Vodafone Idea यानी Vi पर Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने ₹2 लाख का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई October 2025 में अलग-अलग क्षेत्रों में Quality of Service के नियमों का पालन नहीं करने को लेकर की गई है।
2024 के Quality of Service नियमों के तहत कार्रवाई
Vi ने Stock Exchange Filing में बताया कि TRAI ने 2024 के Quality of Service नियमों के तहत यह आदेश जारी किया है।
कंपनी के मुताबिक, इस मामले में उसका अधिकतम Financial Impact ₹2 लाख के जुर्माने तक ही रहेगा।
Vi कर रही है आदेश की समीक्षा
Vodafone Idea ने कहा है कि वह TRAI के इस आदेश की समीक्षा कर रही है। कंपनी आगे क्या कदम उठाएगी, इस पर भी विचार किया जा रहा है।
फिलहाल कंपनी ने बताया है कि इस मामले में जुर्माने की रकम ₹2 लाख तक सीमित रहेगी।
Mobile Number Portability नियमों पर भी नजर
यह खबर ऐसे समय आई है जब Vi पर Mobile Number Portability यानी मोबाइल नंबर दूसरे Network में ले जाने से जुड़े नियमों को लेकर भी TRAI की नजर है।
Vi की Rival Companies ने कंपनी पर Customers को अपने Network में लाने के लिए गलत तरीके अपनाने का आरोप लगाया है। हालांकि, Vodafone Idea ने इन आरोपों से इनकार किया है।
ये भी पढ़ें :-
- Diamond Power को Adani Electricity से ₹179 करोड़ का बड़ा Order, Mumbai में होगी 871 Km Cable की Supply
- UPI MDR: UPI के नए Charge का पैसा किसे मिलेगा? ₹10,000 Payment का पूरा हिसाब समझिए
- SS Retail IPO खुला, ₹500 करोड़ जुटाएगी कंपनी; GMP में 30% Listing Gain का संकेत

1 thought on “Vodafone Idea पर TRAI का ₹2 लाख का जुर्माना, Quality of Service नियमों से जुड़ा मामला”