Infosys Dividend News: अगर आपके पोर्टफोलियो में Infosys Share है, तो Infosys Dividend की रिकॉर्ड डेट आपके लिए अहम हो सकती है। Infosys Dividend के तहत कंपनी ₹25 प्रति शेयर Final Dividend दे रही है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 10 जून है।
Infosys Dividend की रिकॉर्ड डेट
भारत की आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Infosys अपने निवेशकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹25 प्रति शेयर Final Dividend (अंतिम लाभांश) देने का ऐलान किया है।
कंपनी ने इस Final Dividend की घोषणा अप्रैल 2026 में की थी।
हालांकि, कंपनी को 23 जून 2026 को होने वाली अपनी सालाना बैठक (Annual General Meeting) में इस Final Dividend के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी। इसके बाद ही शेयरधारक इस Final Dividend का लाभ उठा सकेंगे।
अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो 25 जून को Final Dividend की राशि पात्र शेयरधारकों के खाते में जमा कर दी जाएगी।
कंपनी Final Dividend के अलावा वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹23 प्रति शेयर का Interim Dividend (अंतरिम लाभांश) भी अपने शेयरधारकों को दे चुकी है। कंपनी पिछले एक साल में कई बार Dividend दे चुकी है।
इसके अलावा कंपनी ने 2025 में भी अपने शेयरधारकों को ₹21 प्रति शेयर Interim Dividend और ₹22 प्रति शेयर Final Dividend दिया था।
Dividend पाने के लिए क्या जरूरी
कंपनी के Final Dividend का लाभ उठाने के लिए शेयरधारकों को 10 जून 2026 से पहले Infosys के शेयर अपने Demat Account में रखने होंगे।
ऐसा करने पर 10 जून को कंपनी द्वारा तैयार की जाने वाली पात्र शेयरधारकों की सूची (Record Date) में आपका नाम शामिल हो सकेगा।
कंपनी ने Dividend देने का यह फैसला जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजों के बाद घोषित किया था।
Infosys Share पर निवेशकों की नजर
Infosys का Market Capitalization (कंपनी का कुल बाजार मूल्य) ₹4.85 लाख करोड़ से अधिक है।
कंपनी ने BSE पर 52 सप्ताह का Adjusted High ₹1,727.85 और Adjusted Low ₹1,089.10 बनाया था।
जनवरी से मार्च 2026 तिमाही में Infosys का कंसोलिडेटेड मुनाफा 20.8% से बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया , जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह ₹7,033 करोड़ था। वहीं कंपनी का कुल कमाई मे 13.4% की बढ़त ₹46,402 करोड़ की रही |
पूरे वित्त वर्ष 2026 में Operations Revenue (कारोबार से होने वाली कुल कमाई) 9.6% बढ़कर ₹1,78,650 करोड़ रहा। साथ ही कंपनी का Net Profit (शुद्ध मुनाफा) 10.20% बढ़कर ₹29,440 करोड़ पहुंच गया।
मार्च 2026 के अंत तक कंपनी में Promoters Holding (प्रमोटर्स की हिस्सेदारी) 14.38% थी।
इसके अलावा कंपनी ने इस साल अपने शेयरधारकों से ₹18,000 करोड़ के शेयर वापस खरीदे थे, जिसे Buyback (शेयर वापस खरीदना) कहा जाता है।
ये भी पढ़ें :-
- Bonus Share और Dividend की भरमार, अगले हफ्ते 32 Corporate Actions पर रहेगी नजर
- Kalind Limited Bonus Issue: Kalind Limited में 1:5 Stock Split और 1:2 Bonus Issue, शेयरधारकों को मिलेगा फायदा
- String Metaverse Bonus Share का ऐलान, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा
