📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

10,500% रिटर्न देने वाली CG Power को मिला बड़ा ट्रांसफॉर्मर प्रोजेक्ट

CG Power Order Received :गोलगप्पा समूह की कंपनी सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से बहुत बड़ा ऑर्डर प्राप्त किया है। यह ऑर्डर सीजी पावर का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है।

कंपनी ने पिछले 5 सालों में धमाकेदार मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं, जिसका सीधा असर उनकी ऑर्डर बुक पर दिखाई दे रहा है। उन्हें पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से 641 करोड़ रुपए का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इस ऑर्डर को पूरा करने के लिए 18 से 36 महीने का समय दिया गया है।

इस ऑर्डर के तहत कंपनी को 765/400 केवी ट्रांसफॉर्मर पैकेज 7TR-12-बल्क, और 765 केवी तथा 400 केवी की विभिन्न क्षमताओं वाले ट्रांसफॉर्मर और रिएक्टर बनाने हैं, जिसमें नई पद्धति लॉट-4 का उपयोग शामिल है।

88 वर्षों से ट्रांसफॉर्मर बिजनेस में कार्यरत सीजी पावर, विश्व की टॉप मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है। यह उन गिनी-चुनी कंपनियों में से है जो पूरी दुनिया में विभिन्न प्रकार के ट्रांसफॉर्मर्स और रिएक्टर्स का मैन्युफैक्चर और सप्लाई करती हैं, जो अलग-अलग अप्लायंसेज के लिए उपयोग किए जाते हैं।

सीजी पावर अलग-अलग प्रकार के ट्रांसफॉर्मर बनाती है, जिनकी रेंज 25 kVA से 1500 MVA और 11 kV से 765 kV तक होती है। वहीं रिएक्टर्स की रेंज 10 MVAR से 125 MVAR और 33 kV से 765 kV तक है।

CG Power ने कई दशकों में ट्रांसफॉर्मर फील्ड में अपनी खास पहचान बनाई है, क्योंकि यह IEC, ANSI, IS, BS और अन्य अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन बेहद गंभीरता से करती है। कंपनी द्वारा बनाए गए उत्पादों का उपयोग पावर यूटिलिटीज, प्रोसेस इंडस्ट्रीज, रेलवे, खदान, इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड्स और इंडस्ट्रियल सेक्टर में किया जाता है।

5 साल में 10,500% का रिटर्न


1 लाख करोड़ की मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर ने पिछले 3 और 5 सालों में बेहद चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। पिछले 3 सालों में कंपनी ने 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, वहीं 5 साल में 10,500% का जबरदस्त रिटर्न मिला है, जो इसे एक मल्टीबैगर स्टॉक की पहचान देता है।

जब कंपनी को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से 641 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला, तब शेयरों में तेज़ी देखी गई। लोग इसके शेयर खरीदने के लिए टूट पड़े और मंगलवार के दिन यह शेयर 3% की तेजी के साथ चढ़ा। क्लोजिंग के समय शेयर 1.58% की बढ़त के साथ 692.75 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।

क्यों है CG Power इतना पावरफुल


मुंबई स्थित सीजी पावर, भारत की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इंडस्ट्री की अग्रणी कंपनी है। इसका व्यवसाय मुख्यतः दो क्षेत्रों में है – इंडस्ट्रियल सिस्टम्स और पावर सिस्टम्स।

यह कंपनी विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स बनाती है जैसे –
ट्रैक्शन मोटर्स, प्रोपल्शन सिस्टम्स, सिग्नलिंग रिलीज, इंडक्शन मोटर्स, ड्राइव ट्रांसफॉर्मर्स, विंच गियर्स, और इस क्षेत्र से जुड़े अन्य उत्पाद।

हाल ही में सीजी पावर ने अपने मार्केट को और विस्तृत करते हुए अप्लायंस मार्केट में एंट्री की है, जिसमें यह पंखे, पंप्स और वॉटर हीटर जैसे घरेलू उत्पाद बना रही है।

कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं, और एक प्लांट स्वीडन में भी है। वर्तमान में कंपनी में लगभग 3113 लोग कार्यरत हैं।

वित्तीय वर्ष 2025 में सीजी पावर का कंसोलिडेटेड रिवेन्यू 9909 करोड़ रुपए रहा और नेट प्रॉफिट 974.46 करोड़ रुपए रहा।

ये भी पढ़ें : Jio और BlackRock का Aladdin प्लेटफॉर्म: अब निवेश होगा स्मार्ट और आसान!

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment