NBFC सेक्टर की कंपनी Authum Investment & Infrastructure Ltd. अपने निवेशकों के लिए शानदार सौगात लेकर आई है। कंपनी के बोर्ड ने शुक्रवार को 4:1 के रेशियो में बोनस इश्यू को मंजूरी दे दी है। यानी, रिकॉर्ड डेट पर जिन शेयरधारकों के पास 1 शेयर होगा, उन्हें 4 नए फुली पेड-अप बोनस शेयर मिलेंगे।
यह फैसला 28 नवंबर 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया। रिकॉर्ड डेट अभी फाइनल नहीं हुई है और जल्द ही घोषित की जाएगी।
कंपनी जारी करेगी 67.94 करोड़ नए शेयर
बोनस इश्यू के तहत Authum Investment कुल 67.94 करोड़ नए इक्विटी शेयर (Face Value ₹1) जारी करेगी।
पोस्ट-बोनस, कंपनी की पेड-अप इक्विटी कैपिटल 16.98 करोड़ शेयर से बढ़कर 84.92 करोड़ शेयर हो जाएगी।
कंपनी ने बताया कि इस बोनस इश्यू को फ्री रिज़र्व, सिक्योरिटीज प्रीमियम और/या कैपिटल रिडेम्पशन रिज़र्व को कैपिटलाइज करके पूरा किया जाएगा।
साथ ही कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह बोनस इश्यू तभी लागू होगा,जब शेयरहोल्डर्स की मंजूरी (Postal Ballot) मिल जाए, और सभी आवश्यक रेगुलेटरी/कानूनी अनुमतियाँ पूरी हो जाएँ।
अथॉराइज्ड कैपिटल भी बढ़ेगी
कंपनी के बोर्ड ने बोनस शेयर के साथ-साथ अपनी अधिकृत पूंजी में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी मंजूर किया है। अभी Authum Investment की अधिकृत शेयर पूंजी ₹100 करोड़ है, जिसमें 58 करोड़ इक्विटी शेयर (₹1 फेस वैल्यू) और 4.2 करोड़ प्रिफरेंस शेयर (₹10 फेस वैल्यू) शामिल हैं।
अब कंपनी इस पूंजी को बढ़ाकर ₹128 करोड़ करने की तैयारी में है। नए ढांचे के अनुसार, अधिकृत पूंजी में 86 करोड़ इक्विटी शेयर (₹1 प्रति शेयर) और 4.2 करोड़ प्रिफरेंस शेयर (₹10 प्रति शेयर) शामिल होंगे।
Q2 FY26 में कंपनी के नतीजे कमजोर
वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा। Authum Investment का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 9.01% गिरकर ₹766.87 करोड़ पर आ गया, जबकि कंपनी की कुल आय में भारी गिरावट देखने को मिली।
Q2 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 44.64% घटकर ₹604.91 करोड़ रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में काफी कम है।
ये भी पढ़ें:-
- Zerodha के Nithin Kamath की IPO क्रेज पर सख्त चेतावनी, प्री-IPO हाइप से बचें जानिए कामथ की राय
- OYO IPO का बड़ा प्लान ₹6,650 करोड़ जुटाने की तैयारी तेज, 20 दिसंबर को अहम EGM
