, जो इसका अब तक का ऑल-टाइम हाई है।

ध्यान देने वाली बात है कि यह स्टॉक इस साल अप्रैल में ₹95.93 के लो पर था और वहां से अब तक लगभग 63% की शानदार रिकवरी कर चुका है।

27 नवंबर को वॉल्यूम 48.1 मिलियन शेयर,जबकि 30-दिन का औसत सिर्फ 13.9 मिलियन शेयर था। कंपनी की कमाई स्थिर, EBITDA में 14% की बढ़त — और बोनस में मिला डिविडेंड

सितंबर तिमाही (Q2) के वित्तीय आंकड़े बताते हैं कि कंपनी का प्रदर्शन काफी स्थिर रहा नेट प्रॉफिट ₹771 करोड़ (पिछले साल ₹770 करोड़) ,राजस्व 9% बढ़कर ₹9,588 करोड़ और EBITDA14% बढ़कर ₹1,162 करोड़ (पिछले साल ₹1,017 करोड़ रहा).

इसके साथ ही बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए एक और खुशखबरी दी है —कंपनी ने ₹1 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो 11 दिसंबर 2025 से पहले भुगतान कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment