OYO IPO का बड़ा प्लान ₹6,650 करोड़ जुटाने की तैयारी तेज, 20 दिसंबर को अहम EGM

OYO IPO Update: ग्लोबल ट्रैवल-टेक कंपनी OYO की पेरेंट कंपनी प्रिज़्म ने अपने शेयरहोल्डर्स को एक महत्वपूर्ण सूचना भेजी है। कंपनी ने 20 दिसंबर को एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाई है, जिसमें कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। यह मीटिंग OYO की लंबे समय से अटकी पड़ी IPO योजना को एक बार फिर तेज़ी देने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

EGM में सबसे बड़ा एजेंडा है—नए शेयर जारी कर करीब ₹6,650 करोड़ जुटाने का प्रस्ताव। अगर शेयरहोल्डर्स ने हरी झंडी दे दी, तो OYO को अपने IPO की राह काफी हद तक साफ होती दिखाई देगी। Moneycontrol द्वारा देखे गए नोटिस के मुताबिक, यह फंड एक फ्रेश इक्विटी इश्यू के जरिए जुटाया जाएगा।

1:19 बोनस शेयर पर भी वोटिंग

इस मीटिंग में एक और आकर्षक प्रस्ताव शामिल है—बोनस शेयर इश्यू। कंपनी ने सुझाव दिया है कि मौजूदा हर 19 शेयर पर 1 फुली पेड-अप बोनस शेयर दिया जाए। इसके लिए 5 दिसंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

बोनस इश्यू और IPO से जुड़े भविष्य के पूंजीगत ज़रूरतों को देखते हुए, कंपनी अपने अथॉराइज़्ड शेयर कैपिटल को ₹2,431 करोड़ से बढ़ाकर ₹2,491 करोड़ करने का प्रस्ताव भी लेकर आई है। इसके लिए MoA की क्लॉज V में बदलाव किया जाएगा।

OYO की तीसरी IPO कोशिश

अगर 20 दिसंबर की मीटिंग में सभी प्रस्ताव पास हो जाते हैं, तो OYO को तीसरी बार IPO लाने की दिशा में मजबूती मिलेगी।


कंपनी ने सबसे पहले साल 2021 में DRHP फाइल किया था, जिसमें लगभग $1.2 बिलियन जुटाने की योजना थी और वैल्यूएशन $11–12 बिलियन तक पहुंच सकती थी। लेकिन बाज़ार की खराब स्थिति के कारण कंपनी को प्लान टालना पड़ा।

अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्रिज़्म 2025 के अंत तक अपडेटेड DRHP फाइल कर सकती है, और IPO की लिस्टिंग 2026 की शुरुआत में संभव है। हालांकि इस बार वैल्यूएशन $5–7 बिलियन रहने की संभावना जताई जा रही है।

मैनेजमेंट को नए अधिकार

प्रिज़्म ने शेयरहोल्डर्स से बोर्ड को कुछ महत्वपूर्ण कामों के लिए अधिकार देने का भी अनुरोध किया है। इनमें शामिल हैं:बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स की नियुक्ति,इनवेस्टर ऐलोकेशन तय करना,IPO से जुड़े एग्रीमेंट्स को फाइनल करना |

OYO की बढ़ती कमाई और 2026 का प्रॉफिट लक्ष्य

कंपनी के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो FY25 में OYO की ऑपरेशंस से कमाई 16% बढ़कर ₹6,252.8 करोड़ हो गई है। यह ग्रोथ मुख्य रूप से होटल और होम बुकिंग्स में तेजी से आई है।

OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने कर्मचारियों को बताया है कि कंपनी का टार्गेट है कि FY26 में करीब ₹1,100 करोड़ का नेट प्रॉफिट हासिल किया जाए। अगर यह लक्ष्य पूरा होता है, तो OYO की IPO कहानी और भी मज़बूत हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:-

3dd05ff099e69005a570efd85d62c542

सतीश कुमार, एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (मुंबई) हैं, जिन्हें 2019 से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के साथ-साथ ब्लॉगिंग का भी अनुभव है। वे इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर बाजार, आईपीओ, बिजनस और निवेशकों से जुड़ी ताज़ा खबरें आसान भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

Share:

Leave a Comment