📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

Tata Motors Demerger 2025: शेयरधारकों को मिलेगा दोनों कंपनियों में हिस्सा ,CV और PV व्यवसाय अब अलग होंगे, पूरी जानकारी

भारत की दिलो जान कहे जाने वाली टाटा मोटर्स अपने कमर्शियल व्हीकल और पैसेंजर व्हीकल के बिजनेस को अलग करने जा रही है। टाटा मोटर्स डिमर्जर 1 अक्टूबर 2025 से शुरू किया जाएगा, ऐसा टाटा मोटर्स ने अपने फाइलिंग में बताया है।

डिमर्जर के तहत, Tata Motors दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बंट जाएगी। कमर्शियल व्हीकल (CV) व्यवसाय अब TML Commercial Vehicles Ltd. (TMLCV) में होगा और डिमर्जर पूरा होने के बाद इसे Tata Motors Limited के नाम से जाना जाएगा।
वहीं, मौजूदा लिस्टेड कंपनी (Tata Motors Ltd.), जो पैसेंजर व्हीकल व्यवसाय, इलेक्ट्रिक व्हीकल ऑपरेशन्स और Jaguar Land Rover जैसी निवेशों को संभाले हुए है, उसका नाम बदलकर Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. रखा जाएगा।

Tata Motors Demerger की घोषणा टाटा मोटर्स ने 2024 में ही कर दी थी, जिसे अब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) द्वारा अप्रूवल मिल चुका है।

इस डिमर्जर के बाद टाटा मोटर्स के शेयरधारकों को दोनों ही कंपनियों—Tata Motors और Tata Motors की दूसरी एंटिटी—में एक-एक शेयर की हिस्सेदारी मिलेगी। हालांकि अभी डिमर्जर की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह घोषणा अक्टूबर के मध्य में हो सकती है और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस नवंबर तक प्रारंभ होने की संभावना है।

इसलिए हुआ टाटा मोटर्स डिमर्जर

Tata Motors के डिमर्जर का मुख्य मकसद कंपनी की कार्यकुशलता बढ़ाना और व्यवसाय का असली मूल्य सामने लाना है। कमर्शियल व्हीकल (CV) और पैसेंजर व्हीकल (PV) व्यवसाय की अपनी अलग विशेषताएँ, बाजार की संभावनाएँ और पूंजी की जरूरतें हैं। इसलिए, कंपनी के अनुसार, डिमर्जर के बाद ये दोनों व्यवसाय स्वतंत्र होकर बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे।

Girish Wagh, जो वर्तमान में Tata Motors के CV ऑपरेशन्स के प्रमुख हैं, नई कमर्शियल व्हीकल कंपनी का नेतृत्व करेंगे। वहीं Shailesh Chandra, जो अब पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल डिवीज़न के प्रमुख हैं, PV-केंद्रित कंपनी का नेतृत्व करेंगे।

ये भी पढ़ें : Ardee Industries IPO: निवेशकों के लिए ₹320 Crore का बड़ा मौका, SEBI को दाखिल हुए IPO Papers

Dhariwal Buildtech IPO: ₹950 करोड़ फ्रेश इश्यू और SEBI में दाखिल हुए ड्राफ्ट पेपर्स IPO डिटेल्स

📈 Latest Share Market & Stock Updates ke liye WhatsApp Channel Join Karein:

💚 Join WhatsApp Channel

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सूचना और Education के उद्देश्य से है। इसे निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। यह वेबसाइट किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष शेयर, IPO, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश में पैसा लगाने की सलाह नहीं देती। हम SEBI-registered निवेश सलाहकार नहीं हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर योग्य वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment