📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

Lucknow Super Giants Stake Sale: 15-20% हिस्सेदारी बेच सकता है RPSG,₹400 Million तक जुटाने की तैयारी; जानें पूरा Plan

Lucknow Super Giants Stake Sale: Sanjiv Goenka की अगुवाई वाला RPSG Group Lucknow Super Giants (LSG) में 15-20% हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है। टीम की बढ़ती वैल्यूएशन के बीच इस हिस्सेदारी की कीमत करीब $225 मिलियन से $400 मिलियन यानी बड़ी रकम हो सकती है।

LSG में 15-20% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, RPSG Group LSG में 15-20% हिस्सेदारी बेचने की संभावना तलाश रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस हिस्सेदारी बिक्री के लिए बैंक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। Goldman Sachs इस सौदे के लिए सलाहकार बनने की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है।

हालांकि, अभी यह संभावित सौदा है और हिस्सेदारी बिक्री को लेकर अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।

LSG की वैल्यूएशन कितनी हो सकती है?

RPSG Group LSG जिसने क्रिकेटर ऋषभ पंत को आईपीएल इतिहास महंगे खिलाड़ी के रूप मे खरीदा था अब करीब $1.5 बिलियन से $2 बिलियन की वैल्यूएशन प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

इस वैल्यूएशन के हिसाब से 15% हिस्सेदारी की कीमत करीब $225 मिलियन और 20% हिस्सेदारी की कीमत करीब $400 मिलियन हो सकती है।

₹7,090 करोड़ में खरीदी थी Lucknow की टीम

RPSG Group ने नवंबर 2021 में Lucknow फ्रेंचाइजी को ₹7,090 करोड़ यानी करीब $800 मिलियन में खरीदा था।

LSG का मालिकाना हक RPSG Sports Pvt Ltd के जरिए है। इसमें RPSG Ventures Ltd की 51% हिस्सेदारी है, जबकि कोलकाता की Rainbow Investments Ltd के पास बाकी 49% हिस्सा है।

अब टीम की संभावित वैल्यूएशन 2021 में चुकाई गई रकम के मुकाबले काफी ज्यादा बताई जा रही है।

IPL टीमों की वैल्यूएशन में तेजी

LSG में संभावित हिस्सेदारी बिक्री ऐसे समय में हो रही है जब IPL टीमों की वैल्यूएशन तेजी से बढ़ी है।

US investment bank Houlihan Lokey के मुताबिक, 10 टीमों वाली IPL लीग की बिजनेस वैल्यू इस साल 11% से ज्यादा बढ़कर $20.6 बिलियन हो गई।

इस बढ़ती वैल्यूएशन का फायदा मौजूदा टीम मालिकों को भी मिल रहा है।

इस साल दो IPL टीमों की बदली ओनरशिप

इस साल IPL की दो टीमों की ओनरशिप में बदलाव हुआ है।

Rajasthan Royals को $1.63 बिलियन की वैल्यूएशन पर बेचा गया। इसमें Lakshmi Mittal ने 75%, Adar Poonawalla ने 18% हिस्सेदारी ली, जबकि पूर्व प्रमुख मालिक Manoj Badale के पास बाकी हिस्सा रहा।

वहीं Royal Challengers Bengaluru को मार्च में $1.78 बिलियन की वैल्यूएशन पर बेचा गया। इसे Kumar Mangalam Birla के Aditya Birla Group, Times of India Group, Bolt Ventures और Blackstone वाले कंसोर्टियम ने खरीदा।

LSG के लिए संभावित सौदा क्यों खास है?

अगर RPSG Group LSG की 15-20% हिस्सेदारी लक्षित वैल्यूएशन पर बेचता है, तो इससे टीम की मौजूदा कीमत का नया अंदाजा मिलेगा।

2021 में ₹7,090 करोड़ में खरीदी गई Lucknow फ्रेंचाइजी के लिए अब $1.5 बिलियन से $2 बिलियन की वैल्यूएशन का लक्ष्य IPL टीमों की बढ़ती लोकप्रियता और कीमत को दिखाता है।

फिलहाल बैंक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई है और Goldman Sachs को संभावित सलाहकार के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें :-

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment