Bharat Rasayan के शेयर जब से बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लीट की खबर सामने आई है तब से भारतीय बाजार मे चर्चा में बना हुआ हैं। कंपनी के बोर्ड ने 12 दिसंबर को स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी है।
जिन्हे भी इस कंपनी के शेयर का लाभ उठना है उसे इस तारीख तक शेयर अपने नाम पर रखने होंगे, इस लाभ को उठाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी |
स्टॉक स्प्लिट: ₹10 वाले शेयर अब ₹5 में, संख्या दोगुनी
कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट की घोषणा करते हुए बताया कि हर ₹10 फेस वैल्यू वाला शेयर अब दो हिस्सों में बंटेगा, और उसकी फेस वैल्यू ₹5 हो जाएगी। पहले कंपनी के पास 4,155,268 शेयर थे जिनकी फेस वैल्यू ₹10 थी लेकिन स्प्लिट के बाद यह बढ़कर 8,310,536 शेयर के साथ फेस वैल्यू ₹5 हो जाएगी |
इस कदम पर Bharat Rasayan बोर्ड की आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है जिसका मार्केट कैप फिलहाल करीब ₹4,204.97 करोड़ चल रहा है।
1:1 बोनस इश्यू भी घोषित,15 दिसंबर को अलॉटमेंट
स्टॉक स्प्लिट के साथ-साथ कंपनी ने बड़ा ऐलान करते हुए 1:1 बोनस इश्यू भी घोषित किया है। इसके तहत हर 1 शेयर पर 1 नया बोनस शेयर ₹5 की फेस वैल्यू के साथ बाँटा जाएगा |
कंपनी इस बोनस इशू के जरिए कुल 83,10,526 बोनस शेयर जारी करेगी और बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 15 दिसंबर को निर्धारित किया जाना है।
वित्तीय प्रदर्शन: सितंबर तिमाही में दबाव
ताजा तिमाही नतीजों में भारत रसायन कंपनी का प्रदर्शन कुछ नरम दिखा है,कंसोलिडेटेड रेवेन्यू घटकर ₹285.96 करोड़ रहा जो की एक साल पहले यानि 2024 मे ₹327.87 करोड़ दर्ज किया गया था |
शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष 2024 मे ₹32.14 करोड़ रहा था जी की इस वर्ष 2025 मे घटकर ₹27.88 करोड़ हो गया है |
अगर बात करें स्टैंडअलोन रेवेन्यू की तो यह वर्ष 2025 मे ₹1,173 करोड़ तक पहुँचा था तो स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा ₹125.10 करोड़ रहा था |
इस कंपनी मे प्रमोटर होल्डिंग 15 दिसंबर 2025 तक 74.79% बताई गई है कंपनी ने 52-वीक हाई ₹12,121 और 52-वीक लो ₹8,807.45 का स्तर छुआ था |
📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:
💚 Join WhatsApp Channel
