📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

PNB Rakshak Plus Scheme Assistance के तहत 26 शहीद परिवारों को ₹17.02 करोड़ की मदद

PNB Rakshak Plus Scheme Assistance: भारत के टॉप सार्वजनिक बैंकों में से एक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 18 जून 2025 को देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कुल ₹17.02 करोड़ की राशि मदद के रूप मे शाहिद जवानों के परिवार को मुहैया कराई गई |

PNB ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि ‘बिरली गली’ जैसे ऑपरेशन में शहीद हुए सुरक्षाबलों को उनकी शहादत के उपरांत उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए “रक्षक प्लस” स्कीम के तहत सहायता दी गई है। इस स्कीम में एक्सीडेंटल इंश्योरेंस के रूप में 1 करोड़ रुपये की मृत्यु बीमा, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर कवर, और हवाई दुर्घटना में मृत्यु पर 1.5 करोड़ रुपये का बीमा कवर उनके परिवार को मिलेगा है |

PNB Rakshak Plus Scheme के तहत देश की सेवा में समर्पित Special Forces, BSF, CRPF ,Indian Coast Guard और अन्य जवानों को यह लाभ दिया जाता है। यदि ड्यूटी के दौरान सैनिक की मृत्यु हो जाए या स्थायी रूप से विकलांग हो जाए ,तो ऐसे मे PNB Rakshak Plus Scheme उनके लिए एक सपोर्ट सिस्टम के रूप मे आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित रहेगी |

PNB के सीजीएम (BARM) बिनय गुप्ता ने कहा

“हमारा पवित्र कर्तव्य है कि हम अपने शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहें। रक्षक प्लस योजना के माध्यम से, PNB न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करता है, बल्कि यह उनके अतुल्य बलिदान के प्रति हमारे सम्मान और सतत समर्थन का प्रतीक भी है।”

देश के वीरों को सम्मानित करने के अपने संकल्प के अनुरूप, PNB ने यह भी कहा कि वह शहीदों के शोकाकुल परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करता रहेगा।

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रायोजित इंडिया एसएमई एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (ISARC) में बैंक ने अपनी शेष 21% हिस्सेदारी ₹34 करोड़ में बेच दी है। इस हिस्सेदारी की बिक्री से पहले, ISARC को पंजाब नेशनल बैंक के अलावा SIDBI, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा SIDBI वेंचर कैपिटल लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित किया गया था।


बैंक ने मंगलवार को ISARC में अपनी 20.90% हिस्सेदारी ₹16.29 प्रति शेयर की दर से बेच दी।इस बिक्री के तहत PNB द्वारा कुल 2.09 करोड़ शेयर बेचे गए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹34.04 करोड़ रही। ISARC ने वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में ₹36.04 करोड़ की कुल आय और ₹19.76 करोड़ का शुद्ध लाभ (Net Profit) दर्ज किया है।


वहीं अगर PNB के तिमाही नतीजों की बात करें, तो सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता (PSU Lender) पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) में 52% की धमाकेदार तेजी के साथ ₹4,567 करोड़ का कुल मुनाफा दर्ज किया। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक ने ₹3,010 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया था।


बैंक की नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, इस तिमाही में कुल आय ₹36,705 करोड़ रही, जो एक वर्ष पूर्व ₹32,361 करोड़ थी। बाजार प्रदर्शन की बात करें तो, पिछले 30 दिनों में PNB के शेयरों में लगभग 2% की वृद्धि दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :Tata Capital IPO: ₹17,200 करोड़ का सबसे बड़ा फाइनेंशियल इशू जुलाई में आ रहा है!

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment